एक्सप्लोरर

IND vs ENG: जो रूट ने रचा इतिहास, इन रिकॉर्ड्स को अपने नाम करने वाले बने विश्व के पहले बल्लेबाज़

रूट ने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर छक्का लगाकर टेस्ट करियर में अपना पांचवां दोहरा शतक लगाया. वह छक्का लगाकर दोहरा शतक पूरा करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं.

India vs England: इंग्लैंड के कप्तान जो रूट 100वें टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले विश्व के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. रूट ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की. इससे पहले, अपने 100वें टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के इंजमाम उल हक के नाम था, जिन्होंने भारत के खिलाफ ही 2005 में बेंगलरू में 184 रनों की पारी खेली थी.

रूट ने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर छक्का लगाकर टेस्ट करियर में अपना पांचवां दोहरा शतक लगाया. वह छक्का लगाकर दोहरा शतक पूरा करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं. इसके साथ ही रूट टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं. पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक के नाम भी पांच दोहरे शतक हैं. वहीं, वेली हामंड के नाम सात दोहरे शतक हैं.

रूट ने मैच के पहले दिन शतक जमाया था और वह अपने 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले नौवें बल्लेबाज बने थे. रूट ने रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया था. उन्होंने 164 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया था. रूट से पहले कॉलिन कौड्रे, जावेद मियांदाद, गॉर्डन ग्रीनिज, एलेक स्टीवर्ट, इंजमाम-उल-हक, रिकी पोंटिंग (दोनों पारियों में शतक), ग्रीम स्मिथ और हाशिम अमला अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक लगा चुके हैं. पोंटिंग ने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 100वें टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया था.

इसके साथ ही रूट पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने अपने 98वें, 99वें और 100वें टेस्ट मैचों में शतक जमाया है. रूट के टेस्ट करियर का यह अब तक का 20वां और इस साल तीसरा शतक है. उन्होंने इससे पहले दो शतक श्रीलंका दौरे पर लगाए थे.

साथ ही रूट तीसरे ऐसे क्रिकेटर्स बन गए हैं, जिन्होंने अपना पहला और 100वां टेस्ट एक ही देश के खिलाफ खेला है. रूट ने भारत के खिलाफ ही 2012 में नागपुर टेस्ट में डेब्यू किया था. रूट से पहले वेस्टइंडीज के कार्ल हूपर और भारत के कपिल देव भी अपना पहला और 100वां टेस्ट एक ही देश के खिलाफ खेल चुके हैं.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG 1st Test Day 2 Highlights: रूट के दोहरे शतक से बैकफुट पर टीम इंडिया, जानें कैसा रहा दूसरा दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
भारत में टीम इंडिया की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, BCCI या ACB, कौन उठाएगा टी20 सीरीज का खर्चा?
भारत में टीम इंडिया की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, BCCI या ACB, कौन उठाएगा टी20 सीरीज का खर्चा?
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget