एक्सप्लोरर

IND vs ENG: 'स्पिनर्स भारत को टेस्ट सीरीज जिताएंगे', पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ने ही कर दी अपनी टीम के हारने की भविष्यवाणी

Michael Atherton: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल एथर्टन का कहना है कि भारतीय स्पिनर्स टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत दिलाएंगे.

IND vs ENG Test Series Prediction: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल एथर्टन ने अपनी टीम के आगामी भारत दौरे को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा है कि भारत दौरे पर इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने इसका कारण भी बताया है. उन्होंने कहा है कि भारतीय मैदानों पर स्पिनर्स अहम भूमिका में होते हैं और टीम इंडिया के पास इंग्लैंड के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर स्पिनर्स मौजूद हैं.

स्काई स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए एथर्टन ने कहा, 'मुझे लगता है भारत की जीत होगी. उनके स्पिनर इंग्लैंड से बेहतर हैं. यही बात आखिरी में निर्णायक साबित होगी. जब भी आप इंडिया जाते हैं तो स्पिन गेंदबाजी अहम होती है. हमेशा से यह होता आया है और आगे भी होता रहेगा. फिर भारतीय टीम के पास एक मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण भी है.'

एथर्टन कहते हैं, 'भारत के पास जो चार स्पिनर्स हैं, वह इंग्लैंड से बहुत अलग हैं. उनके पास दो बाएं हाथ के फिंगर स्पिनर के तौर पर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल हैं. उनके पास बाएं हाथ का कलाई वाला स्पिनर कुलदीप यादव भी है. इन सब के साथ दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन भी मौजूद हैं. इसके उलट इंग्लैंड के पास जैक लीच के रूप में एक दमदार बाएं हाथ का स्पिनर है लेकिन अन्य तीन स्पिनर बेहद कम अनुभवी हैं.'

इंग्लिश vs भारतीय स्पिन अटैक
इंग्लैंड की टेस्ट स्क्वाड में जैक लीच के साथ टॉम हार्टली, शोएब बशीर और रिहान अहमद को बतौर स्पिन गेंदबाज शामिल किया गया है. वहीं, भारतीय स्क्वाड में आर अश्विन और रवींद्र जडेजा के साथ अक्षर पटेल और कुलदीप यादव मौजूद हैं. अश्विन, जडेजा और अक्षर तो लाजवाब गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी में भी सफल साबित रहे हैं.

आखिरी बार इंग्लैंड से ही घर में सीरीज हारी थी टीम इंडिया
इंग्लैंड और भारत के बीच 25 जनवरी से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है. इस सीरीज में टीम इंडिया का पलड़ा साफ तौर पर मजबूत नजर आ रहा है. टीम इंडिया ने पिछले 10 सालों में घरेलू मैदानों पर एक भी सीरीज नहीं गंवाई है. हालांकि भारतीय टीम को आखिरी बार घर में इंग्लैंड ने ही टेस्ट सीरीज हराई थी. 2012-13 की इस टेस्ट सीरीज में तब इंग्लिश टीम में ग्रीम स्वान और मोंटी पानेसर जैसे दिग्ग्ज स्पिनर मौजूद थे.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG: 'जडेजा कोई मुरलीधरन या शेन वॉर्न नहीं', केविन पीटरसन ने इंग्लैंड को दिया भारतीय स्पिनर से निपटने का मंत्र

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG Semi Final Live Score: पावरप्ले में इंग्लैंड की तगड़ी धुलाई, संजू सैमसन ने कूटा; ईशान किशन भी कर रहे तूफानी बैटिंग
LIVE: पावरप्ले में इंग्लैंड की तगड़ी धुलाई, संजू सैमसन ने कूटा; ईशान किशन भी कर रहे तूफानी बैटिंग
सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराना है तो टीम इंडिया को बनाने होंगे इतने रन, देखें वानखेड़े में चेज के हैरान करने वाले आंकड़े
सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराना है तो टीम इंडिया को बनाने होंगे इतने रन, देखें वानखेड़े में चेज के हैरान करने वाले आंकड़े
Watch: सेमीफाइनल में भी फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा, विल जैक्स ने इस तरह जाल में फंसाया; देखिए कैसे गंवाया विकेट
सेमीफाइनल में भी फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा, विल जैक्स ने इस तरह जाल में फंसाया
'मुझे बस घर जाना है...,' वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी हुए भावुक, क्यों लगा रहे मदद की गुहार
'मुझे बस घर जाना है...,' वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी हुए भावुक, क्यों लगा रहे मदद की गुहार

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
अमेरिका ने ईरान के IRIS डेना युद्धपोत को डुबोया तो आया कांग्रेस का आधिकारिक बयान, जानें क्या कहा?
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
कृति सैनन ने 'तेरे इश्क में' के लिए जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, यामी गौतम को लगी मिर्ची! फैंस ने किया ऐसा रिएक्ट
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
आम आदमी के लिए ये है देश की सबसे सस्ती ऑटोमैटिक SUV, 5-स्टार सेफ्टी के साथ ऐसे हैं फीचर
लड़की ने कमरे में रखे ढेर सारे सांप और सीढ़ियां, फिर खेलने लगी स्नेक एंड लैडर, वीडियो वायरल
लड़की ने कमरे में रखे ढेर सारे सांप और सीढ़ियां, फिर खेलने लगी स्नेक एंड लैडर, वीडियो वायरल
Embed widget