एक्सप्लोरर

जसप्रीत बुमराह नहीं, मोहम्मद शमी सही! संभाल पाएंगे चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की उम्मीदें? पूर्व कोच ने दिया बड़ा बयान

Champions Trophy 2025: ICC CT2025 में भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी में दो अनुभवी गेंदबाज शामिल थे. एक जसप्रीत बुमराह और दूसरे मोहम्मद शमी. लेकिन अब चोट के कारण बुमराह इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

Paras Mhambrey on Mohammed Shami: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होने जा रही है. इस टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से बांग्लादेश के खिलाफ करेगा. करीब 14 महीने बाद भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने जा रहे हैं. वह वर्ल्ड कप 2023 के बाद से चोट से जूझ रहे थे. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में शमी के साथ जसप्रीत बुमराह का भी नाम था. लेकिन अब बुमराह चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं.

जसप्रीत बुमराह की जगह हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. ऐसे में अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम में मोहम्मद शमी एकमात्र अनुभवी खिलाड़ी हैं. लेकिन चोट के बाद वापसी करने वाले शमी अभी तक अपनी फॉर्म हासिल नहीं कर पाए हैं. ऐसे में कई भारतीय फैंस सोच रहे हैं कि क्या जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद शमी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय तेज गेंदबाजी की कमान संभाल पाएंगे. इस मामले पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने बड़ा बयान दिया है.

शमी के कंधों पर भारत की उम्मीदें
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में पारस म्हांब्रे ने कहा कि मोहम्मद शमी इस समय भारतीय पेस अटैक के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं और उन्हें खुद भी इस बात का अहसास होगा कि उन पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा, "शमी इस समय टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं और उन्हें यह पता होगा कि उन पर कितना भार है. मैं खुश हूं कि वह चोट से उबरकर लौटे हैं. उनके पास शानदार कौशल है और उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया है. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी. मुझे भरोसा है कि वह आगे और बेहतर करेंगे."

मोहम्मद शमी के पुराने लय में लौटने को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी. पारस म्हांब्रे ने बताया कि इतने लंबे ब्रेक के बाद किसी भी तेज गेंदबाज के लिए अपनी लय हासिल करना आसान नहीं होता.

वर्ल्ड कप 2023 में शमी ने लिए थे सबसे ज्यादा विकेट
मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में शानदार गेंदबाजी की और सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था. ऐसा तब हुआ जब शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में सभी 11 मैच नहीं खेले. सिर्फ 7 मैचों में शमी ने 10.70 की औसत से 24 विकेट लिए. जिसमें से 3 बार उन्होंने एक पारी में 5 विकेट और एक बार एक पारी में 4 विकेट लिए थे. वहीं, दूसरा सबसे ज्यादा विकेट ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा ने लिया था. उन्होंने 11 मैचों में 23 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें:
Champions Trophy 2025: एलिसा हीली हैं प्रेग्नेंट? चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने पर स्टार्क ने वाइफ को लेकर बताया सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget