एक्सप्लोरर

भारत में ही खेले जाएंगे IPL 2024 के सभी मैच, फाइनल के वेन्यू और तारीख का हुआ एलान

IPL 2024 Full Schedule: फैंस के लिए अच्छी खबर आई है. आईपीएल 2024 के सभी मैच भारत में ही खेले जाएंगे. लीग का फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जाएगा.

IPL 2024 Full Schedule: क्रिकेट के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन देश में ही खेला जाएगा. दरअसल, लोक सभा चुनाव की वजह से बीसीसीआई ने पहले सिर्फ 7 अप्रैल तक के मैचों का शेड्यूल ही घोषित किया था. हालांकि, अब बाकी मैचों के लिए शेड्यूल का भी एलान कर दिया गया है. 

क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2024 के सभी मैच देश में ही खेले जाएंगे. लीग का फाइनल मुकाबला 26 मई को चेन्नई में खेला जाएगा. क्वालीफायर मैच अहमदाबाद और चेन्नई में खेले जाएंगे. इस सीजन के सभी 74 मैच भारत में निर्धारित किए गए हैं. 

आईपीएल 2024 का क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर मुकाबला 21 और 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं क्वालीफायर 2 और फाइनल मुकाबला 24 और 26 मई को चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा. 

इससे पहले क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बीसीसीआई सचिव जय शाह के हवाले से कंफर्म किया था कि आईपीएल 2024 का दूसरा लेग विदेश में नहीं खेला जाएगा. सभी मैच भारत में ही होंगे. रिपोर्ट में कहा गया था कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने आईपीएल 2024 के दूसरे लेग को देश के बाहर शिफ्ट करने से इनकार कर दिया है. 

कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कुछ आईपीएल टीमों ने लोक सभा चुनावों के कारण आईपीएल 2024 के बाकी मैचों को देश से बाहर कराने की मांग की थी. यहां तक भी दावे किए गए थे कि बीसीसीआई के सदस्य यूएई में आईपीएल के दूसरे हिस्से को आयोजित करने की संभावना तलाश रहे थे. हालांकि, जय शाह ने इन सभी अटकलों पर विराम लग गया था.

लोकसभा चुनावों की तारीखों का हो चुका है एलान

बता दें कि 16 मार्च (शनिवार) को चुनाव आयोग ने लोक सभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया था. लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरण में 19 अप्रैल से 1 जून तक वोटिंग होगी. 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक फेज में वोट डाले जाएंगे.

यह भी पढ़ें-

Watch: हार्दिक पांड्या को देख लगे 'छपरी-छपरी' के नारे, क्राउड ने इस तरह किया बेइज्जत, वीडियो वायरल 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget