एक्सप्लोरर

टी 20 के बाद अब टेस्ट में भी विकेटकीपिंग के लिए तैयार हैं लोकेश राहुल

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के चोट ने भले ही बीसीसीआई की उलझन बढ़ाई हो लेकिन सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने चुनौती स्वीकार कर समस्या खत्म कर दी है. राहुल ने कहा कि वो साहा के स्थान पर टेस्ट क्रिकेट में विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. राहुल के इस बयान से यकीनन पार्थिव पटेल,दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत की उम्मीदों को झटका लगा होगा.

लोकेश का कहना है कि अगर भारतीय क्रिकेट टीम की मांग होगी, तो वह विकेटकीपिंग करने के लिए भी सक्षम हैं.

आपको बता दें कि साहा आईपीएल के क्वालीफायर-2 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में चोटिल हो गए थे जिसके कारण उनके 14 जून से शुरू हो रहे टेस्ट मैच में खेलने पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं.

राहुल ने आईएएनएस से कहा, "मैं हमेशा दोहरी चुनौती के लिए तैयार हूं. मैं कड़ी ट्रेनिंग कर रहा हूं और अगर टीम की मांग हुई, तो विकेटकीपर की भूमिका भी संभालूंगा."

आईपीएल में भी राहुल ने विकेटकीपिंग का काम किया था और इसमें अच्छा प्रदर्शन भी किया था. इसके अलावा, वह टूर्नामेंट में सबसे अधिक स्कोर करने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे. उन्होंने 54.91 की औसत से 659 रन बनाए. राहुल ने 14 पारियों में छह अर्धशतक लगाए.

भारत की लोकप्रिय घरेलू टी-20 लीग में विकेटकीपर की नई भूमिका के बारे में राहुल ने कहा, "यह पहली बार नहीं है कि मैंने दोहरी चुनौती को स्वीकार किया है. मुझे पता है कि यह मेरे शरीर के लिए थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि मैंने पूरे साल नियमित रूप से ऐसा नहीं किया है. इसीलिए, आप टीम की मांग चाहते हो."

राहुल ने कहा, "मैं इसे एक चुनौती के रूप में लूंगा और विकेटकीपिंग पर काम करूंगा. यह एक टीम का खेल है और आपको टीम की इच्छा के अनुसार इस भूमिका को निभाने के लिए तैयार रहना पड़ेगा."

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने इस एकमात्र टेस्ट मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसमें स्पिन गेंदबाज अधिक हैं.

इस टीम में पांच स्पिन गेंदबाज हैं, जिसमें मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, जाहिर खान और हामजा कोटक शामिल हैं. कोटक हाल ही में फर्स्ट क्लास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी बनकर उबरे हैं.

अपनी रणनीति पर बात करते हुए 26 वर्षीय खिलाड़ी ने राहुल ने कहा, "आईपीएल के शानदार गेंदबाज राशिद के अलावा युवा खिलाड़ी मुजीब और अन्य दो चाइनामैन गेंदबाज जाहिर खान और हामजा जैसे गेंदबाजों का प्रदर्शन देखने लायक है."

राहुल ने कहा, "राशिद और मुजीब ने पूरे विश्व को हैरान कर रखा है और उनकी प्रतिभा छोटे फॉर्मेट में उभर कर नजर आती है, लेकिन मुझे लगता है कि ये दोनों टेस्ट फॉर्मेट में एक अन्य संघर्ष के लिए तैयार हैं. हमारी रणनीति एक टीम के रूप में अपनी मजबूती पर काम करने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की है."

राशिद ने आईपीएल में 17 मैचों में 21 विकेट लिए थे और सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल में पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. इसके अलावा, मुजीब ने 11 मैचों में 14 विकेट हासिल किए थे. उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हाथ में चोट लग गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
IND vs ENG Weather Report: क्या भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? महामुकाबले से पहले जानिए कैसा रहेगा मुंबई का मौसम
क्या भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन? महामुकाबले से पहले जानिए कैसा रहेगा मुंबई का मौसम
दक्षिण अफ्रीका नहीं, पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड लिखेगा नया इतिहास, ये आंकड़े देख चकरा जाएगा सिर
दक्षिण अफ्रीका नहीं, पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड लिखेगा इतिहास, ये आंकड़े देख चकरा जाएगा सिर
BCCI इस दिन करेगी IPL 2026 के शेड्यूल का एलान! पहले मैच और फाइनल के वेन्यू पर भी आया अपडेट
BCCI इस दिन करेगी IPL 2026 के शेड्यूल का एलान! पहले मैच और फाइनल के वेन्यू पर भी आया अपडेट

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
Iran Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
उत्तराखंड: ईरान-इजरायल युद्ध पर सरकार अलर्ट, CM धामी बोले- फंसे लोगों को नहीं पहुंचने देंगे नुकसान
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
दक्षिण पूर्व रेलवे ने रोकी इन ट्रेनों का रफ्तार, मई तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें लिस्ट
दक्षिण पूर्व रेलवे ने रोकी इन ट्रेनों का रफ्तार, मई तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें लिस्ट
Video: होली पर हुड़दंगियों ने गाय को पिलाई बियर, वीडियो वायरल होते ही खौला इंटरनेट का खून, यूजर्स ने लगा दी क्लास
होली पर हुड़दंगियों ने गाय को पिलाई बियर, वीडियो वायरल होते ही खौला इंटरनेट का खून, यूजर्स ने लगा दी क्लास
Holi 2026 Beauty Guide: होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स
होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
Embed widget