एक्सप्लोरर

Jacques Kallis: टेस्ट क्रिकेट को क्यों नहीं मिल रहे अच्छे ऑलराउंडर्स? जैक्स कालिस ने बताया कहां हो रही चूक

Jacques Kallis On All-Rounders: महान ऑलराउंडर जैक्स कालिस का मानना है कि ज्यादा क्रिकेट और कुछ नए नियमों के चलते वर्तमान में अच्छे ऑलराउंडर्स नहीं बन पा रहे.

Jacques Kallis: हाल ही में पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा था कि अब आईपीएल से हार्दिक पांड्या जैसे फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर निकलना मुश्किल है. उन्होंने इसके लिए आईपीएल में उपयोग किए जाने वाले 'इम्पैक्ट प्लेयर्स' नियम को कारण माना था. अब इसी लाइन पर महान ऑलराउंडर जैक्स कालिस का बयान आया है. उन्होंने कहा है कि ज्यादा क्रिकेट की वजह से अब अच्छे ऑलराउंडर्स नहीं बन पा रहे हैं. खासकर टेस्ट क्रिकेट में यह समस्या बहुत ज्यादा गहरा गई है.

भारत में लीजेंड्स लीग क्रिकेट खेलने आए इस पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ने कहा, 'हर रोज ऑलराउंडर पैदा नहीं होते. पूरा इतिहास उठाकर देखें तो भी ज्यादा ऑलराउंडर्स नहीं मिलेंगे. वर्तमान में अच्छे ऑलराउंडर्स क्यों नहीं आ रहे, इसका जवाब देना थोड़ा कठिन है. इसके कई कारण हो सकते हैं. निश्चित तौर पर बहुत ज्यादा क्रिकेट खेला जाना एक बड़ा कारण हो सकता है.'

यहां जैक्स कालिस ने आईपीएल के इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा, 'कुछ टी20 टूर्नामेंट में सब्स्टिट्यूट का विकल्प है. मैं इस नियम को पसंद नहीं करता क्योंकि इससे आपकी टीमों से ऑलराउंडर्स गायब हो जाएंगे. वे टीमें जिनके पास अच्छे ऑलराउंडर्स नहीं हैं, वह इस नियम के कारण 12 खिलाड़ियों के साथ खेलेंगी. इसलिए मैं इस नियम को पसंद नहीं करता.' कालिस कहते हैं, 'इस तरह के कई छोटे-छोटे कारण है जिनके चलते आज के वक्त में बहुत ज्यादा ऑलराउंडर्स नहीं मिलते जबकि वह गेम में बहुत ज्यादा महत्व रखते हैं.'

महान ऑलराउंडर्स की लंबी है लिस्ट
जैक्स कालिस की गिनती सर्वकालिक महान ऑलराउंडर्स में होती है. इस फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर ने इंटरनेशनल करियर में 25 हजार से ज्यादा रन और 600 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं. कालिस से पहले सर गैरी सोबर्स, कपिल देव, इमरान खान, ईयान बाथम और रिचर्ड हेडली जैसे कई दिग्गज फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर्स हुए हैं. हालांकि टी20 क्रिकेट की एंट्री के साथ और दुनियाभर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लगातार बढ़ते जाने के चलते पिछले कुछ समय में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर्स की कमी देखी गई है. खासकर टेस्ट क्रिकेट में यह कमी बहुत ज्यादा महसूस होती है. वर्तमान में अब बेन स्टोक्स जैसे इक्का-दुक्का फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर ही बचे हैं.

यह भी पढ़ें...

ICC Rankings: कहीं शुभमन गिल तो कहीं रवि बिश्नोई टॉप पर, ICC की 12 में से 8 रैंकिंग्स में भारत का दबदबा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, मैच में बने 499 रन, जैकब बैथेल ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, मैच में बने 499 रन, जैकब बैथेल ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Watch: सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने लपका 'कैच ऑफ ट टूर्नामेंट'! रहा भारत की जीत का टर्निंग प्वाइंट; देखें वीडियो
सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने लपका 'कैच ऑफ ट टूर्नामेंट'! रहा भारत की जीत का टर्निंग प्वाइंट
IND vs ENG: चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत, 2 ओवरों ने पलटी बाजी, 253 रन बनाकर सिर्फ 7 रनों से मिली जीत
चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत, 2 ओवरों ने पलटी बाजी, 253 रन बनाकर सिर्फ 7 रनों से मिली जीत

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget