एक्सप्लोरर

जानें कैसे लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को मिला ऑस्ट्रेलिया दौरे का टिकट

29 साल के इस गेंदबाज ने तमिलानाडु प्रीमियर लीग से पेशेवर क्रिकेटर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था. आईपीएल 2019 की नीलामी में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.4 करोड़ रुपये देकर खरीदा था.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में कोलकाता नाइटडराइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है. चक्रवर्ती ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीन टी-20 मैच की सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे. सिर्फ एक फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले इस 29 वर्षीय क्रिकेटर ने आईपीएल 2020 में सभी को प्रभावित किया है.

अश्विन ने परखा वरुण का कौशल

साल 2018 में भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रविचन्द्रन अश्विन अपनी टीम में एक लेग स्पिनर चाहते थे. उन्होंने तमिलनाडु के चयनकर्तायों को कहा कि विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम में एक लेग स्पिनर की जरूरत है. तमिलनाडु प्रीमियर लीग और कुछ लोकल टूर्नामेंट में अश्विन ने वरुण चक्रवर्ती को देखा था. भारत के स्टार स्पिनर अश्विन उनकी गेंदबाज़ी से काफी प्रभावित भी हुए थे. अश्विन की वजह से वरुण चक्रवर्ती को तमिलनाडु की तरफ से खेलने का मौका मिला.

2018 में विजय हज़ारे ट्रॉफी में वरुण ने सिर्फ 9 मैच में 4.23 की औसत से 22 विकेट चटकाए हैं. इसके बाद उनको रणजी ट्रॉफी में भी खेलने का मौका मिला. 29 साल के इस गेंदबाज ने तमिलानाडु प्रीमियर लीग से पेशेवर क्रिकेटर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था. आईपीएल 2019 की नीलामी में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.4 करोड़ रुपये देकर खरीदा था. अपने पहले ही ओवर में वरुण 25 रन दे बैठें. आईपीएल डेब्यू में कोई भी गेंदबाज अपने पहले ओवर में इतना रन नहीं दिया. पिछले साल उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला.

कोलकाता ने दिया मौका

इसके बाद 2020 में किंग्स इलेवन की टीम वरुण को रिलीज कर दिया था. वरुण चक्रवर्ती को लगने लगा था कि शायद इस बार आईपीएल में मौका नही मिलेगा. लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स इस बार उनको टीम में शामिल किया. कोलकाता के लिए इस गेंदबाज ने अब तक 11 मैचों में 13 विकेट लिया है. अबु धाबी में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सिर्फ 20 रन देकर 5 विकेट लेने वाले वरुण को अब भारतीय टीम में भी शामिल कर लिया गया है. अगले साल टी-20 विश्व कप है और वरुण के सामने ऑस्ट्रेलिया में अपना दमखम दिखाने का एक सुनहरा मौका है.

टीम इंडिया में चुने जाने पर वरुण चक्रवर्ती बोले-मेरे पास शब्द नहीं, पढ़ें आर्किटेक्ट से क्रिकेटर बनने का सफर

ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए नहीं चुने गए रोहित शर्मा, सुनील गावस्कर ने उठाया सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस में बहुत बड़ा बदलाव, दिग्गज क्रिकेटर की एंट्री ने चौंकाया
IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस में बहुत बड़ा बदलाव, दिग्गज क्रिकेटर की एंट्री ने चौंकाया
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
IPL 2026 के सबसे पहले मैच में खेलेंगे विराट कोहली, देखें रोहित और धोनी का पहला मैच कब?
IPL 2026 के सबसे पहले मैच में खेलेंगे विराट कोहली, देखें रोहित और धोनी का पहला मैच कब?
RCB vs SRH मैच से होगी IPL 2026 की शुरुआत? एक क्लिक में पूरा शेड्यूल देखें
RCB vs SRH मैच से होगी IPL 2026 की शुरुआत? एक क्लिक में पूरा शेड्यूल देखें

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget