एक्सप्लोरर

MI vs CSK, IPL 2025: रोहित शर्मा के बल्ले ने उगली आग, रच दिया इतिहास, आलोचकों को दिया मुंहतोड़ जबाब

CSK के लिए जडेजा (नाबाद 53) और शिवम दुबे (50) के शानदार अर्धशतकों से चेन्नई सुपरकिंग्स ने MI के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में रविवार को 20 ओवर में पांच विकेट पर 176 रन का लड़ने लायक स्कोर बना लिया.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, जो अब तक इस सीजन में खराब बल्लेबाजी करने के लिए फैंस की आलोचनाएं झेल रहे थे, रविवार को वानखेड़े में फॉर्म में लौटे और मैदान के चारों-तरफ शॉट्स लगाए.

रोहित ने इस सीजन में सीएसके के सामने टूर्नामेंट में अपनी पहली हाफ सेंचुरी लगाई और अपनी शानदार बल्लेबाजी से उन्होंने आलोचना करने वालों को करारा जवाब भी दिया. रोहित के बल्ले से 45 गेंदों में नाबाद 76 रन निकले. रोहित ने पारी के दौरान चार चौके और छह छक्के लगाए. रोहित ने टूर्नामेंट में अब तक खेले गए सात मैच की सात पारियों में कुल 158 रन बनाए हैं और वह ऑरेंज कैप की रेस में 37वें स्थान पर हैं. रोहित ने टूर्नामेंट में अब तक 10 चौके और 12 छक्के लगाए हैं. वानखेड़े में रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया और घर पर मुंबई ने सीएसके के सामने शानदार जीत हासिल की.

मुंबई ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. सीएसके के लिए जडेजा (नाबाद 53) और शिवम दुबे (50) के शानदार अर्धशतकों से चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में रविवार को 20 ओवर में पांच विकेट पर 176 रन का लड़ने लायक स्कोर बना लिया.

चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 63 रन तक तीन विकेट गंवा दिए, लेकिन जडेजा और शिवम ने चौथे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की. जडेजा ने 35 गेंदों पर नाबाद 53 रन में चार चौके और दो छक्के लगाए, जबकि शिवम ने 32 गेंदों पर 50 रन में दो चौके और चार छक्के लगाए. कप्तान एमएस धोनी ने छह गेंदों में चार रन बनाये. धोनी को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया. बुमराह की फुल टॉस गेंद मिडिल और लेग में और धोनी ने उसे डीप स्क्वायर लेग की तरफ फ्लिक किया और तिलक वर्मा ने आगे की ओर गोता लगाते हुए कैच लपक लिया.

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

रोहित शर्मा ने इस पारी के साथ ही शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया और आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. रोहित के अब 6786 रन हैं, जबकि धवन के 6769 रन हैं. विराट कोहली 8326 रनों के साथ पहले नंबर पर हैं. रोहित शर्मा 2008 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। अभी तक उनके नाम 259 पारियों में 29.63 की औसत से 6786 रन हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 से पहले CSK में शामिल हुआ इंग्लैंड का दिग्गज; चेन्नई के फैसले से हर कोई होगा हैरान
IPL 2026 से पहले CSK में शामिल हुआ इंग्लैंड का दिग्गज; चेन्नई के फैसले से हर कोई होगा हैरान
IPL करियर की पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले 10 बल्लेबाज, लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी समेत 4 भारतीय
IPL करियर की पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले 10 बल्लेबाज, लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी समेत 4 भारतीय
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
पाकिस्तान को धोखा देकर IPL 2026 में खेलेगा वेस्टइंडीज का ये स्टार? LSG का बन सकता है हिस्सा
CSK में जाने के लिए संजू सैमसन को कितना पैसा मिला है? रकम जान उड़ जाएंगे होश
CSK में जाने के लिए संजू सैमसन को कितना पैसा मिला है? रकम जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget