एक्सप्लोरर

IPL 2022: CSK की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में गहराई की कमी, ऑलराउंडर्स पर होगा दारोमदार

चेन्नई सुपर किंग्स IPL में अपना अभियान 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से शुरू करेगी.

इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में शुमार चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2022 में पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा. 26 मार्च को होने वाला यह मैच IPL 2022 का ओपनिंग मैच भी होगा. चेन्नई सुपर किंग्स को इस मुकाबले में अपने दो अहम खिलाड़ी दीपक चाहर और मोईन अली की कमी बहुत ज्यादा खलेगी. दोनों ही खिलाड़ी पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. मोईन अली दूसरे मैच से तो उपलब्ध हो सकते हैं लेकिन दीपक चाहर इस साल पूरे IPL से बाहर हो सकते हैं. CSK को उनकी फिटनेस अपडेट का अब तक इंतजार है. ऐसे में इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान धोनी किस तरह अपनी स्क्वॉड को लीग में सफलता दिलाते हैं.  

इस बार पहले जैसी ताकतवर नजर नहीं आ रही CSK
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 14 में से 9 बार IPL फाइनल खेला है. वह 4 बार इस टाइटल को जीत चुकी है. इस सफलता का सबसे ज्यादा श्रेय कप्तान धोनी को जाता है. वे बल्ले से इतने कारगर भले ही न रहे हों लेकिन विकेट के पीछे से उनकी कमान में CSK के खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करते रहे हैं. हालांकि हर बार CSK की टीम भी काफी मजबूत रही है. CSK में फॉफ डु प्लेसिस, सुरेश रैना, शेन वॉटसन, इमरान ताहिर जैसे दिग्गज रहे हैं. इस बार CSK की टीम पहले के मुकाबले थोड़ी कमजोर नजर आ रही है. CSK की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में गहराई की कमी दिखाई दे रही है. हालांकि टीम का मजबूत पक्ष इनके ऑलराउंडर हो सकते हैं. CSK के पास ऑलराउंडर्स की भरमार है.

बल्लेबाजी में गहराई की कमी
CSK के पास विशेषज्ञ बल्लेबाजों के नाम पर महज रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे के नाम आते हैं. ये दोनों बल्लेबाज खुद को साबित कर चुके हैं. गायकवाड़ पिछली बार IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे तो कॉनवे ने न्यूजीलैंड के लिए दमदार प्रदर्शन कर खुद को विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर साबित किया है. इन दोनों के अलावा CSK के पास अन्य कोई दमदार बल्लेबाज नहीं है. रॉबिन उथप्पा, सुभ्रांशु सेनापति जैसे बल्लेबाज तो हैं लेकिन इनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव रहा है. एमएस धोनी भी अब बल्ले से उतना बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. अंबाती रायडू 36 साल के हो चुके हैं. देखना होगा कि वह चेन्नई की बल्लेबाजी में क्या योगदान दे सकते हैं.

तेज गेंदबाजी में दीपक चाहर का चोटिल होना सबसे बड़ा झटका
CSK के पास तेज गेंदबाजी में दीपक चाहर, एडम मिल्न और क्रिस जॉर्डन प्रमुख नाम हैं. चाहर का इस बार पूरा IPL खेल पाना मुश्किल है. ऐसे में एडम मिल्न से ही टीम को ज्यादा उम्मीद रखनी होगी क्योंकि क्रिस जॉर्डन IPL में उतने कारगर साबित नहीं हुए हैं. इनके अलावा CSK के पास केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह और मुकश चौधरी जैसे अनकैप्ड भारतीय गेंदबाज हैं. इन्हें दबाव में गेंदबाजी करने का उतना अनुभव नहीं है. 

विशेषज्ञ स्पिनर की कमी
स्पिनर के नाम पर CSK के पास महीष तीक्ष्णा और प्रशांत सोलंकी हैं. दोनों को ही ज्यादा अनुभव नहीं है. ऐसे में CSK को स्पिन गेंदबाजी में भी इमरान ताहिर जैसे खिलाड़ियों की कमी खल सकती है.

CSK का स्ट्रॉन्ग पॉइंट हैं ऑलराउंडर्स, ये हर कमी को कर सकते हैं पूरा 
बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कम गहराई को CSK के ऑलराउंडर्स कुछ हर तक पूरा कर सकते हैं. रविंद्र जडेजा, मोईन अली और मिचेल सेंटनर जैसे ऑलराउंडर्स स्पिन गेंदबाजी को गहराई तो दे ही सकते हैं, साथ ही बल्लेबाजी में भी अच्छा योगदान दे सकते हैं. फिर, ड्वेन ब्रावो, राजवर्धन हंगरगेकर और शिवम दुबे जैसे तेज गेंदबाज CSK में दीपक चाहर की गैरमौजूदगी को कुछ हद तक भर सकते हैं. ये खिलाड़ी जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी में भी अच्छे हाथ जमा सकते हैं. ऐसे में CSK का इस सीजन में जीत का रास्ता काफी हद तक ऑलराउंडर्स के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा.

यह भी पढ़ें..

IPL 2022: बादशाह ने गाया लखनऊ सुपर जायंट्स का थीम सॉन्ग, जर्सी भी हुई लॉन्च

IPL में दमदार रहा है इन भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन, टीम इंडिया में अब तक नहीं मिला मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोली मार दो...' पाकिस्तानी दिग्गज ने किसको लेकर दिया विवादित बयान, मचा बवाल
'गोली मार दो...' पाकिस्तानी दिग्गज ने किसको लेकर दिया विवादित बयान, मचा बवाल
काव्या मारन की टीम ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को करोड़ों में खरीदा? ऑक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मचा बवाल
काव्या मारन की टीम ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को करोड़ों में खरीदा? ऑक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मचा बवाल
IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत
आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत
ICC टी-20 विश्वकप के ठीक बाद मैच फिक्सिंग को लेकर बवाल! इस देश के खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन, 3 प्लेयर हुए सस्पेंड
ICC टी-20 विश्वकप के ठीक बाद मैच फिक्सिंग को लेकर बवाल! इस देश के खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन, 3 प्लेयर हुए सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
जिस PAK को माना बेस्ट फ्रेंड, वो नहीं आया सऊदी के काम, तुरंत बुलाए गए शहबाज, मुनीर और डार भी पहुंचे
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
ट्रंप को तगड़ा झटका! अमेरिका का KC-135 एयरक्राफ्ट इराक में क्रैश, ईरान संग जंग में चौथा प्लेन तबाह
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Israel-Lebanon War: हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर की रॉकेट की बारिश, गुस्से में IDF, इजरायली डिफेंस मिनिस्टर बोले- 'अब हम खुद...'
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
आपके क्रेडिट कार्ड की कितनी होगी लिमिट, कैसे तय करते हैं बैंक?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन, 31 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget