एक्सप्लोरर

Jaydev Unadkat: 12 साल के इंतजार के बाद मिला पहला टेस्ट विकेट, BCCI ने शेयर किया खास पोस्ट

Mirpur Test: भारत-बांग्लादेश के बीच मीरपुर में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट में टीम इंडिया ने जयदेव उनादकट को प्लेइंग-11 में जगह दी है.

IND vs BAN 2nd Test: मीरपुर में खेले जा रहे भारत-बांग्लादेश टेस्ट (IND vs BAN Test) में जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) ने टीम इंडिया (Team India) को पहली सफलता दिलाई. उन्होंने जाकिर हसन को आउट किया. टेस्ट क्रिकेट में यह उनका पहला विकेट रहा. यहां खास बात यह रही कि उन्हें अपने पहले टेस्ट विकेट को हासिल करने में पूरे 12 साल लग गए.

जयदेव उनादकट ने अपना टेस्ट डेब्यू दिसंबर 2010 में किया था. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में उन्हें पहली बार टेस्ट जर्सी पहनने का मौका मिला था. हालांकि इस टेस्ट में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. 26 ओवर तक गेंदबाजी करने और 100 से ज्यादा रन लुटाने के बाद उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था.

इस खराब प्रदर्शन का असर यह हुआ कि इसके बाद उन्हें दोबारा टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला. पिछले 12 सालों में फर्स्ट क्लास मैचों में भी जयदेव का प्रदर्शन ऐसा नहीं रहा कि उन्हें भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया जा सके. पिछले सीजन जब उन्होंने घरेलू मैचों में लाजवाब प्रदर्शन किया तो इस बार उन्हें बांग्लादेश सीरीज में मौका दिया गया. पहले मैच में तो उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली लेकिन दूसरे मैच में उन्हें कुलदीप यादव की जगह टीम में शामिल कर लिया गया.

जयदेव उनादकट को टीम में शामिल करने का फैसला सही भी साबित हुआ. मीरपुर टेस्ट में उमेश और सिराज तो भारतीय टीम को शुरुआती सफलता नहीं दिला सके लेकिन जयदेव ने यह काम कर दिखाया. उन्होंने जाकिर हसन (15) को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराते हुए पवेलियन भेज दिया. BCCI ने जयदेव के इस पहले टेस्ट विकेट पर खास पोस्ट भी किया.

इससे पहले BCCI ने जयदेव के 12 साल बाद टेस्ट खेलने पर भी पोस्ट किया. इसमें लिखा गया कि कड़ी मेहनत का फल आखिरकार हासिल हो ही गया.

यह भी पढ़ें...

Watch: अर्जेंटीना की विक्ट्री परेड में हाईवे, ओवरपास, फ्लायओवर सब जाम, लाखों फैंस देख रोकना पड़ा विजय जुलूस

IPL Mini Auction 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स को एक अच्छे ऑलराउंडर की जरूरत, टारगेट पर होंगे ये खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
भव्य अंदाज में सेलीब्रेट हुई अर्जुन तेंदुलकर की मेहंदी सेरेमनी, जानिए मेहमानों से लेकर मेन्यू तक सारी जानकारी
IND vs ENG Weather: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच के दौरान क्या होगी जमकर बारिश, जानिए कैसा रहेगा मुंबई का मौसम
भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच के दौरान क्या होगी जमकर बारिश, जानिए कैसा रहेगा मुंबई का मौसम
T20 Cricket World Cup Final 2026: कब-कहां खेला जाएगा T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच? जानिए तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
कब-कहां खेला जाएगा T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच? जानिए तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
मोहम्मद कैफ ने दिया पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी को करारा जवाब, कहा - 'पब्लिसिटी के लिए...'
मोहम्मद कैफ ने दिया पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी को करारा जवाब, कहा - 'पब्लिसिटी के लिए...'

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Doomsday Missile Test: जंग के बीच अमेरिका ने टेस्ट की भयंकर तबाही वाली डूम्सडे मिसाइल, हिरोशिमा परमाणु बम से 20 गुना ज्यादा घातक
जंग के बीच अमेरिका ने टेस्ट की भयंकर तबाही वाली डूम्सडे मिसाइल, हिरोशिमा परमाणु बम से 20 गुना ज्यादा घातक
Rajya Sabha में नीतीश कुमार, संजय झा और ललन सिंह के लिए खतरे की घंटी! जानें- कैसे?
Rajya Sabha में नीतीश कुमार, संजय झा और ललन सिंह के लिए खतरे की घंटी! जानें- कैसे?
'ट्रंप को मारने का था प्लान', ईरानी खुफिया एजेंट्स की बड़ी साजिश का खुलासा, PAK नागरिक बोला- मेरे पास कोई चारा नहीं...
'ट्रंप को मारने का था प्लान', ईरानी खुफिया एजेंट्स की बड़ी साजिश का खुलासा, PAK नागरिक बोला- मेरे पास कोई चारा नहीं...
IND VS ENG Semifinal: टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी, सेमीफाइनल में तोड़ सकते हैं करोड़ों भारतीयों का दिल
टीम इंडिया के लिए खतरा बन सकते हैं इंग्लैंड के ये 5 खिलाड़ी, सेमीफाइनल में तोड़ सकते हैं करोड़ों भारतीयों का दिल
'अनुपमा' का साया है प्रार्थना की बच्ची के लिए खतरा, नातिन को दादी से दूर कर देगी वसुंधरा
'अनुपमा' का साया है प्रार्थना की बच्ची के लिए खतरा, नातिन को दादी से दूर कर देगी वसुंधरा
Bihar CM Nitish Kumar Live: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर तेजस्वी यादव बोले- उनके साथ पूरी सहानुभूति, मैंने तो पहले ही कहा था
Live: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर तेजस्वी यादव बोले- उनके साथ पूरी सहानुभूति, मैंने तो पहले ही कहा था
किस गल्फ कंट्री में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल, किस नंबर पर कौन-सा देश?
किस गल्फ कंट्री में सबसे सस्ता मिलता है पेट्रोल, किस नंबर पर कौन-सा देश?
जमीन से 3 हजार फीट ऊपर टकराए 2 पैराग्लाइडर, वीडियो देख डर के मारे थाम लेंगे दिल
जमीन से 3 हजार फीट ऊपर टकराए 2 पैराग्लाइडर, वीडियो देख डर के मारे थाम लेंगे दिल
Embed widget