एक्सप्लोरर

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 से पहले इस भारतीय ओपनर ने लिया संन्यास, लंबे वक्त से नहीं मिल रहा था मौका

Murali Vijay: भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज़ मुरली विजय ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया है. विजय ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के बीच संन्यास लेकर फैंस को चौंका दिया.

Murali Vijay Retirement: भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज़ मुरली विजय (Murali Vijay) ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कह दिया है. उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. विजय ने भारतीय टीम के लिए 2018 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था. विजय टीम में जगह बनाने में लगातार नाकाम हो रहे थे. ऐसे में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर लिया. 38 वर्षीय मुरली विजय भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं. उन्होंने 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. 

विजय ने अपने संन्यास के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा, “आज मैं आभार और नम्रता के साथ क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं. 2002 से 2018 तक का मेरा सफर मेरे जीवन के सबसे अद्भुत साल रहे हैं, क्योंकि यह खेल के उच्चतम स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान था.”

उन्होंने आगे लिखा, “बीसीसीआई, तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन, चेन्नई सुपर किंग्स और चेम्प्लास्ट सन्मार मुझे मौका देने के लिए मैं आपका आभारी हूं. मेरे सभी साथी, कोच मेंटर और सपोर्ट स्टाफ, आप सभी के साथ खेलना मेरा सौभाग्य था और मैं आप सभी का शुक्रगुज़ार हूं.”

मुरली विजय ने आगे लिखा, “मैं यह अनाउंस करते हुए उत्साहित हूं कि मैं क्रिकेट की दुनिया और इसके व्यावसायिक पक्ष में नए अवसरों की तलाश करूंगा, जहां मैं उस खेल में भाग लेना जारी रखूंगा जिसे मैं प्यार करता हूं और नए और अलग वातावरण में खुद को चुनौती दूंगा. मेरा मानना है कि यह एक क्रिकेटर के रूप में मेरी यात्रा का अगला कदम है और मैं अपने जीवन में इस नए अध्याय के लिए उत्सुक हूं.”

ऐसा रहा इंटरनेशनल करियर

गौरलतब है कि मुरली विजय भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए कुल 61 टेस्ट मैचों की 105 पारियों में 38.28 की औसत से 3982 रन बनाए हैं. इसमें उनके बल्ले से 12 शतक और 15 अर्धशतक निकले हैं. 

इसके अलावा उन्होंने 17 वनडे मैचों की 16 पारियों में 21.18 की औसत से 339 रन बनाए हैं. इसमें उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है. वहीं 9 टी20 इंटरनेशनल खेलते हुए उन्होंने 18.77 की औसत और 109.74 के स्ट्राइक रेट से कुल 169 रन बनाए हैं. 

ये भी पढ़ें...

Murali Vijay Retirement: मुरली विजय ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें कैसा रहा अब तक का करियर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
26 साल के हसन महमूद के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget