एक्सप्लोरर

पूर्व पाक दिग्गज ने पहलगाम आतंकी हमले पर दिया भारत का साथ! पाकिस्तान में अब मचेगा बवाल; हफीज का भी टूटा दिल

Pahalgam Attack Reactions: सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली जैसे दिग्गज क्रिकेटरों के बाद पाकिस्तान के महान क्रिकेटर ने पहलगाम हमले पर शोक जताया है.

Basit Ali Statement on Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान आमने-सामने हैं. सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और युवराज सिंह जैसे दिग्गज भारतीय क्रिकेटर इस हमले पर शोक जता चुके हैं. अब पाकिस्तान से एक दिग्गज क्रिकेटर की प्रतिक्रिया सामने आई है. बासित अली ने आतंकी हमले में मृत लोगों को शहीद बताया और कहा कि यह बहुत बड़ा जुल्म है. दिग्गज क्रिकेटर ने कहा कि इस तरह की हरकत बिल्कुल माफी के काबिल नहीं है.

बासित अली ने कश्मीर में जान गंवाने वाले लोगों को 'शहीद' कहकर पुकारा. उन्होंने कहा कि किसी को दूसरे व्यक्ति की जान लेने का हक नहीं है, इसलिए पहलगाम में जिन लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया, वो बिल्कुल माफी के काबिल नहीं हैं.

हिन्दू-ईसाई या कोई भी हो...

बासित अली ने कहा, "किसी को किसी की जान लेने का अधिकार नहीं है, यह मेरा मजहब कहता है. वो चाहे ईसाई हो, यहूदी हो या फिर किसी भी धर्म से संबंध रखता हो. जो किसी दूसरे की जान लेता हो, वो मुसलमान हो ही नहीं सकता. मेरा बड़ा भाई ऐसा करेगा तो मैं उसे गोली मार दूंगा." बासित अली ने BCCI के उस फैसले की तारीफ की, जिसके तहत मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच में सभी मैच ऑफिशियल्स, कमेंटेटर्स और खिलाड़ी बाजू पर काली पट्टी बांधकर उतरे थे.

मुझे भी फांसी पर...

बासित अली की बातों में गुस्से की झलक देखी गई. उन्होंने कहा, "मैं सीना ठोक के कहता हूं कि यह हरकत जिसने भी की है, उन्हें माफी नहीं मिलनी चाहिए. अगर मैंने ऐसा किया होता तो मुझे फांसी पर लटका देना चाहिए था. मेरा इस्लाम में यह नहीं लिखा है कि किसी का कत्ल करो." पाकिस्तानी दिग्गज ने यह तक कह दिया कि जिन लोगों ने निर्दोष लोगों के साथ यह कायरतापूर्ण हरकत की है, उनके परिवारों के साथ भी ऐसा ही होना चाहिए.

आपको बता दें कि पहलगाम क्षेत्र में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी. बासित अली से पहले एक अन्य पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद हफीज भी सोशल मीडिया के माध्यम से आतंकी हमले पर शोक प्रकट कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

पहलगाम आतंकी हमले के बाद गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी, ISIS कश्मीर ने की हिमाकत

IPL फिक्स है? राजस्थान बनाम लखनऊ मैच के बाद SRH vs MI मैच पर लगा फिक्सिंग का आरोप, जानें किसने क्या कहा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रेन से मुंबई पहुंचे शिवम दुबे, 3rd AC में छुपकर किया सफर! जानिए वजह
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रेन से मुंबई पहुंचे शिवम दुबे, 3rd AC में छुपकर किया सफर! जानिए वजह
‘हसीन पल गुजर जाते हैं…’ टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर युजवेंद्र चहल ने किया भावुक पोस्ट
‘हसीन पल गुजर जाते हैं…’ टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर युजवेंद्र चहल ने किया भावुक पोस्ट
IPL से पहले ऋषभ पंत की कड़ी तैयारी, युवराज सिंह के साथ ट्रेनिंग का VIDEO हुआ वायरल
IPL से पहले ऋषभ पंत की कड़ी तैयारी, युवराज सिंह के साथ ट्रेनिंग का VIDEO हुआ वायरल
आईपीएल से पहले रोहित शर्मा का मालदीव वेकेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई शर्टलेस फोटो
आईपीएल से पहले रोहित शर्मा का मालदीव वेकेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई शर्टलेस फोटो

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के नए सुप्रीम लीडर जख्मी! जंग के पहले दिन मुज्तबा खामेनेई के साथ हुआ था हादसा, चौंकाने वाला खुलासा
ईरान के नए सुप्रीम लीडर जख्मी! जंग के पहले दिन मुज्तबा खामेनेई के साथ हुआ था हादसा, चौंकाने वाला खुलासा
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
US Iran War: लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
आईपीएल से पहले रोहित शर्मा का मालदीव वेकेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई शर्टलेस फोटो
आईपीएल से पहले रोहित शर्मा का मालदीव वेकेशन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई शर्टलेस फोटो
Thaai Kizhavi BO Day 12: मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, छप्परफाड़ है 12 दिनों की कमाई
मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने 12 दिनों में लूट लिया बॉक्स ऑफिस
देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर भरवाने के लिए लग रही लंबी लाइनें; जानें मुंबई से दिल्ली तक हालात
देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर भरवाने के लिए लग रही लंबी लाइनें; जानें मुंबई से दिल्ली तक हालात
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
Embed widget