एक्सप्लोरर

जानिए टेस्ट क्रिकेट के शानदार रिकॉर्ड्स और अद्भुत आंकड़े

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ब्रैंडन मैकुलम के नाम है. मैकुलम ने टेस्ट में 107 छक्के लगाए हैं. वहीं सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने टेस्ट में 2058 चौके लगाए हैं.

Test Records: टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत 1877 में हुई थी. 15 से 19 मार्च के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया था. वहीं भारत ने 1932 में सीके नायडू की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला था. आज हम आपको बताते हैं टेस्ट क्रिकेट के कुछ शानदार रिकॉर्ड्स और अद्भुत आंकड़े.

सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड 'क्रिकेट के भगवान' के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने 200 टेस्ट में 15,921 रन बनाए हैं. सचिन के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ टेस्ट क्रिकेट में 15,000 का आंकड़ा नहीं छू सका है.

वहीं टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज़ के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ व कप्तान ब्रायन लारा के नाम है. लारा ने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में नाबाद 400 रन बनाए थे.

वहीं टेस्ट क्रिकेट के 143 साल के इतिहास में एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन के नाम है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के एक दिन में 309 रन बनाए हैं. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ एक दिन में तिहरा शतक नहीं लगा सका है.

सबसे ज्यादा टेस्ट शतक

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के ही नाम है. सचिन ने अपने टेस्ट करियर में कुल 51 शतक लगाए हैं.

वहीं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज सर डॉन ब्रैडमैन के नाम है. ब्रैडमैन ने अपने करियर में 12 दोहरे शतक लगाए हैं.

इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में अब तक सिर्फ ब्रैडमैन, लारा, सहवाग और गेल ही दो तिहरे शतक लगा सके हैं. हालांकि, अभी तक टेस्ट क्रिकेट के 143 साल के इतिहास में कोई भी बल्लेबाज़ दोनों पारी में दोहरे शतक नहीं लगा सका है.

सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाने का रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड ब्रैंडन मैकुलम के नाम है. मैकुलम ने टेस्ट में 107 छक्के लगाए हैं. वहीं सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन ने टेस्ट में 2058 चौके लगाए हैं.

सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है. मुरली ने टेस्ट में 800 विकेट लिए हैं.

वहीं टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले और जिम लेकर के नाम है. ये दोनों गेंदबाज़ टेस्ट की एक पारी 10-10 विकेट ले चुके हैं.

टेस्ट में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा (532) कैच पकड़ने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर के नाम है. वहीं सबसे ज्यादा डिस्मिसेल्स (555) का रिकॉर्ड भी बाउचर के ही नाम है.

टीम द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा और सबसे कम रन

टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है. श्रीलंका ने 1997 में भारत के खिलाफ 952 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंग्लैंड (903) है.

टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे कम रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है. न्यूजीलैंड ने 1955 में इंग्लैंड के खिलाफ

टेस्ट के कुछ अन्य बड़े रिकॉर्ड्स

टेस्ट में सबसे ज्यादा (200) मैच खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है.

वहीं बतौर कप्तान सबसे ज्यादा (109) टेस्ट खेलने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के नाम है. स्मिथ के अलावा किसी ने भी बतौर कप्तान 100 टेस्ट नहीं खेले हैं.

टेस्ट में किसी भी विकेट लिए सबसे बड़ी साझेदारी (624) का रिकॉर्ड महेला जयावर्धने और कुमार संगाकारा के नाम है.

टेस्ट में सबसे ज्यादा (68) अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है.

