एक्सप्लोरर

Broad vs Bumrah: एक साल पहले आज ही के दिन जसप्रीत बुमराह ने रचा था इतिहास, ब्रॉड के ओवर में ठोके थे 35 रन

Jasprit Bumrah: भारतीय गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह के नाम टेस्ट क्रिकेट में बैटिंग करते हुए एक ओवर में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर 35 रन लिए थे.

Jasprit Bumrah On This Day: टेस्ट क्रिकेट में सबसे महंगा ओवर डालने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम पर दर्ज है. ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट के एक ओवर में 35 रन खर्चे थे. ये 35 रन भारतीय गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने बैटिंग करते हुए लिए थे. बुमराह ने यह रिकॉर्ड आज ही के दिन (2 जुलाई) एक साल पहले यानी 2022 में कायम किया था. 

2022 में खेले गए भारत-इंग्लैंड टेस्ट में बुमराह नियमित कप्तान की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान भी संभाल रहे थे. दोनों के बीच यह टेस्ट एजबेस्टन में खेला गया था. यह मैच का दूसरा दिन था और टीम इंडिया अपनी पहली पारी में बल्लेबाज़ी कर रही थी. 

बुमराह ने ब्रॉड के इस ओवर में दो छक्के लगाए थे. इसमें एक छक्का नो बॉल पर लगा था. इसके अलावा बुमराह ने 4 चौके जड़े थे और एक सिंगल दौड़ कर लिया था. वहीं एक गेंद वाइड हुई थी जो चौके के लिए गई थी. इस तरह से यह टेस्ट क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर बना था. बुमराह से पहले टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज़्यादा रन लेने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज़ के पूर्व दिग्गज ब्रायन लारा के नाम दर्ज था. लारा ने एक ओवर में 28 रन लिए थे. 

मैच हार गई थी टीम इंडिया

बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया को शिकस्त झेलनी पड़ी थी. मैच में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 416 रन बोर्ड पर लगाए थे. जवाब इंग्लैंड पहली पारी में 284 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. इसके बाद टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए 245 रन बनाए थे और इंग्लैंड के सामने 378 रनों का लक्ष्य रखा था. 

इंग्लिश टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया था. इस तरह से टीम इंडिया ने 7 विकेट से मैच गंवा दिया था. बुमराह को सीरीज़ में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज़’ का खिताब मिला था. उन्होंने सीरीज़ में 23 विकेट और बल्लेबाज़ी में 125 रन बनाए थे. 

 

ये भी पढ़ें...

ENG vs AUS: मिचेल जॉनसन को पछाड़ आगे निकले मिचेल स्टार्क, इन दिग्गजों की लिस्ट में बनाई जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget