एक्सप्लोरर

MI vs KKR Match Preview: जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी मुंबई इंडियंस, पिछले प्रदर्शन को दोहराने पर रहेंगी कोलकाता की नज़रें

Mumbai vs Kolkata: आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने होंगी...

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2021 (IPL 2021) में आज मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीमें आमने-सामने होंगी. मुंबई को उसके पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं कोलकाता ने अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात दी थी. 

ऐसे में मुंबई जहां पिछली हार का भुलाकर जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेगी. वहीं आरसीबी के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली केकेआर की नजरें अपने प्रदर्शन को दोहराने पर रहेंगी. 

प्वाइंट टेबल में आठ अंको के साथ चौथे स्थान पर काबिज मुंबई ने दूसरे चरण की भी अपने चिर परिचित अंदाज में धीमी शुरुआत की, लेकिन अब आधा टूर्नामेंट हो चुका है और मौजूदा चैंपियन को शीर्ष चार में बने रहने के लिए जीत की जरूरत है. 

मुंबई के मुख्य कोच महेला जयवर्धने के अनुसार नियमित कप्तान रोहित शर्मा केकेआर के खिलाफ मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे. रोहित पिछले कुछ समय से शानदार लय में चल रहे हैं और उम्मीद है कि वे इसे बरकरार रखकर बल्लेबाजों की चेन्नई के खिलाफ की गयी गलतियों में सुधार करने में मदद करेंगे.

चेन्नई के खिलाफ 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सौरभ तिवारी को छोड़कर मुंबई का कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था. दूसरी तरफ पहले मैच में शानदार जीत से केकेआर का मनोबल बढ़ा होगा. पहले चरण में संघर्ष करने वाली केकेआर की टीम आरसीबी के खिलाफ इस मैच में पूरी तरह से बदली हुई नजर आई थी.

इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली केकेआर अंक तालिका में छठे स्थान पर है. उसने आरसीबी के खिलाफ रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की अगुवाई में शानदार गेंदबाजी की और फिर शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर की पारियों से 10 ओवर शेष रहते आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया था.

MI vs KKR Head to Head

आईपीएल के इतिहास में अब तक मुंबई और कोलकाता की टीमें कुल 28 बार आमने-सामने आई हैं. इस दौरान मुंबई का पलड़ा काफी भारी रहा है. मुंबई की टीम कोलकाता के खिलाफ 22 मैचों में जीत दर्ज कर चुकी है. वहीं कोलकाता को सिर्फ छह मैचों में ही जीत मिली है. 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

कोलकाता नाइट राइडर्स: इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, गुरकीरत सिंह मान, करुण नायर, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, हरभजन सिंह, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, पवन नेगी, एम प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर , शिवम दुबे, टिम साउथी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, बेन कटिंग, शाकिब अल हसन, सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, शेल्डन जैक्सन और टिम सीफर्ट.

मुंबई इंडियन्स: रोहित शर्मा (कप्तान) क्विंटन डिकॉक, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, अनुकुल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जेम्स नीशम, जयंत यादव, कीरन पोलार्ड, मार्को जानसेन, युद्धवीर सिंह, एडम मिल्ने, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, पीयूष चावला, राहुल चाहर और ट्रेंट बोल्ट.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget