एक्सप्लोरर

कुमार धर्मसेना ने विश्वकप फाइनल में ओवरथ्रो पर 6 रन देने को मानी गलती

आईसीसी के अंपायर कुमार धर्मसेना ने विश्वकप 2019 के फाइनल में ओवरथ्रो पर 6 रन देने को गलती माना है.

14 जुलाई 2019 को आईसीसी क्रिकेट विश्वकप का फाइनल जिसने भी देखा उसने यही कहा भले ही इंग्लैंड की टीम विजेता बनी हो लेकिन मैच में एक भी पल ऐसा नहीं था जब न्यूज़ीलैंड की टीम उनसे कम साबित हुई हो. लेकिन इस मैच में एक लम्हा ऐसी भी आया जिसे देखने के बाद सभी ने कहा कि इस पल की वजह से न्यूज़ीलैंड की टीम को हार देखनी पड़ी.

मैच के आखिरी ओवर में वो पल था जब फील्डर की एक थ्रो सीधे बेन स्टोक्स के बल्ले से लगकर बाउंड्री कर गई और इंग्लैंड की टीम की मैच में वापसी हो गई. अब इस पल पर फाइनल मैच के मैदानी अंपायर ने कहा है कि फैसले देने में उनसे गलती हुई.

आईसीसी विश्व कप-2019 के फाइनल में ओवरथ्रो के चार देने वाले मैदानी अंपायर कुमार धर्मसेना ने स्वीकार किया है कि विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को चार देना उनकी गलती थी और उन्हें एक रन देना चाहिए था.

फाइनल मैच के अंतिम ओवर में 242 रनों का पीछा कर रही इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने दो रन दौड़कर लिए थे और दूसरे रन लेने के दौरान फील्डर का थ्रो बेन स्टोक्स के बल्ले से टकरा पर बाउंड्री पार चला गया था, जिससे इंग्लैंड के खाते में चार रन आए थे.

मैदानी अंपायर कुमार धर्मसेना ने अपने साथी अंपायरों से बात करने के बाद छह रन इंग्लैंड को दिए थे. इंग्लैंड इससे मैच में वापस आ गई थी.

धर्मसेना ने श्रीलंका के अख्बार संडे टाइम्स से कहा, "अब टीवी पर रीप्ले देखने के बाद मैं स्वीकार करता हूं कि फैसला करने में गलती हुई थी. लेकिन मैदान पर टीवी रीप्ले देखने की सहूलियत नहीं थी और मुझे अपने फैसले पर कभी मलाल नहीं होगा."

पूर्व अंपायर साइमन टॉफेल ने हालांकि अंपायरों के छह रन देने के फैसले को गलत बताया था और कहा था कि यहां छह रन के बजाय पांच रन देने चाहिए थे, क्योंकि बल्लेबाजों ने दूसरा रन पूरा नहीं किया था.

श्रीलंका के धर्मसेना ने कहा, "मैंने संवाद प्रणाली के जरिये लेग अंपायर से सलाह ली, जिसे सभी अन्य अंपायरों और मैच रैफरी ने सुना. वे टीवी रीप्ले नहीं देख सकते थे, उन सभी ने पुष्टि की कि बल्लेबाजों ने दूसरा रन पूरा कर लिया है. इसके बाद मैंने अपना फैसला किया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ Final Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें लाइव? जानिए 
भारत-न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें लाइव? जानिए 
पर्थ टेस्ट में 'शर्मनाक' हार के करीब टीम इंडिया, दूसरे दिन भारतीय बैटिंग का हुआ बुरा हाल, पढ़ें डे रिपोर्ट
पर्थ टेस्ट में 'शर्मनाक' हार के करीब टीम इंडिया, दूसरे दिन भारतीय बैटिंग का हुआ बुरा हाल
क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच, जान लीजिए सबकुछ
क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच
क्या न्यूजीलैंड से टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हार जाएगा भारत? कीवियों के खिलाफ रिकॉर्ड देख सिर पकड़ लेंगे आप
क्या न्यूजीलैंड से टी20 वर्ल्ड कप फाइनल हार जाएगा भारत? रिकॉर्ड देख सिर पकड़ लेंगे आप

वीडियोज

Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran
Bollywood news: धुरंधर की एंट्री, एक शक्तिशाली किरदार की वापसी जो पूरी बाजी पलटने का दम रखता है (07-03-2026)
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
कितना खतरनाक है B-1 लांसर बॉम्बर, जिसे अमेरिका ने ब्रिटिश एयरबेस पर उतारा, इसे रोक पाना ईरान के लिए कितना मुश्किल?
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
Nepal Election Results Live: नेपाल में लेफ्ट पार्टियों की छुट्टी! बालेन शाह से चुनाव हारे केपी शर्मा ओली, PM मोदी ने दी बधाई
Live: नेपाल में लेफ्ट पार्टियों की छुट्टी! बालेन शाह से चुनाव हारे केपी ओली, PM मोदी ने दी बधाई
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? नए प्रोजेक्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? सामने आई बड़ी अपडेट
क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच, जान लीजिए सबकुछ
क्या फाइनल में भी बनेंगे 250? भारत या न्यूजीलैंड किसे ज्यादा फायदा पहुंचाएगी अहमदाबाद की पिच
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
Embed widget