एक्सप्लोरर

भीषण गर्मी से पाकिस्तानी क्रिकेटर का निधन, क्या रोजा रखने के कारण हुई मौत? जानें पूरा मामला

एक पाकिस्तानी क्रिकेटर का दुखद तरीके से निधन हो गया है. यह पाकिस्तानी मूल का क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया में एक मैच खेल रहा था, तभी वो मैदान पर बेहोश हो गया था, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया.

Pakistani Cricketer Death in Australia: ऑस्ट्रेलिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी जुनैद जफर खान की एक मैच के दौरान मौत हो गई है. अत्यधिक गर्मी को उनकी मौत का कारण बताया जा रहा है. यह घटना बीते शनिवार की है, जब कॉनकोर्डिया कॉलेज ओवल के मैदान पर ओल्ड कॉनकोर्डियन्स और प्रिंस एल्फ्रेड ओल्ड कॉलेजियन्स के बीच मैच खेला जा रहा था. शाम 4 बजे जुनैद मैदान पर ही बेहोश हो गए थे, दुर्भाग्यवश डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए.

ये है मौत का कारण?

इस घटना के समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने पर उतारू था. एडिलेड क्रिकेट टर्फ एसोसिएशन की नियमावली के मुताबिक तापमान 42 डिग्री पहुंचने पर खेल को रोक दिया जाता है. वहीं 40 डिग्री तापमान वह लिमिट है, जिसके बाद खेल रोके जाने पर विचार किया जाने लगता है. लोकल ऑस्ट्रेलियाई मीडिया अनुसार जुनैद ने रमजान के महीने में रोजा रखा हुआ था और वे पूरे दिन सिर्फ पानी ही पी रहे थे. यह भी बताया गया कि भीषण गर्मी के कारण जुनैद चार बार मैदान पर गिर पड़े थे.

खान की उम्र 40 वर्ष के पार थी, वो साल 2013 में टेक इंडस्ट्री में करियर आगे बढ़ाने के लिए पाकिस्तान से एडिलेड शिफ्ट हो गए थे. जुनैद खान के दोस्त हसन अंजुम ने इस दुखा घटना पर प्रतिक्रिया देकर कहा, "यह बेहद दुखद खबर है, उन्हें अपने जीवन में अभी बहुत कुछ हासिल करना था." उनके एक अन्य दोस्त नजम हसन ने जुनैद को एक बहुत अच्छा इंसान बताया. इन दिनों सिडनी और विक्टोरिया में तापमान 40 डिग्री को छू रहा है और कहीं कहीं उससे भी पार जा चुका है.

जुनैद खान की टीम ने जताया खेद

जुनैद खान की टीम ने अपने स्टेटमेंट में कहा, "हमें यह जानकारी देते हुए बहुत दुख हो रहा है कि ओल्ड कॉनकोर्डियन क्रिकेट क्लब का के एक अहम सदस्य का निधन हो गया है." इस बीच इस्लामिक सोसाइटी ऑफ साउथ ऑस्ट्रेलिया के प्रेसिडेंट ने जुनैद खान के परिवार और करीबियों के प्रति इस कठिन समय में सांत्वना प्रकट की.

यह भी पढ़ें:

टीम नहीं तबाही है... SRH से खतरनाक कोई भी नहीं, जानें IPL 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल में गुर्राना अर्शदीप सिंह को पड़ा भारी, ICC ने ठोक दिया भारी भरकम जुर्माना, जानें पूरा मामला
फाइनल में गुर्राना अर्शदीप सिंह को पड़ा भारी, ICC ने ठोक दिया भारी भरकम जुर्माना
BCCI ने टीम इंडिया को दिए 131 करोड़, किस किसको मिलेगा ये पैसा? जानें
BCCI ने टीम इंडिया को दिए 131 करोड़, किस किसको मिलेगा ये पैसा? जानें
Suryakumar Yadav Exclusive: 'वर्ल्ड चैंपियन' सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन पर खोला बड़ा राज, एबीपी से खास बातचीत में किया खुलासा
सूर्यकुमार यादव ने संजू सैमसन पर खोला बड़ा राज, एबीपी से खास बातचीत में किया खुलासा
कीर्ति आजाद के 'विवादित' बयान पर ईशान किशन ने दिया जवाब, मंदिर में ट्रॉफी ले जाना ठहराया था गलत
कीर्ति आजाद के 'विवादित' बयान पर ईशान किशन ने दिया जवाब, मंदिर में ट्रॉफी ले जाना ठहराया था गलत

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
फाइनल में गुर्राना अर्शदीप सिंह को पड़ा भारी, ICC ने ठोक दिया भारी भरकम जुर्माना, जानें पूरा मामला
फाइनल में गुर्राना अर्शदीप सिंह को पड़ा भारी, ICC ने ठोक दिया भारी भरकम जुर्माना
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
Embed widget