एक्सप्लोरर

India vs Australia: यह खिलाड़ी लेगा रोहित शर्मा की जगह, कोच गौतम गंभीर ने कर दिया साफ

IND vs AUS 1st Test: रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मिस कर सकते हैं. ऐसे में सवाल यह था कि कौन उनकी जगह ओपनिंग करेगा. अब इसका जवाब मिल गया है.

India vs Australia, Border Gavaskar Trophy, Rohit Sharma, KL Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा लगातार सुर्खियों में हैं. वह जल्द पिता बनने वाले हैं. ऐसे में बताया जा रहा है कि वह 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच या शुरुआती दो टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं. ऐसे में सवाल यह था कि कौन उनकी जगह ओपनिंग करेगा. अब इसका जवाब मिल गया है. 

BCCI ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान कर चुकी है. रोहित शर्मा इस टीम के कप्तान हैं और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह उपकप्तान. घरेलू क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी अभिमन्यु ईश्वरन को रिजर्व ओपनर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. हालांकि, रोहित की गैर-मौजूदगी में भी ईश्वरन को मौका नहीं मिलेगा. इसके संकेत पहले ही मिल गए थे, लेकिन अब टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने भी साफ कर दिया है. 

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज का शुरुआत 22 नवंबर को पर्थ टेस्ट से होगी. इससे पहले भारत की ए टीम ने ऑस्ट्रेलिया की ए टीम से दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच खेले. इस सीरीज के दूसरे मैच में केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की थी. भले ही वह इस मैच में रन बना सके, लेकिन यह साफ हो गया था कि टीम मैनेजमेंट क्या सोच रहा है. 

अब ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले कोच गौतम गंभीर ने केएल राहुल की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं. गंभीर ने केएल राहुल की भरपूर तारीफ की, जो टीम की जरूरतों के अनुसार कई भूमिकाएं निभा सकते हैं. कोच गौतम गंभीर ने कहा, "यह उसकी (केएल राहुल) की क्वालिटी है कि वह वास्तव में शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी कर सकता है. वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकता है और वह नंबर छह पर भी बल्लेबाजी कर सकता है. इस तरह की भूमिका निभाने के लिए आपको काफी प्रतिभा की आवश्यकता है, और वह वनडे में विकेटकीपिंग भी करता है."

उन्होंने आगे कहा, "आप सोचिए इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसे कितने खिलाड़ी हैं. जो केएल राहुल की तरह पारी की शुरुआत भी कर सकें और जरूरत पड़ने पर छह नंबर पर भी खेल सकें. इसलिए मुझे लगता है कि अगर जरूरत पड़ी तो वह ओपनिंग कर सकता है. खासकर अगर रोहित शर्मा पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB VS SRH: विराट ने पहले आरसीबी को जिताया मैच, फिर अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस, जीत के जश्न का वीडियो देखिए
विराट ने पहले आरसीबी को जिताया मैच, फिर अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस, जीत के जश्न का वीडियो देखिए
आरसीबी ने 202 रन का टारगेट आसानी से किया चेज, ये 5 खिलाड़ी रहे जीत के हीरो
आरसीबी ने 202 रन का टारगेट आसानी से किया चेज, ये 5 खिलाड़ी रहे जीत के हीरो
RCB vs SRH Full Highlights: बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, विराट और पडिक्कल ने उड़ाईं हैदराबाद की धज्जियां; सिर्फ 94 गेंद में 202 रन चेज
बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, विराट और पडिक्कल ने उड़ाईं हैदराबाद की धज्जियां; 94 गेंद में 202 रन चेज
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट

वीडियोज

Sansani: 'हूती की इंट्री' से इजरायल में खलबली ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Gujrat News: धमाके से सिहर उठा पूरा इलाका, सिलेंडर फटने से हड़कंप! | Fire News | Rajkot News
Chitra Tripathi: लगातार हमले, फिर भी नहीं झुका ईरान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trump
Sandeep Charudhary: 29वें दिन भी जारी है जंग, दुनिया पर संकट भारी! | Seedha Sawal | World War 3

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
क्या ईरान में होगा ग्राउंड ऑपरेशन? अमेरिका ने भेजे 3500 सैनिक, घातक होने वाला है युद्ध
Maharashtra News: 8वीं पास 'साइबर किंगपिन' गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों में था फैला जाल
8वीं पास 'साइबर किंगपिन' गिरफ्तार, 2 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 10 राज्यों में था फैला जाल
IPL 2026: विराट कोहली ने दी फ्लाइंग किस तो शर्माने लगीं अनुष्का शर्मा, वायरल वीडियो
IPL 2026: विराट कोहली ने दी फ्लाइंग किस तो शर्माने लगीं अनुष्का शर्मा, वायरल वीडियो
32 जिले...140 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव की विशाल रैली आज, दादरी में भरेंगे चुनावी हुंकार
32 जिले...140 विधानसभा सीट, अखिलेश यादव की विशाल रैली आज, दादरी में भरेंगे चुनावी हुंकार
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
Israel US Iran War Live: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
LIVE: जंग के बीच पाकिस्तान का नया दावा, कहा- होर्मुज से 20 और जहाजों के निकालने पर सहमत हुआ ईरान
Maharashtra Board: महाराष्ट्र बोर्ड का बड़ा फैसला, मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब मिलेंगे एक साथ
महाराष्ट्र बोर्ड का बड़ा फैसला, मार्कशीट और सर्टिफिकेट अब मिलेंगे एक साथ
Chest Pain Causes: सीने का हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता, डॉक्टरों ने बताए फेफड़े और पेट से जुड़े कारण
सीने का हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता, डॉक्टरों ने बताए फेफड़े और पेट से जुड़े कारण
Embed widget