एक्सप्लोरर

PAK vs AUS Perth Test: ऑस्ट्रेलिया के विशाल स्कोर का पाकिस्तान ने भी दिया मजबूत जवाब, ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल

AUS vs PAK: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे टेस्ट मैच में बराबरी की टक्कर नजर आ रही है. यहां ऑस्ट्रेलिया के विशाल स्कोर के बाद पाकिस्तान टीम भी अच्छी बल्लेबाजी कर रही है.

AUS vs PAK Test: पर्थ टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम की पारी 487 रन के विशाल स्कोर पर खत्म हुई. इसके बाद पाकिस्तान ने भी सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए स्टम्प्स तक 2 विकेट खोकर 132 रन बना लिए. पाक टॉप ऑर्डर के तीनों बल्लेबाजों ने यहां थोड़ा-थोड़ा योगदान दिया.

पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर 346 रन बनाए थे. दूसरे दिन मिचेल मार्श और एलेक्स कैरी ने पारी को आगे बढ़ाया. 411 रन के कुल योग पर ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा. यहां एलेक्स कैरी (34) को आमेर जमाल ने बोल्ड किया. इसके बाद आमेर जमाल ने मिचेल स्टार्क (12), पैट कमिंस (9) और नैथन लियोन (5) को भी जल्दी-जल्दी पवेलियन भेज दिया. वहीं, मिचेल मार्श (90) का शिकार खुर्रम शहजाद ने किया.

इस तरह पूरी कंगारू टीम दूसरे सेशन की शुरुआत में 487 रन पर ऑलआउट हुई. पाकिस्तान के लिए आमेर जमाल ने 6 विकेट चटकाए. यह उनका डेब्यू टेस्ट मैच है. इस मध्यम तेज गति के गेंदबाज ने अपने इस प्रदर्शन से हर किसी को चौंकाया है. जमाल के अलावा खुर्रम शहजाद को दो, फईम अशरफ को एक और शाहीन अफरीदी को भी एक विकेट मिला.

पाकिस्तान की अच्छी शुरुआत
पाकिस्तान के बल्लेबाज इस पहाड़ जैसे स्कोर के सामने भयभीत नहीं हुए और बेहद शांत अंदाज में पारी को आगे बढ़ाया. पाक सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े. इसी स्कोर पर अब्दुल्ला शफीक (42) को नैथन लियोन ने चलता किया. यहां से इमाम उल हक और कप्तान शान मसूद के बीच 49 रन की साझेदारी हुई. 123 के कुल योग पर कप्तान मसूद (30) मिचेल स्टार्क का शिकार बन गए. हालांकि इसके बाद स्टम्प्स तक पाकिस्तान ने अन्य कोई विकेट नहीं खोया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाक टीम ने 2 विकेट खोकर 132 रन बनाए.

यह भी पढ़ें...

Shubman Gill LBW: शुभमन गिल के आउट होने का रिप्ले देख भड़क गए राहुल द्रविड़, देखें भारतीय कोच के गुस्से वाला अवतार

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने, जानें पूरा माजरा
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने
तमीम का शतक, फिर भी 300 पार नहीं कर पाई बांग्लादेश, सीरीज जीतने के लिए पाकिस्तान को चाहिए इतने रन
तमीम का शतक, फिर भी 300 पार नहीं कर पाई बांग्लादेश, सीरीज जीतने के लिए पाकिस्तान को चाहिए इतने रन
विवादों के बीच यश दयाल ने चुपचाप कर ली शादी, जानें कौन है RCB तेज गेंदबाज की दुल्हन
विवादों के बीच यश दयाल ने चुपचाप कर ली शादी, जानें कौन है RCB तेज गेंदबाज की दुल्हन
पाकिस्तान टीम का होने वाला है कायापलट! दिग्गज क्रिकेटर के दावे से सब हैरान
पाकिस्तान टीम का होने वाला है कायापलट! दिग्गज क्रिकेटर के दावे से सब हैरान

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं', मुसलमानों को लेकर BJP सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल
'यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं', मुसलमानों को लेकर BJP सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने, जानें पूरा माजरा
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
Video: सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
Embed widget