ये भी पढ़ें- 

IND vs AUS: मोहम्मद सिराज ने बताया- कैसे पिता के निधन के बाद विराट कोहली ने की उनकी मदद

IND vs AUS: पिता के निधन के बाद केवल एक शब्द बोलकर रोते रहते हैं मोहम्मद सिराज, भाई से किया है ये वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुम जहरीले हो… संजीव गोयनका पर भड़के ललित मोदी, सोशल मीडिया पर जमकर सुनाया खड़ी-खोटी
तुम जहरीले हो… संजीव गोयनका पर भड़के ललित मोदी, सोशल मीडिया पर जमकर सुनाया खड़ी-खोटी
IPL 2026: 100 छक्कों का अनोखा रिकॉर्ड... अभिषेक शर्मा ने किया बड़ा कारनामा, अब सिर्फ इस प्लेयर से पीछे
100 छक्कों का अनोखा रिकॉर्ड... अभिषेक शर्मा ने किया बड़ा कारनामा, अब सिर्फ इस प्लेयर से पीछे
IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद अंक तालिका में कहां पहुंची SRH? नीचे लुढ़की KKR
IPL 2026 में पहली जीत के बाद अंक तालिका में कहां पहुंची SRH? नीचे लुढ़की KKR
सनराइजर्स हैदराबाद को मिली बड़ी जीत के बावजूद निराश हैं ईशान किशन, कहा - हमारे लिए पावरप्ले ने मैच को आसान बना दिया
सनराइजर्स हैदराबाद को मिली बड़ी जीत के बावजूद निराश हैं ईशान किशन, कहा - हमारे लिए पावरप्ले ने मैच को आसान बना दिया

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: ईरान युद्ध की वजह से संकट में कई देश! सऊदी ने ट्रंप से बनाई दूरी, रूस के साथ क्या पक रही खिचड़ी?
ईरान युद्ध की वजह से संकट में कई देश! सऊदी ने ट्रंप से बनाई दूरी, रूस के साथ क्या पक रही खिचड़ी?
हिमाचल में बिगड़ा मौसम, लाहौल में एक बार फिर बर्फबारी शुरू, 8 अप्रैल तक की चेतावनी
हिमाचल में बिगड़ा मौसम, लाहौल में एक बार फिर बर्फबारी शुरू, 8 अप्रैल तक की चेतावनी
'हम ही इकलौते देश, जिसने होर्मुज में खोए अपने मरीन...', 60 देशों संग बैठक में बोला भारत
'हम ही इकलौते देश, जिसने होर्मुज में खोए अपने मरीन...', 60 देशों संग बैठक में बोला भारत
आईपीएल 2026: 'वे मेरी सफलता से जलते हैं क्योंकि...,' अजिंक्य रहाणे ने किसको लताड़ा
आईपीएल 2026: 'वे मेरी सफलता से जलते हैं क्योंकि...,' अजिंक्य रहाणे ने किसको लताड़ा
Thaai Kizhavi Final Box Office: 'थाई किझावी' बॉक्स ऑफिस पर रही हिट, जानें- कितना रहेगा इस फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन?
'थाई किझावी' बॉक्स ऑफिस पर रही हिट, जानें- कितना रहेगा फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन?
WB Assembly Elections Survey 2026: सबसे लेटेस्ट चुनावी सर्वे में पश्चिम बंगाल में TMC को झटका! BJP की सीटें बढ़ने का अनुमान, किसकी बनेगी सरकार?
सबसे लेटेस्ट चुनावी सर्वे में पश्चिम बंगाल में TMC को झटका! BJP की सीटें बढ़ने का अनुमान, किसकी बनेगी सरकार?
समुद्री सीमा का 'बॉस' कौन, जानें कैसे तय होते हैं नॉटिकल मील और आर्थिक अधिकार क्षेत्र?
समुद्री सीमा का 'बॉस' कौन, जानें कैसे तय होते हैं नॉटिकल मील और आर्थिक अधिकार क्षेत्र?
Viral video: टेक्नोलॉजी ने बदला काम, केरल में अब कैब की तरह बुक हो रहे नारियल तोड़ने वाले-वीडियो हुआ वायरल
टेक्नोलॉजी ने बदला काम, केरल में अब कैब की तरह बुक हो रहे नारियल तोड़ने वाले-वीडियो हुआ वायरल
Embed widget