एक्सप्लोरर

PSL 2025: एक भी रन नहीं बना सके बाबर आजम; मोहम्मद आमिर ने किया शिकार, फिर इस तरह किया सेलिब्रेट

PSG VS QTZ PSL 2025: बाबर आजम पाकिस्तान सुपर लीग में जीरो रन पर आउट हो गए. मोहम्मद आमिर ने उनका विकेट चटकाया. इसके बाद उन्होंने सेलिब्रेट भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Mohammad Amir Celebrates After Getting Babar Azam Out: पाकिस्तान सुपर लीग के दूसरे मुकाबले में क्वेटा ग्लैडिएटर्स का सामना पेशावर जाल्मी से हुआ. दोनों टीमों के बीच मैच रावलपिंडी में खेला गया. पेशावर के कप्तान पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम हैं. बाबर इस मैच में ओपनिंग करने आए थे. लेकिन वह बिना कोई रन बनाए आउट हो गए. मोहम्मद आमिर ने बाबर को पहले ओवर की आखिरी गेंद पर कैच आउट करा दिया. इसके बाद वो बाबर के विकेट को सेलिब्रेट करते हुए नजर आए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

आमिर ने पीएसएल में बाबर को दूसरी बार आउट किया है. बाबर का आमिर के खिलाफ रिकॉर्ड काफी खराब रहा है. दोनों का टूर्नामेंट में 5 बार आमना-सामना हुआ है. इस दौरान बाबर 21 गेंदों में सिर्फ 19 रन बना पाए हैं. आमिर ने इस मैच में कुल दो विकेट लिए. बाबर को आउट करने के बाद उन्होंने मिचेल ओवन को भी आउट किया.

बाबर को आउट करने के बाद आमिर ने जबरदस्त अंदाज में किया सेलिब्रेट

बाबर की टीम 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी. इस दौरान फैंस को बाबर से काफी उम्मीदे थी. लेकिन वह कुछ नहीं कर सके. आमिर ने उन्हें पहले ही ओवर में आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. बाबर को आउट करने के बाद आमिर आक्रामक अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए नजर आए. इसके बाद उन्होंने हाथ से कुछ इशारा भी किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बाबर की कप्तानी में पहला मैच हारी पेशावर

क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पेशावर के सामने 217 रनों का लक्ष्य रखा था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेशावर पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई. पेशावर 15.1 ओवर में 136 रनों पर ऑलआउट हो गई. जिस वजह से उन्होंने यह मैच 80 रनों से गंवा दिया. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget