एक्सप्लोरर

PAK vs AUS Perth Test: तीसरे दिन ढेर हो गए पाक बल्लेबाज, ऑस्ट्रेलिया ने कस दिया है शिकंजा; कंगारुओं की बढ़त 300 पार

AUS vs PAK: पर्थ में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान पर शिकंजा कस दिया है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया की लीड 300 के आंकड़े पर पहुंच गई है.

AUS vs PAK Test: पर्थ टेस्ट में दूसरे दिन जो पाकिस्तानी बल्लेबाजी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण को जोरदार जवाब दे रही थी, वह तीसरे दिन पूरी तरह बिखर गई. आज (16 दिसंबर) शुरुआती दो सेशन के अंदर ही पाकिस्तान की टीम ऑलआउट हो गई. पाक टीम ने अपनी पहली पारी में 271 रन बनाए. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर ही 216 रन की विशाल लीड मिल गई.

हालांकि यहां कंगारू टीम ने पाकिस्तान को फॉलोऑन नहीं खिलाया. ऑस्ट्रेलिया ने फिर से बल्लेबाजी शुरू की और दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट खोकर 84 रन और बना लिए. इस तरह ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त अब 300 रन की हो गई है.

इमाम-उल-हक के अलावा नहीं चला कोई बल्लेबाज
मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान ने अपने कल के स्कोर (132/2) से आगे खेलना शुरू किया. स्कोरबोर्ड पर एक ही रन जुड़ा था कि खुर्रम शहजाद (7) पवेलियन लौट गए. यहां से कल के सेट बल्लेबाज इमाम उल हक ने बाबर आजम के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी हुई. 181 के कुल योग पर बाबर (21) मिचेल मार्श का शिकार बन गए. 11 रन बाद ही इमाम उल हक (62) भी चलते बने. उन्हें नैथन लियोन ने अपनी फिरकी में उलझाया.

सलमान आगा टिके रहे, दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे
192 पर 5 विकेट गिरने के बाद पाक टीम का आत्मविश्वास डोल गया और नियमित अंतराल में विकेट गिरने लगे. सरफराज अहमद (3), सऊद शकील (28), फईम अशरफ (9), आमेर जमाल (10) और शाहीन अफरीदी (4) सस्ते में पवेलियन लौटते गए. यहां एक छोर सलमान आगा ने संभाले रखा था. वह 76 गेंद पर 28 रन बनाकर नाबाद रहे. ऑस्ट्रेलिया के लिए नैथन लियोन ने तीन, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट लिए. अन्य गेंदबाजों के हिस्से एक-एक विकेट आया.

खराब शुरुआत के बाद संभली ऑस्ट्रेलियाई पारी
पहली पारी के आधार पर मिली 216 की लीड के बाद ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में शुरुआत खराब रही. स्कोरबोर्ड पर अभी एक भी रन नहीं आया था कि डेविड वॉर्नर (0) आउट हो गए. कुछ ही देर बाद मार्नस लाबुशेन (2) भी चलते बने. इस तरह 5 रन के कुल योग पर ही कंगारू टीम 2 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से स्टीव स्मिथ (43) ने उस्मान ख्वाजा (34) का साथ दिया और स्टम्प्स तक विकेट नहीं गिरने दिया. दोनों बल्लेबाज अब चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई पारी को आगे बढ़ाएंगे.

यह भी पढ़ें...

IND vs SA ODI Series: न द्रविड़, न लक्ष्मण...वनडे सीरीज में बदल जाएगी टीम इंडिया! कोचिंग स्टाफ में सभी होंगे नए चेहरे

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
काव्या मारन की सनराइजर्स ने उस पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा, जिसने ऑपरेशन सिंदूर में बनाया था भारत का मजाक
सनराइजर्स ने उस पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदा, जिसने ऑपरेशन सिंदूर में बनाया था भारत का मजाक
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मुश्किल में हार्दिक पांड्या! तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड संग डांस करना पड़ा भारी, शिकायत दर्ज
मुश्किल में हार्दिक पांड्या! तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड संग डांस करना पड़ा भारी, शिकायत दर्ज

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget