एक्सप्लोरर

ना कोई विक्ट्री परेड, ना होगा भव्य स्वागत! चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद नहीं होगा टीम इंडिया का 'ग्रैंड वेलकम', जानें क्यों?

Team India Bus Parade: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को चित्त किया. उसके बाद जानिए इस ऐतिहासिक जीत के जश्न में बस परेड होगी या नहीं?

Team India Win Champions Trophy 2025 Bus Parade: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी अलग-अलग शहरों के लिए रवाना होने वाले हैं. इससे कहीं ना कहीं यह भी साफ हो जाता है कि टीम इंडिया की कोई बस परेड नहीं करवाई जाएगी. पिछले साल जब भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप जीता, तब घर वापसी पर पूरी टीम का भव्य स्वागत हुआ और बस परेड ने भी खूब रंग जमाया था. एक तरफ भारत 12 साल के लंबे इंतजार के बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीता है, फिर भी बस परेड का ना होना बड़े सवाल खड़े कर रहा है.

क्यों नहीं होगी बस परेड?

बस परेड के ना होने का एक बड़ा कारण यह भी हो सकता है कि कुछ ही दिनों में IPL 2025 शुरू होने वाला है. आईपीएल के आगामी सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होगी, पहला मैच कोलकाता में KKR और RCB के बीच खेला जाएगा. चैंपियंस ट्रॉफी की समापन तिथि और आईपीएल के शुरू होने के बीच बहुत कम दिनों का अंतर है. ऐसे में अपनी-अपनी IPL टीम के ट्रेनिंग कैम्प को जॉइन करने से पहले सभी खिलाड़ी कुछ दिन आराम करेंगे.

टी20 वर्ल्ड कप के बाद हुआ था भव्य स्वागत?

भारत पहली बार 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था. उसके बाद टीम इंडिया को यह ट्रॉफी दोबारा जीतने के लिए 17 साल लंबा इंतजार करना पड़ा. भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया था. उस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम की मुंबई के मरीन ड्राइव पर बहुत शानदार बस परेड करवाई गई थी.

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच को याद करें तो उसमें न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 251 रनों का स्कोर बनाया था. जवाब में भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 76 रन बनाए. उनके अलावा अक्षर पटेल ने 48, केएल राहुल ने नाबाद 34 रन और अक्षर पटेल ने भी बेहद महत्वपूर्ण 29 रन बनाए थे. इस तरह भारत ने कुल तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया.

यह भी पढ़ें:

ICC ने किया चैंपियंस ट्रॉफी की सर्वश्रेष्ठ टीम का एलान, भारत के पांच खिलाड़ी तो पाकिस्तान हुआ शर्मसार

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GT vs RR Highlights: सांसे रोक देने वाले मैच में राजस्थान की जीत, अंतिम गेंद पर हारा गुजरात; लास्ट 12 गेंद में नहीं बनी 15 रन
सांसे रोक देने वाले मैच में राजस्थान की जीत, अंतिम गेंद पर हारा गुजरात; लास्ट 12 गेंद में नहीं बनी 15 रन
GT vs RR Highlights: राजस्थान ने अंतिम 2 ओवर में पलटी बाजी, गुजरात के जबड़े से छीनी जीत; बेहद रोमांचक रहा मुकाबला
राजस्थान ने अंतिम 2 ओवर में पलटी बाजी, गुजरात के जबड़े से छीनी जीत; बेहद रोमांचक रहा मुकाबला
टेस्ट क्रिकेट के लिए BCCI का स्पेशल प्लान, श्रीलंका का दौरा, वीवीएस लक्ष्मण को जिम्मेदारी; जानें अपडेट
टेस्ट क्रिकेट के लिए BCCI का स्पेशल प्लान, श्रीलंका का दौरा, वीवीएस लक्ष्मण को जिम्मेदारी
GT vs RR: राजस्थान ने बना डाले 210 रन, अब जीत के लिए गुजरात को रचना होगा इतिहास, करना होगा सबसे बड़ा रन चेज
राजस्थान ने बना डाले 210 रन, अब जीत के लिए गुजरात को रचना होगा इतिहास, करना होगा सबसे बड़ा रन चेज

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राघव चड्ढा ने PM मोदी के खिलाफ पुरानी पोस्ट्स कीं डिलीट, AAP नेता सौरभ भारद्वाज के दावे से हलचल
राघव चड्ढा ने PM मोदी के खिलाफ पुरानी पोस्ट्स कीं डिलीट, AAP नेता सौरभ भारद्वाज के दावे से हलचल
US Iran War: ईरान ने कुवैत की ऑयल फैसिलिटी को बनाया निशाना, शुवैख ऑयल सेक्टर में लगी भीषण आग
ईरान ने कुवैत की ऑयल फैसिलिटी को बनाया निशाना, शुवैख ऑयल सेक्टर में लगी भीषण आग
50 रुपये से करोड़ों तक, 'अनुपमा' से चमकी रूपाली गांगुली की किस्मत, बनी टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस
50 रुपये से करोड़ों तक, 'अनुपमा' से चमकी रूपाली गांगुली की किस्मत, बनी टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
कुर्सी पर बैठे दोस्तों पर टूटा कुत्ते का कहर, एक-एक कर सबको बनाया निशाना, खौफनाक VIDEO वायरल
कुर्सी पर बैठे दोस्तों पर टूटा कुत्ते का कहर, एक-एक कर सबको बनाया निशाना, खौफनाक VIDEO वायरल
यूरेनियम और प्लूटोनियम वाले परमाणु बम में क्या फर्क, किसके फटने से ज्यादा होती है तबाही?
यूरेनियम और प्लूटोनियम वाले परमाणु बम में क्या फर्क, किसके फटने से ज्यादा होती है तबाही?
Embed widget