एक्सप्लोरर

Pakistan Super League: IPL 2021 में नहीं मिला था कोई खरीददार, अब PSL 2022 के सबसे महंगे ड्राफ्ट में शामिल हुए ये तीन खिलाड़ी

Pakistan Super League: पाकिस्तान सुपर लीग का सातवां सीजन 27 जनवरी 2022 से शुरू होगा. पिछले हफ्ते ही इसके लिए खिलाड़ियों का ड्राफ्ट तैयार हुआ है.

Pakistan Super League: अगले साल जनवरी में खेले जाने वाले पाकिस्तान सुपर लीग के सातवें सीजन के लिए खिलाड़ियों की ड्राफ्टिंग हो चुकी है. पीएसएल में आईपीएल की तरह खिलाड़ियों की नीलामी नहीं होती लेकिन इन्हें 6 अलग-अलग कैटेगरी में रखा जाता है. सबसे महंगी कैटेगरी प्लेटिनम है. प्लेटिनम कैटेगरी में जिन खिलाड़ियों को ड्राफ्ट किया जाता है, उन्हें सबसे ज्यादा कीमत चुकाई जाती है. इस बार पीएसएल की प्लेटिनम कैटगरी में वे 3 खिलाड़ी ड्राफ्ट किए गए हैं, जिन्हें IPL 2021 में कोई खरीददार नहीं मिला था.

1. जेसन रॉय

जेसन रॉय अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. इंग्लैंड के लिए उन्होंने कई आतिशी पारियां खेली हैं. आईपीएल 2021 की नीलामी में जेसन रॉय को निराशा हाथ लगी थी. उनके लिए कोई खरीददार सामने नहीं आया था. अब वे पीएसएल 2022 के ड्राफ्ट में सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं. जेसन रॉय ने अपने करियर में 262 टी20 मुकाबले खेले हैं जहां उन्होंने 142.77 के स्ट्राइक रेट से 6842 रन बनाए हैं. पीएसएल 2022 में वे क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे

2. कॉलिन मुनरो

इंग्लैंड के जेसन रॉय की तरह ही न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो भी टी20 स्पेशलिस्ट बल्लेबाज हैं. मुनरो ने 314 टी20 मुकाबलों में 141.85 के स्ट्राइक रेट से 7792 रन बनाए हैं. वे दुनिया भर की टी20 लीग में खेल चुके हैं लेकिन आईपीएल 2021 की नीलामी में उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला था. अब मुनरो पीएसएल 2022 के ड्राफ्ट में प्लैटिनम श्रेणी में हैं. उन्हें इस्लामाबाद यूनाइटेड ने अपनी टीम में शामिल किया है.

3. टिम डेविड

सिंगापुर का यह विस्फोटक बल्लेबाज आईपीएल 2021 की नीलामी में अनसोल्ड रह गया था. उन्हें पीएसएल में मुल्तान सुल्तांस ने अपनी टीम के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर जोड़ा है. टिम डेविड ने अपने टी20 करियर में 66 मुकाबले खेले हैं. उनका स्ट्राइक रेट 153.29 का है. वे अब तक 1490 रन बना चुके हैं.

यह भी पढ़ें..

Ashes Series: जब बर्मिंघम में महज 2 रन से मिली थी इंग्लैंड को जीत, ऐसा रहा था एशेज का सबसे रोमांचक मैच

Ashes Series: बटलर का कमाल, हवा में उड़ते हुए एक हाथ से पकड़ा हैरतअंगेज कैच, राजस्थान रॉयल्स ने बताया स्पाइडरमैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget