एक्सप्लोरर

IPL 2024: CSK को लगा एक और झटका, कॉनवे के बाद अब यह स्टार तेज गेंदबाज चोटिल

Matheesha Pathirana: इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चोटिल हो गए हैं. इसी वजह से बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा टी20 नहीं खेल सके.

Matheesha Pathirana Injury Update: इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन यानी आईपीएल 2024 के शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है. आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होगी. टूर्नामेंट का पहला मैच भी चेन्नई सुपर किंग्स को खेलना है. इससे पहले एमएस धोनी की टीम को झटके पर झटके लग रहे हैं. पहले ओपनर डेवोन कॉनवे चोटिल हुए और मई तक टूर्नामेंट से बाहर हो गए. अब टीम के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी चोटिल हो गए हैं.  

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना बाएं पैर में ‘ग्रेड एक हैमस्ट्रिंग’ खिंचाव से जूझ रहे हैं. श्रीलंका के इस गेंदबाज को छह मार्च को सिलहट में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के दौरान यह चोट लगी, जिससे वह अपना स्पेल भी पूरा नहीं कर सके और मैदान से बाहर चले गये थे. 

गौरतलब है कि पथिराना बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे व निर्णायक मुकाबले में भी नहीं खेल सके. हालांकि, वह कब तक फिट होंगे इसे लेकर श्रीलंका क्रिकेट ने किसी तरह का बयान जारी नहीं किया है, और न ही मेडिकल टीम ने उनकी चोट पर कोई आधिकारिक बयान दिया है. 

कई मीडिया रिपोर्ट्स में आईपीएल सूत्र के हवाले से कहा गया है, ग्रेड एक हैमस्ट्रिंग से पूरी तरह उबरने में करीब दो हफ्ते लगते हैं. इसलिए यह देखना होगा कि मथीशा पथिराना कब टीम से जुड़ सकते हैं. इस समय यह बताना काफी मुश्किल होगा कि वह शुरुआती कुछ मैच के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं. 

पथिराना ने चेन्नई सुपर किंग्स के पिछले आईपीएल खिताब में बड़ी भूमिका निभायी थी, उन्होंने 12 मैच में 19 विकेट झटके थे. धोनी इस गेंदबाज का अंतिम ओवरों में अच्छे से इस्तेमाल करते हैं और यह युवा गेंदबाज भी अपने कप्तान के भरोसे पर खरा उतरता है. 

चेन्नई के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे कम से कम आईपीएल के पहले आधे हिस्से में नहीं खेल पायेंगे. न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज के अंगूठे में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में चोट लग गयी थी, जिससे वह दो टेस्ट मैच की सीरीज में नहीं खेल रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget