एक्सप्लोरर

जानिए वो 5 बातें जो बनेंगी टीम इंडिया की हार की वजह

पर्थ टेस्ट में चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है. मैच के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 175 रन चाहिए. आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट चुकी है. क्रीज पर ऋषभ पंत और हनुमा विहारी खेल रहे हैं. जो बल्लेबाज के नाम पर आखिरी जोड़ी है.

इसके बाद गेंदबाजों का नंबर आता है. लिहाजा 175 रन बनाकर मैच जीतने की बात सोचना दिन में ही सपने देखने जैसा है. अब तो कवायद इस बात की है कि हार का अंतर कितना कम रखा जाए. कुछ ऐसी ही स्थिति पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की थी. वहां कंगारुओं की हार तय थी बस हार के अंतर को लेकर पसीना बहाया जा रहा था.

क्रिकेट भले ही अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है लेकिन पर्थ में काफी कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर ही समझ आ गया कि अब भारतीय टीम इस मैच को बचा नहीं पाएगी. अब तक इस मैच के पांच टर्निंग प्वाइंट देखते हैं.

विराट कोहली को गलत आउट दिया जाना

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के 326 रनों के जवाब में पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही थी. पांच विकेट पर ढाई सौ रनों का स्कोर टीम इंडिया ने पार कर लिया था. विराट कोहली शानदार शतक लगाकर बिल्कुल मजबूत इरादों के साथ मोर्चा संभाले हुए थे. इस बात की पूरी उम्मीद थी कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के स्कोर के करीब पहुंच जाएगी. तभी कमिंग्स की गेंद पर स्लिप में उनके एक शॉट को हैंड्सकॉम्ब ने लपक लिया. मामला करीबी था. ऐसा लग रहा था कि गेंद हैंड्सकॉम्ब के हाथ में आने से पहले जमीन छू चुकी है. लेकिन इस फैसले पर फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना ने विराट कोहली को आउट करार दिया.

मामला थर्ड अंपायर के पास पहुंचा लेकिन नियमों के दायरे में फंसे थर्ड अंपायर के पास भी विराट कोहली को नॉट आउट देने का कोई आधार नहीं था. अगले 32 रनों में पूरी भारतीय टीम सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया को 43 रन की अहम बढ़त मिल गई. अब भारतीय टीम को जीत के लिए जितने रन चाहिए उसमें 43 रन कम कर दीजिए तो खेल ही बदल जाएगा.

चौथे दिन पहले सेशन का खेल

भारतीय टीम के लिहाज से चौथे दिन पहले सेशन का खेल भी बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने पहले सेशन में बहुत सूझबूझ से बल्लेबाजी की. चौथे दिन पहले सेशन के खेल में उस्मान ख्वाजा और टिम पेन ने मिलकर करीब 60 रन जोड़े और गेंदबाजों को एक भी कामयाबी नहीं मिलने दी. लिहाजा टीम इंडिया चौथी पारी में जो सवा दो सौ से ढाई सौ रनों के लक्ष्य का पीछा करने की सोच रही थी वो संख्या 287 रनों पर पहुंच गई.

उमेश यादव ने निराश किया

पर्थ की विकेट को देखते हुए विराट कोहली ने उमेश यादव को प्लेइंग 11 में चौथे तेज गेंदबाज के तौर पर शामिल किया था लेकिन उमेश यादव ने निराश किया. पहली पारी में तो उन्होंने 78 रन देकर 2 विकेट लिए थे लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने औसत गेंदबाजी की. उनके खाते में एक भी विकेट नहीं आया. वो पर्थ की अपेक्षाकृत अलग विकेट पर कोकुबुरा गेंद से दूसरी पारी में सही लाइन लेंथ नहीं रख पाए.

केएल राहुल का फ्लॉप शो जारी

दुनिया की कोई भी टीम 287 रनों का लक्ष्य चौथी पारी में तभी हासिल कर सकती है जब उसके सलामी बल्लेबाज उसे अच्छी शुरूआत दिलाएं. टीम इंडिया की बदकिस्मती ये रही कि इस पैमाने पर भी उसके बल्लेबाज खरे नहीं उतरे. लगातार आउट ऑफ फ़ॉर्म चल रहे केएल राहुल पहले ही ओवर में आउट होकर पवेलियन चले गए. इस तरह स्कोरबोर्ड पर एक भी रन जुड़े बिना ही टीम इंडिया की सलामी जोड़ी टूट चुकी थी.

ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों का योगदान

पुछल्ले बल्लेबाज हाल के दिनों में टीम इंडिया की सबसे बड़ी परेशानी रहे हैं. पर्थ में भी ऐसा ही हुआ. पहली पारी में 251 रन पर 6 विकेट खोने के बाद भी ऑस्ट्रेलियाई टीम 326 रन बनाने में कामयाब रही थी. इसी तरह दूसरी पारी में 192 रन पर 6 विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 243 रन बना लिए. यानी पहली पारी में 75 और दूसरी पारी में 51 रन पुछल्ले बल्लेबाजों ने बनाए. इससे उलट भारतीय टीम के पुछल्ले बल्लेबाज इस मोर्चे पर बिल्कुल नाकाम रहे हैं. मैच के पांचवे दिन एक बार फिर उनका इम्तिहान होना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, वरुण चक्रवर्ती की जगह लेगा ये ऑलराउंडर!
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, वरुण चक्रवर्ती की जगह लेगा ये ऑलराउंडर!
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान, जानें क्या कहा
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान
सेमीफाइनल में टीम इंडिया से हारने पर क्या बोले कप्तान हैरी ब्रूक? हैरान करने वाला बयान आया सामने
सेमीफाइनल में टीम इंडिया से हारने पर क्या बोले कप्तान हैरी ब्रूक? हैरान करने वाला बयान आया सामने
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे महंगे स्पेल, इस दिग्गज का नाम भी इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे महंगे स्पेल, इस दिग्गज का नाम भी इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
BJP ने 9-10 मार्च को अपने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर हो सकती है चर्चा
UPSC Result: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
UPSC रिजल्ट: BJP नेता के बेटे ने किया कमाल, ऑल इंडिया में लाया 3rd रैंक
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
जान्हवी कपूर 29वें बर्थडे पर पहुंचीं तिरुमाला मंदिर, नंगे पैर चढ़ीं 3500 सीढ़ियां, भगवान का लिया आशीर्वाद
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान, जानें क्या कहा
पाकिस्तानी मोहम्मद आमिर ने फिर मार दिया ताना, अभिषेक शर्मा पर दिया भड़काऊ बयान
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
देश में नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, जंग के बीच सरकार ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का दिया आदेश
इजरायल-अमेरिका या यूएई, अगर ईरान हार गया तो उसके तेल पर किसका होगा कब्जा?
इजरायल-अमेरिका या यूएई, अगर ईरान हार गया तो उसके तेल पर किसका होगा कब्जा?
क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो, हो सकती है गिरफ्तारी, जान लें क्या कहता है कानून
क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो, हो सकती है गिरफ्तारी, जान लें क्या कहता है कानून
Embed widget