एक्सप्लोरर

T20 WC 2022, Semifinal: सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या होगा टीम इंडिया का 'गणित', जानें

T20 WC 2022, Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम ने अपना पहला मैच जीत लिया है. आइए जानते हैं टीम इंडिया के साथ बाकी टीमों के सेमीफाइनल में पहुंच के क्या हैं आकड़े.

T20 WC 2022, Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) 16 अक्टूबर से शुरू हुआ था. वहीं, इसका फाइनल 13 नवंबर, रविवार को मेलबर्न में खेला जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप में पहले राउंड वन के मैच खेले गए थे, जिसमें चार टीमों ने क्वालिफाई करके सुपर-12 में जगह बनाई. वहीं अब सुपर-12 में मौजूद टीमें सेमीफाइनल की ओर देख रही हैं. इसमें ग्रुप-ए की नंबर वन टीम और ग्रुप-बी की नंबर दो टीम के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा. वहीं, ग्रुप-बी की नंबर वन टीम और ग्रुप-ए में नंबर दो पर मौजूद टीम के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा. सेमीफाइनल मैच 9 और 10 नवंबर को खेले जाएंगे.

सेमीफाइनल में कैसे बनेगी जगह

ग्रुप-ए और ग्रुप-बी में कुल 6-6 टीमें मौजूद हैं. ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड, आयरलैंड, श्रीलंका और अफगानिस्तान मौजूद है. वहीं, ग्रुप-बी में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, ज़िम्बाब्वे और नीदरलैंड्स मौजूद हैं. ग्रुप-बी में मौजूद टीम इंडिया एक जीत के साथ नंबर दो पर मौजूद है. दोनों ही ग्रुप में मौजूद किसी भी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए कुल 4 मैच जीतने होंगे.

टीम इंडिया कैसे बना पाएगी जगह

गौरतलब है कि पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही थी. भारतीय टीम ने 5 में से कुल 3 मैच जीते थे. इस बार टीम इंडिया अपना पहला मैच जीत चुकी है और अब सिर्फ 3 मैच जीतकर टीम सेमीफाइनल में जगह बना लेगी. ग्रुप-बी में अभी तक सभी टीमों सिर्फ 1-1 मैच खेला है, ऐसे में कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा. इन मैचों में भारत और बांग्लादेश ने अपने-अपने मैच जीते हैं, बाकी टीमों को हार का सामना करना पड़ा है. इसमें साउथ अफ्रीका और ज़िम्बाब्वे के बीच खेला गया मैच बारिश के चलते पूरा नहीं हो पाय था और दोनों टीमों के पास 1-1 प्वाइंट मौजूद है.

क्या है ग्रुप-ए का हाल

ग्रुप-ए में अफगानिस्तान और न्यूज़ीलैंड को छोड़कर सभी टीमों ने अपने 2-2 मैच खेल लिए हैं. अफगानिस्तान को पहले मैच में हार मिली है और न्यूज़ीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में शानदार जीत हासिल की थी. वहीं, श्रीलंका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड ने दो में से एक-एक मैच जीते हैं. न्यूज़ीलैंड ग्रुप-ए में अच्छे रन रेट की बदौलत नंबर वन पर मौजूद है.

 

 

ये भी पढ़ें....

IRE vs ENG: ICC टूर्नामेंट में पहले भी इंग्लैंड को चकमा दे चुकी है आयरलैंड, जानें इससे पहले कब दी थी मात

T20 World Cup 2022: भारत के खिलाफ हार का गम अब भी नहीं भुला सकी पाकिस्तानी टीम, स्टार बल्लेबाज ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget