एक्सप्लोरर

Bangladesh Cricket: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष पद छोड़ेंगे नजमुल हसन, बताया क्यों लिया यह फैसला

Nazmul Hasan: नजमुल हसन साल 2012 से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष हैं. अब उन्हें बांग्लादेश सरकार ने खेल मंत्रालय की नई जिम्मेदारी भी सौंप दी है.

Nazmul Hasan BCB President: नजमुल हसन ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष पद छोड़ने का एलान किया है. बांग्लादेश सरकार में खेल मंत्री का पद मिलने के कारण उन्होंने यह फैसला लिया है. वह 12 साल से इस पद पर काबिज थे.

बांग्लादेश में इस साल की शुरुआत में हुए आम चुनाव में नजमुल हसन भी प्रत्याशी थे. 7 जनवरी को वह विजेता घोषित हुए. वह पहले भी सांसद रहे हैं. इस बार जब फिर से वह सांसद चुने गए तो उन्हें युवा और खेल विभाग में मंत्री पद दिया गया. 11 जनवरी को ही उन्होंने इस विभाग की जिम्मेदारी संभाली. इसी के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि नजमुल अब क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन का पद छोड़ सकते हैं. अब उन्होंने खुद इन कयासों पर से पर्दा उठाया है.

'सभी खेलों पर बराबर ध्यान देना चाहता हूं'
नजमुल ने रिपोर्टर्स से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं दोनों पद एक साथ संभाल सकता था. ऐसा कोई कानून नहीं है कि ये दोनों चीजें साथ-साथ नहीं संभाली जा सके. खेल मंत्रालय मिलने के कारण बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष पद छोड़ने का कोई संबंध नहीं है. पहले भी ऐसे कई मंत्री हुए हैं, जिन्होंने यह दोनों जिम्मेदारियां एक साथ निभाई हैं. विदेशों में भी यह होता आया है. लेकिन यह बेहतर है कि मैं ऐसा न करूं क्योंकि अगर मैं यह दोनों पद रखता हूं तो मुझ पर क्रिकेट को ज्यादा प्राथमिकता देने के आरोप लगेंगे. एक खेल मंत्री के तौर पर मैं सभी खेलों को बराबर प्राथमिकता देना चाहता हूं.'

ICC से करनी होगी बातचीत
आईसीसी के नियमों के मुताबिक, किसी क्रिकेट बोर्ड में कोई गवर्निंग बॉडी चुनी जाती है तो उसे अपना कार्यकाल पूरा करना होता है. इस हिसाब से अक्टूबर 2025 तक नजमुल को पद पर बने रहने की अनिवार्यता होगी. इसके साथ ही यह भी स्पष्ट करना होगा कि बोर्ड की एक्टिविटी में सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं हो. ऐसे में जल्दी पद छोड़ने और नए अध्यक्ष को चुनने से जुड़े मामले पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड आईसीसी के साथ भी बातचीत कर कोई समाधान निकालेगा.

यह भी पढ़ें...

IND vs ENG: सेलेक्टर्स की बात मानी तब जाकर श्रेयस अय्यर को मिली टेस्ट स्क्वाड में जगह? जानें क्यों उठ रहा है यह सवाल

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
AUS vs BAN: बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget