एक्सप्लोरर

Jasprit Bumrah: 'बाबर आजम जैसा शौक नहीं पालना चाहिए', जसप्रीत बुमराह को पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ने क्यों दी नसीहत?

Babar Azam: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ने नसीहत देते हुए कहा गया कि उन्हें बाबर आजम जैसा शौक नहीं पालना चाहिए.

Jasprit Bumrah And Babar Azam: जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इन दिनों रेस्ट पर हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल के रूप में खेला था. इसके बाद से उन्हें किसी भी सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बनाया गया. बुमराह ने हाल ही में एक बयान दिया था, जिसको लेकर वह चर्चाओं में आ गए और अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली (Basit Ali) ने बुमराह को उस बयान पर नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) जैसे शौक नहीं पालने चाहिए. 

दरअसल बुमराह ने हाल ही में कप्तानी को लेकर बात की थी. भारतीय पेसर ने बताया था कि कैसे तेज़ गेंदबाज़ क्रिकेट जगत के सफल कप्तान रहे और उन्होंने अपनी-अपनी टीमों के लिए कमाल किया. बुमराह के इस बयान पर बासित अली ने कहा कि उन्हें बाबर आज़म जैसा कप्तानी का शौक नहीं पालना चाहिए. हालांकि बासित अली ने भविष्यवाणी करते हुए यह भी कहा कि बुमराह अगले साल टीम इंडिया के कप्तान बन सकते हैं. 

बुमराह को दी नसीहत 

बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "बुमराह के बयान पर मेरी नज़र उसी तरह है, जिस तरह बाबर आज़म को कप्तानी का शौक है. बुमराह को कप्तानी का शौक नहीं पालना चाहिए. वह जिस दर्जे के गेंदबाज़ हैं, उस पर ध्यान देना चाहिए. बुमराह ने कपिल देव और वसीम अकरम का जिक्र किया. कपिल देव और वसीम अकरम ऑलराउंडर बनने के बाद कप्तानी में कामयाब हुए. जब टीम में गेंदबाज़ के रूप में आए तो कप्तान नहीं बने थे. ऑलराउंडर और गेंदबाज़ में बहुत फर्क होता है. बहुत कम तेज़ गेंदबाज़ अच्छे कप्तान या कोच होते हैं. बुमराह को मेरी शुभकामनाएं. शायद वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद कप्तान बन जाएं."

क्या बोले थे बुमराह?

बुमराह ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कप्तानी को लेकर बात की थी. भारतीय पेसर ने कहा, "गेंदबाज़ों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. गेंदबाज़ को बल्ले या सपाट विकेट के पीछे नहीं छुपना पड़ता. गेंदबाज़ हमेशा निशाने पर होता है. जब कोई मैच हारते हैं, तो गेंदबाज़ों को दोषी ठहराया जाता है. इसलिए यह मुश्किल काम है. हमने पैट कमिंस को अच्छा प्रदर्शन करते देखा. मैं जब छोटा था, तब मैंने वसीम अकरम और वकार यूनुस को कप्तान के रूप में देखा. कपिल देव ने हमें वर्ल्ड कप जिताया. इमरान खान ने पाकिस्तान के लिए विश्व कप जीता. गेंदबाज़ समझदार होते हैं."

 

ये भी पढ़ें...

IPL 2025: अब जहीर खान करेंगे गौतम गंभीर को रिप्लेस? रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MS Dhoni Injury: CSK के लिए बुरी खबर, IPL 2026 से 2 हफ्ते के लिए बाहर हुए एमएस धोनी; टीम ने जारी किया आधिकारिक बयान
CSK के लिए बुरी खबर, IPL 2026 से 2 हफ्ते के लिए बाहर हुए एमएस धोनी; टीम ने जारी किया आधिकारिक बयान
IPL शुरू होने से पहले शुभमन गिल ने मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश
IPL शुरू होने से पहले शुभमन गिल ने मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
IPL 2026 Live Streaming: कहां-कहां लाइव देख सकते हैं IPL के मैच, जानिए लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
कहां-कहां Live देख सकते हैं IPL 2026 के मैच, जानिए लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: ''जब हमें जरूरत थी, नाटो कहां था?' ट्रंप का बड़ा हमला, बताया कागजी शेर
Live: ''जब हमें जरूरत थी, नाटो कहां था?' ट्रंप का बड़ा हमला, बताया कागजी शेर
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले CM योगी की प्रतिक्रिया, कहा- 'यूपी के विकास का...'
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले CM योगी की प्रतिक्रिया, कहा- 'यूपी के विकास का...'
क्या बहन नुपुर के बाद अब कृति सेनन भी करने जा रही हैं शादी? एक्ट्रेस बोलीं- मैं जल्दी में...’
क्या बहन नुपुर के बाद अब कृति सेनन भी करने जा रही हैं शादी? एक्ट्रेस बोलीं- मैं जल्दी में...’
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
IPL 2026 के पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं विराट कोहली, चाहिए सिर्फ 29 रन
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
NHAI Summer Internship 2026: NHAI का समर इंटर्नशिप 2026 शुरू, छात्रों को मिलेगा 20,000 महीना और हाइवे प्रोजेक्ट पर काम का मौका
NHAI का समर इंटर्नशिप 2026 शुरू, छात्रों को मिलेगा 20,000 महीना और हाइवे प्रोजेक्ट पर काम का मौका
Passport Application Process: घर बैठे कैसे कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए अप्लाई? जान लें बेहद आसान तरीका
घर बैठे कैसे कर सकते हैं पासपोर्ट के लिए अप्लाई? जान लें बेहद आसान तरीका
Embed widget