एक्सप्लोरर

आज ही के दिन 10 साल पहले टीम इंडिया ने जीता था अपना आखिरी ICC खिताब, फाइनल में इंग्लैंड को दी थी शिकस्त

आज ही के दिन 10 साल पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना आखिरी ICC खिताब जीता था. 23 जून, 2013 को धोनी की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को हराकर आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की थी.

On This Day India Won ICC Champions Trophy 2013: आज का दिन यानी 23 जून भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास है. दरअसल, आज ही के दिन टीम इंडिया ने अपना आखिरी आईसीसी खिताब जीता था. 10 साल पहले आज के दिन न सिर्फ टीम इंडिया ने अपना आखिरी आईसीसी खिताब जीता था, बल्कि महेंद्र सिंह धोनी ने इतिहास भी रच दिया था. 

10 साल पहले धोनी ने रचा था इतिहास

23 जून, 2013 के भारत ने जहां फाइनल में इंग्लैंड को हराकर आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा किया था, वहीं दूसरी तरफ एमएस धोनी के नाम भी एक बेहद खास रिकॉर्ड हो गया था, जो आज तक नहीं टूटा है और इसका टूटना भी लगभग असंभव है. दरअसल, 10 साल पहले धोनी आईसीसी के तीन अलग-अलग खिताब जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए थे. उन्होंने 2013 चैंपियन ट्रॉफी से पहले 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीता था.

बारिश के कारण 20 ओवर का हुआ था मैच, अंतिम गेंद पर जीती थी टीम इंडिया

बता दें कि 2013 चैंपियन ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला बारिश की वजह से 20-20 ओवर का खेला गया था. भारत ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में सात विकेट पर सिर्फ 129 रन बनाए थे. इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी को देखते हुए यह लक्ष्य बौना लग रहा था, लेकिन होनी को कुछ और ही मज़ूर था. 

130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. 9वें ओवर में इंग्लैंड ने सिर्फ 46 के स्कोर पर अपने चार अहम विकेट गंवा दिए थे. इस दौरान सर एलिस्टर कुक 02, इयान बेल 13, जोनाथन ट्रॉट 20 और जो रूट 07 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे. 

मोर्गन और बोपारा ने कराई इंग्लैंड की वापसी

9वें ओवर में 46 के स्कोर पर चार विकेट गिरने के बाद इयोन मोर्गन और रवि बोपारा ने मैच में अपनी टीम की वापसी करा दी थी. 18वें ओवर में स्कोर जब 110 हो गया तो ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड आसानी से यह मैच जीत लेगा, लेकिन इशांत शर्मा ने मोर्गन 33 और बोपारा 30 को एक ही ओवर में आउट कर मैच वापस भारत की झोली में डाल दिया. इसके बाद विकेट की लाइन लग गई और इंग्लैंड 20 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 124 रन ही बना सकी. इस तरह भारत ने 5 रनों से मैच अपने नाम किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget