एक्सप्लोरर

IPL नीलामी के चलते रणजी ट्रॉफी से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन, BCCI ने राज्य संघों से किया संपर्क

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली कह चुके हैं कि भारत में घरेलू क्रिकेट अगले साल से शुरू होगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि अप्रैल-मई में अगला आईपीएल संस्करण भारत में खेला जाएगा.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) इंडियन प्रीमियर लीग-14 की खिलाड़ियों की नीलामी को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 के कारण संशोधित घरेलू सत्र की शुरुआत जनवरी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप के साथ कर सकता है. पता चला है कि बीसीसीआई पहले ही कुछ राज्य संघों को संकेत दे चुका है जहां कई मैदान और पांच सितारा होटल है जिससे कि कम से कम तीन टीमों के लिए जैविक रूप से सुरक्षित माहौल तैयार किया जा सके.

एक राज्य इकाई के अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘हां, इस साल की आईपीएल की नीलामी कम से कम दो या तीन टीमों के लिए महत्वपूर्ण है जिनके पास काफी अच्छे भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं. इसलिए यह तार्किक है कि मुश्ताक अली ट्रोफी का आयोजन रणजी ट्रॉफी से पहले हो.’ अधिकारी ने बताया कि बीसीसीआई ऐसे राज्य संघों पर गौर कर रहा है जहां कम से कम तीन मैदान हैं और पांच सितारा होटल की सुविधाएं भी करीब हैं.

बंगाल में हो सकता है फाइनल

उन्होंने कहा, ‘कम से कम 10 राज्य इकाइयों से संपर्क किया जाएगा और पूछा जाएगा कि क्या वे जैविक रूप से सुरक्षित माहौल तैयार कर सकते हैं. बीसीसीआई का मानना है कि अगर 10 में से छह इकाइयां भी सकारात्मक जवाब देती हैं तो फिर मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन दो हफ्ते की विंडो के दौरान हो सकता है और इसके बाद रणजी ट्रॉफी शुरू होगी.’ बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप के संभावित मेजबानों में से एक हो सकता है क्योंकि उसके पास ईडन गार्डंस, जेयू (सॉल्ट लेक) और कल्याणी के रूप में तीन स्टेडियम मौजूद हैं.

अप्रैल-मई में भारत में होगा आईपीएल का आयोजन

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली कह चुके हैं कि भारत में घरेलू क्रिकेट अगले साल से शुरू होगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि अप्रैल-मई में अगला आईपीएल संस्करण भारत में खेला जाएगा. उन्हें उम्मीद है कि वैक्सीन उस समय तक आ जाएगा और आईपीएल का आयोजन हो सकेगा. गांगुली ने कहा कि इसके अलावा यूएई भारतीय बोर्ड के लिए एक विकल्प बना हुआ है. आईपीएल से पहले खिलाड़ियों की नीलामी भी होगी.

टीम इंडिया के सेलेक्टर बनने की दौड़ में अजीत अगरकर, सुनील जोशी की जगह बन सकते हैं मुख्य चयनकर्ता

On This Day: जब कपिल देव ने 9 विकेट लेकर तोड़ी कैरेबियाई बल्लेबाजी की कमर, 37 साल बाद भी ये रिकॉर्ड कायम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजीत अगरकर ने बता दिया असली सच, कैसे वैभव सूर्यवंशी का हुआ सेलेक्शन? जो कहा वो कर देगा हैरान
अजीत अगरकर ने बता दिया असली सच, कैसे वैभव सूर्यवंशी का हुआ सेलेक्शन? जो कहा वो कर देगा हैरान
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज
इन 5 खिलाड़ियों का टूटा दिल! आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
इन 5 खिलाड़ियों का टूटा दिल! आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget