एक्सप्लोरर

WATCH: इन 'छह' गेंदों में आरसीबी के सामने पंजाब ने मान ली हार

बीती रात उमेश यादव की आग उगलती गेंदबाज़ी समेत गेंदबाज़ों के कमाल से आरसीबी ने किंग्स इलेवन पंजाब को रौंद दिया. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में इस जीत के साथ आरसीबी की आईपीएल सीज़न 11 के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं.

नई दिल्ली/इंदौर: बीती रात उमेश यादव की आग उगलती गेंदबाज़ी समेत गेंदबाज़ों के कमाल से आरसीबी ने किंग्स इलेवन पंजाब को रौंद दिया. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में इस जीत के साथ आरसीबी की आईपीएल सीज़न 11 के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं.

विराट कोहली ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया और मेज़बान टीम को महज़ 88 रनों के स्कोर पर ऑल-आउट कर दिया. इसके बाद आरसीबी ने कप्तान कोहली और पार्थिव पटेल की पारियों की मदद से इस लक्ष्य को महज़ 8.1 ओवर में 10 विकेट से जीत लिया.

इस मुकाबले में हार के साथ पंजाब की टीम आईपीएल सीज़न 11 के टॉप-4 स्पॉट से पहली बार बाहर हो गई है. लेकिन इस मुकाबलों में पंजाब की टीम का बुरी तरह से बिखरने का कारण पारी एक ओवर रहा. जिसने पंजाब की टीम की लय ही बिगाड़ दी.

उमेश की छह गेंदों में बदल गया खेल:

आईपीएल 2018 की सबसे घातक ओपनिंग जोड़ियों में से एक केएल राहुल और क्रिस गेल की जोड़ी कल रात एक बार फिर से मैदान पर थी. लेकिन तभी पारी का पांचवा ओवर कप्तान कोहली ने उमेश यादव को सौंपा. अब तक पंजाब की टीम ने संभली हुई शुरूआत की थी. दोनों बल्लेबाज़ों ने पहले चार ओवरों में 28 रन जोड़े और टीम को आगे लेकर गए.

उमेश यादव के ओवर में भी केएल राहुल ने पहली गेंद पर दो रन लिए. इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने राहुल को शानदार छक्का लगाया. लेकिन इसकी अगली गेंद पर ही डीप स्कवेयर पर उमेश ने केएल राहुल को कॉलिन डी ग्रैंडहोम के हाथों कैच आउट करवा दिया.

ओपनिंग साझेदारी टूटी, लेकिन ऐसा नहीं लगा था कि पंजाब की टीम पर कोई बड़ी मुश्किल आई है. अभी क्रिस गेल भी क्रीज़ पर मौजूद थे. मैदान पर आए करूण नायर उन्होंने आराम से एक सिंगल लेकर स्ट्राइक गेल को सौंप दी. अगली गेंद को गेल ने चौके के लिए पहुंचाया और लगने लगा कि अब गेल ने मैच को अकेले अपने दम पर उठाने का फैसला कर लिया है. लेकिन इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उमेश यादव ने विस्फोटक बल्लेबाज़ क्रिस गेल को भी कैच आउट कर मैच का मोमेंटम ही बदल दिया. गेल, यादव की गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए.

देखें ये वीडियो: 

देखते ही देखते पांच ओवर के बाद पंजाब की टीम का स्कोर 46 रन पर 2 विकेट हो गया. लेकिन ये ओवर का मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और इसके बाद पंजाब की टीम उबर ही नहीं पाई. पूरी टीम महज़ 15.1 ओवर में 88 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. उमेश यादव आरसीबी के लिए सबसे सफल गेंदबाज़ रहे. उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उमेश यादव को मैन ऑफ द मैच खिताब भी मिला.

आरसीबी ने कप्तान कोहली(48) और पार्थिव पटेल(40) की तूफानी पारियों की मदद से इस लक्ष्य को 8.1 ओवर में हासिल कर टीम को 10 विकेट से जीत दिला दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने पर आया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान, KKR पर फोड़ा बम!
कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने पर आया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान, KKR पर फोड़ा बम!
RR vs CSK: आज राजस्थान और चेन्नई के बीच भिड़ंत, जानें RR और CSK की संभावित प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट
आज राजस्थान और चेन्नई के बीच भिड़ंत, जानें RR और CSK की संभावित प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट
RR vs CSK Pitch, Weather Report: बारिश न बिगाड़ दे आज के IPL मैच का मजा, पढ़ें राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट
बारिश न बिगाड़ दे आज के IPL मैच का मजा, पढ़ें RR vs CSK मैच की पिच और वेदर रिपोर्ट
IPL 2026 के दूसरे ही दिन अजिंक्य रहाणे ने किया बवाल! कैमरन ग्रीन के गेंदबाजी न करने वाले बयान पर भड़का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
IPL 2026 के दूसरे ही दिन अजिंक्य रहाणे ने किया बवाल! कैमरन ग्रीन के गेंदबाजी न करने वाले बयान पर भड़का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

वीडियोज

America Ground Operation: Hormuz के बाद अब होगी खर्ग पर भीषण लड़ाई? | Iran Israel War Update
Iran Israel War Update: हफ्तों तक चलेगा ईरान के खिलाफ जमीनी ऑपरेशन | Donald Trump | Pentagon
Iran Israel War Update: अंतिम फैसला के इंतजार में ट्रंप..शुरु होगा Ground War? | Trump | Pentagon
Iran Israel War Update: Florida में ट्रंप के विमान तक कैसे पहुंचा संदिग्ध ड्रोन? हाई अलर्ट | America
Israel Iran War Update: तेहरान, ईरान, अबू धाबी..24 घंटे में कहां-कहां पर हमले हुए? | Hormuz Strait

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने पर आया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान, KKR पर फोड़ा बम!
कैमरून ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने पर आया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बयान, KKR पर फोड़ा बम!
लाल रंग का अनारकली सूट पहन छाईं अंकिता लोखंडे, सिंदूर फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की फोटोज
लाल रंग का अनारकली सूट पहन छाईं अंकिता लोखंडे, सिंदूर फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की फोटोज
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
Explained: बीते 3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
Video: अयोध्या में बाल रूप में दिखा श्री राम का अवतार, बच्चे का रूप देख मुस्कुराए भक्त, वीडियो वायरल
Video: अयोध्या में बाल रूप में दिखा श्री राम का अवतार, बच्चे का रूप देख मुस्कुराए भक्त, वीडियो वायरल
Blood Clots In Legs Causes: पैरों में क्यों जमा हो जाते हैं खून के थक्के? वैज्ञानिकों ने बता दी डराने वाली वजह
पैरों में क्यों जमा हो जाते हैं खून के थक्के? वैज्ञानिकों ने बता दी डराने वाली वजह
Embed widget