एक्सप्लोरर

IND vs SA Test: प्रैक्टिस सेशन का मजेदार वीडियो, बुमराह ने कुछ यूं उतारी आर अश्विन की नकल

Cape Town Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आज से केपटाउन में टेस्ट मुकाबला खेलेगी. इस मैच से पहले टीम इंडिया के अभ्यास सत्र से एक मजेदार वीडियो सामने आया है.

Jasprit Bumrah & R Ashwin: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ियों का एक मजेदार वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में टीम इंडिया के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दिग्गज स्पिनर आर अश्विन की नकल करते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान आर अश्विन भी बुमराह की इस हरकत को चुपचाप देखते हुए नजर आ रहे हैं.

स्टार स्पोर्ट्स ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें प्रैक्टिस सेशन के दौरान जसप्रीत बुमराह स्पिन गेंदबाजी कर रहे हैं. वह ठीक उसी तरह से रन-अप लेते हैं जैसा कि आर अश्विन गेंदबाजी करते वक्त लेते हैं. इसके साथ ही बुमराह का गेंद पकड़ने का स्टाइल और हाथ का मुवमेंट भी अश्विन की तरह ही होता है. यहां बॉलिंग एक्शन के बाद बुमराह अपना फॉलो थ्रू भी अश्विन की तरह रखते हैं. इसे देखकर युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी हंसते हुए नजर आते हैं. वीडियो में दिखाई देता है कि टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ भी इस मस्ती-मजाक को देख रहे हैं.

टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मुकाबला
टीम इंडिया आज (3 जनवरी) से केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो-दो हाथ करेगी. दोपहर 1.30 बजे से यह मुकाबला शुरू होगा. भारतीय टीम दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गंवाकर दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतने का सपना तोड़ चुकी है. अब उसके पास यह मुकाबला जीतकर सीरीज को महज ड्रॉ कराने का मौका है. रोहित एंड कंपनी पर इस मुकाबले को हर हाल में जीतना जरूरी होगा.

केपटाउन में कभी नहीं जीत पाई टीम इंडिया
टीम इंडिया ने अब तक दक्षिण अफ्रीका में खेली गई 8 टेस्ट सीरीज में से 7 को गंवाया है. वह एक बार यहां टेस्ट सीरीज ड्रॉ करा पाई है. अब बस यह देखना बाकी है कि क्या रोहित शर्मा इस बार यहां टेस्ट सीरीज कैसे बचा पाते हैं. वैसे, केपटाउन में टीम इंडिया आज तक एक भी टेस्ट नहीं जीत पाई है. ऐसे में टीम इंडिया के लिए सीरीज बचा पाना एक बड़ी चुनौती लग रहा है.

यह भी पढ़ें...

IND vs SA 2nd Test: आज से शुरू होगा केपटाउन टेस्ट का रोमांच, जानें मुकाबले से जुड़ी A टू Z बातें

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीतने होंगे इतने मैच, ऐसा है पूरा गणित
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीतने होंगे इतने मैच, ऐसा है पूरा गणित
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
राहुल द्रविड़ के 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जिनके आगे बड़े-बड़े दिग्गजों ने मांगा पानी
3 टी20 के लिए अफगानिस्तान का दौरा करेगी टीम इंडिया? दिल्ली में खेले जाएंगे सभी मैच
3 टी20 के लिए अफगानिस्तान का दौरा करेगी टीम इंडिया? दिल्ली में खेले जाएंगे सभी मैच

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget