एक्सप्लोरर

IPL 2023: मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, आईपीएल से बाहर हो सकते हैं जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जो पिछले काफी समय से बैक इंजरी से जूझ रहे थे उनके फिट होकर आईपीएल 2023 के सीजन में वापसी की उम्मीद की जा रही थी.

Indian Premier League 2023: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की मैदान पर फिर से वापसी का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस काफी बेसब्री के साथ कर रहे हैं. सभी को उम्मीद थी कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के सीजन में वह फिट होकर वापसी करेंगे लेकिन अब सामने आ रही खबरों के अनुसार वह पूरे सीजन से बाहर रह सकते हैं.

जसप्रीत बुमराह इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और वहां पर पिछले कुछ समय गेंदबाजी का अभ्यास भी कर रहे हैं. ऐसे में सभी उम्मीद की जा रही थी कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी 2 मुकाबलों में खेलते हुए दिख सकते हैं लेकिन चयनकर्ताओं ने उनकी फिटनेस के आधार पर किसी तरह का कोई खतरा ना उठाते हुए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया.

पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान खेला था लेकिन उसके बाद बैक इंजरी की वजह से उन्हें बाहर होना पड़ा था. अब लगभग 8 महीने बीतने के बात उनकी फिटनेस को लेकर सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी कि वह आईपीएल 2023 सीजन से वापसी करेंगे लेकिन क्रिकबज की एक खबर के अनुसार वह इस पूरे सीजन से भी बाहर रह सकते हैं.

मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा झटका होगा बुमराह का बाहर होना

आईपीएल इतिहास की अब तक की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का जसप्रीत बुमराह एक बेहद ही अहम हिस्सा हैं. उनके बाहर होने से टीम के गेंदबाजी क्रम पर साफतौर पर इसका असर देखने को मिल सकता है. ऐसे में फ्रेंचाइजी के लिए उनकी जगह पर किसी और खिलाड़ी का विकल्प ढूंढना आसान काम नहीं होने वाला है.

हालांकि टीम के लिए जो एक अच्छी खबर है वह यह कि पिछले सीजन में अनफिट होने की वजह से पूरा सीजन बाहर रहने वाले जोफ्रा आर्चर टीम के लिए आगामी सीजन में बुमराह की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करते हुए दिखाई दे सकते हैं.

 

यह भी पढ़े...

ICC T20 WC 2023: मेग लेनिंग के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड, धोनी और पोंटिंग भी नहीं कर पाए थे यह कारनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की बातचीत का नया वीडियो हुआ वायरल, लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक रोते हुए आए नजर!
संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की बातचीत का नया वीडियो हुआ वायरल, लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक रोते हुए आए नजर!
विराट कोहली ने रोहित शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड, भुवी ने भी रचा इतिहास, CSK Vs RCB के बीच हुए मैच में रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी
विराट कोहली ने रोहित शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड, भुवी ने भी रचा इतिहास, CSK Vs RCB के बीच हुए मैच में रिकॉर्ड्स की लगी झड़ी
रवींद्र जडेजा की जगह लेने वाले 'धुरंधर' खिलाड़ी को CSK ने दिया डेब्यू का मौका, कौन हैं 14.2 करोड़ लेने वाले प्रशांत वीर?
रवींद्र जडेजा की जगह लेने वाले 'धुरंधर' खिलाड़ी को CSK ने दिया डेब्यू का मौका, कौन हैं 14.2 करोड़ लेने वाले प्रशांत वीर?
RCB Vs CSK: सरफराज खान ने आईपीएल में रचा इतिहास, तूफानी पारी खेलकर बनाया ये रिकॉर्ड
RCB Vs CSK: सरफराज खान ने आईपीएल में रचा इतिहास, तूफानी पारी खेलकर बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: महाजंग में ‘शब्दों का प्रहार’ ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Delhi News: दिल्ली में 1.20 लाख नकली गोलियों का जखीरा बरामद! | Fake Madicine | Operation Health
Iran US Israel War: ईरान पर अमेरिका के बड़े ऑर्डर, अब होगा महायुद्ध शुरू | Mojtaba Khamenei | Hormuz
Janhit: अंतिम चेतावनी, 24 घंटे में तय होगा जंग का भविष्य | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: जंग से Bharat का बाजार बेहाल, क्या संभलेगी इकोनॉमी? | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युद्ध के बीच ईरान को बड़ा झटका , यूएस-इजरायल हमले में मारे गए IRGC इंटेलिजेंस चीफ
युद्ध के बीच ईरान को बड़ा झटका , यूएस-इजरायल हमले में मारे गए IRGC इंटेलिजेंस चीफ
दिल्ली में कथित शराब घोटाले के मामले में पेशी से पहले अरविंद केजरीवाल बोले- अभी कुछ बोलना ठीक नहीं...
कथित शराब घोटाले के मामले में पेशी से पहले अरविंद केजरीवाल बोले- अभी कुछ बोलना ठीक नहीं...
'भारत तोड़ सकता है अमेरिका का...', जंग के बीच मशहूर अर्थशास्त्री की भविष्यवाणी, बताया इंडिया कौन सा प्लान करे लागू
'भारत तोड़ सकता है अमेरिका का...', जंग के बीच मशहूर अर्थशास्त्री की भविष्यवाणी, बताया इंडिया कौन सा प्लान करे लागू
RCB Vs CSK: सरफराज खान ने आईपीएल में रचा इतिहास, तूफानी पारी खेलकर बनाया ये रिकॉर्ड
RCB Vs CSK: सरफराज खान ने आईपीएल में रचा इतिहास, तूफानी पारी खेलकर बनाया ये रिकॉर्ड
'एक रात के लिए 50 लाख', बिजनेसमैन ने मेल पर की गंदी डिमांड, चंद्रिका दीक्षित बोलीं- मेरे पास सबूत है
'एक रात के लिए 50 लाख', बिजनेसमैन ने मेल पर की गंदी डिमांड, चंद्रिका दीक्षित का छलका दर्द
Explained: जब मिस्र ने बंद किया था सुएज कैनाल... US-ब्रिटेन की बदौलत नेहरू ने चुना था यह रास्ता? कैसे 70 साल बाद दोहरा रहा इतिहास?
जब मिस्र ने बंद किया था सुएज... नेहरू ने किसका दिया था साथ? कैसे 70 साल बाद दोहरा रहा इतिहास
Protein Rich Rice: क्या चावल खाने से डरते हैं? CSIR की नई खोज से बदलेगी आपकी थाली, आयरन-विटामिन की नहीं होगी कमी
क्या चावल खाने से डरते हैं? CSIR की नई खोज से बदलेगी आपकी थाली, आयरन-विटामिन की नहीं होगी कमी
UP Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती को मिली रफ्तार, ई-अधियाचन पोर्टल मंजूर; 24 हजार से ज्यादा पदों पर जल्द होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती को मिली रफ्तार, ई-अधियाचन पोर्टल मंजूर; 24 हजार से ज्यादा पदों पर जल्द होगी भर्ती
Embed widget