एक्सप्लोरर

Prithvi Shaw Injury: पृथ्वी शॉ की बढ़ गई मुश्किलें, अब क्रिकेट से महीनों रहना पड़ेगा दूर

Prithvi Shaw: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. वे चोट की वजह से 3-4 महीनों तक मैदान से बाहर रह सकते हैं.

Prithvi Shaw Knee Injury: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ लंबे वक्त से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. लेकिन इस दौरान उन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया. पृथ्वी इंग्लैंड के डोमेस्टिक क्रिकेट में भी खेल रहे थे. उन्होंने नॉर्थम्पटनशायर के लिए क्रिकेट खेला. लेकिन इस दौरान वे चोटिल हो गए. पृथ्वी के घुटने में चोट लगी. एक रिपोर्ट के मुताबिक पृथ्वी को अब लंबे वक्त तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है.

'इंडियन एक्सप्रेस' की एक खबर के मुताबिक पृथ्वी को तीन-चार महीनों के लिए क्रिकेट से दूर होना पड़ सकता है. वे इंग्लैंड की घरेलू क्रिकेट में नॉर्थम्पटनशायर के लिए एक वनडे मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे. पृथ्वी को अगस्त में घुटने में चोट लगी थी. उन्होंने यहां दमदार प्रदर्शन किया था. पृथ्वी ने दोहरा शतक जड़ा. 

खबर के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पृथ्वी की चोट को लेकर पुष्टी की है. वे तीन-चार महीनों के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे. इस दौरान रिहैब में रहेंगे. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, पृथ्वी के चोटिल होने के बाद एमआरआई की गई. इसमें पता चला कि लिगामेंट में इंजरी है. पृथ्वी की सर्जरी होगी या नहीं, इस पर अभी तक फैसला नहीं लिया गया है. 

गौरतलब है कि पृथ्वी ने नॉर्थम्पटनशायर के लिए एक मुकाबले में नाबाद 125 रन बनाए थे. उन्होंने इससे पहले 244 रनों की शानदार पारी खेली थी. पृथ्वी भारतीय क्रिकेट टीम से 2021 से दूर चल रहे हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ जुलाई 2021 में खेला था. पृथ्वी ने आखिरी टेस्ट मैच दिसंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. 

पृथ्वी भारत के लिए 5 टेस्ट मैचों में 339 रन बना चुके हैं. इस दौरान एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं. वे 6 वनडे मैच भी खेल चुके हैं. इसके साथ-साथ एक टी20 मैच खेला है. उन्होंने फर्स्ट क्लास मैचों की 78 पारियों में 3802 रन बनाए हैं. इस दौरान 12 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं. वे लिस्ट ए के 57 मैचों में 3056 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें : IND vs BAN: टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, श्रेयस अय्यर ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले शुरू की प्रैक्टिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 फॉर्मेट से संन्यास और ब्रेक..., विराट कोहली ने धमाकेदार पारी के बाद खोला सफलता का राज; जानें क्या कहा
2 फॉर्मेट से संन्यास और ब्रेक..., विराट कोहली ने धमाकेदार पारी के बाद खोला सफलता का राज
MI vs KKR: आज मुंबई और कोलकाता के बीच मुकाबला, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज मुंबई और कोलकाता के बीच मुकाबला, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली ने छोड़ा आसान-सा कैच, अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हंसी, कैमरे में कैद हुआ ये नजारा
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली ने छोड़ा आसान-सा कैच, अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हंसी, कैमरे में कैद हुआ ये नजारा
IPL 2026 के पहले मैच में विराट कोहली ने रचा इतिहास, बना दिया ऐसा रिकॉर्ड जिसका टूटना बेहद मुश्किल
IPL 2026 के पहले मैच में विराट कोहली ने रचा इतिहास, बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसका टूटना बेहद मुश्किल

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज या Duffer, Shahid Kapoor या Salman Khan, Makers ने किया बड़ा खुलासा
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu
Petrol-Diesel Price: क्या दुनिया झेलेगी सबसे बड़ा ऊर्जा संकट? | Hormuz Strait | Iran Israel War
Iran Israel America War: महायुद्ध का 1 महीना, अमेरिका, इजरायल और ईरान को कितना नुकसान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War: 'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
'बहकावे में न आएं...', मिडिल ईस्ट संकट को लेकर PM मोदी ने चेताया, पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या कहा?
'बेरोजगारी भत्ता बंद कर ये नया काम शुरू करे सरकार', पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कर दी बड़ी मांग
'बेरोजगारी भत्ता बंद कर ये नया काम शुरू करे सरकार', पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कर दी बड़ी मांग
2 फॉर्मेट से संन्यास और ब्रेक..., विराट कोहली ने धमाकेदार पारी के बाद खोला सफलता का राज; जानें क्या कहा
2 फॉर्मेट से संन्यास और ब्रेक..., विराट कोहली ने धमाकेदार पारी के बाद खोला सफलता का राज
'धुरंधर' को पछाड़ Netflix पर नंबर 1 बनी ये क्राइम थ्रिलर, 2 घंटे 9 मिनट की फिल्म से सनी देओल भी डरे
2 घंटे 9 मिनट की ये क्राइम थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर बनी नंबर 1, ‘धुरंधर’ को छोड़ा पीछे
अमेरिकी रिपोर्ट में बेनकाब हुआ पाकिस्तान, 15 आतंकी संगठनों को पाल रहे आसिम मुनीर! चौंकाने वाला खुलासा!
US रिपोर्ट में पाकिस्तान बेनकाब, 15 आतंकी संगठनों को पाल रहे आसिम मुनीर, चौंकाने वाला खुलासा
Israel US Iran War Live: इजरायल-ईरान युद्ध गहराने के बीच ईंधन को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील
LIVE: इजरायल-ईरान युद्ध गहराने के बीच ईंधन को लेकर पीएम मोदी ने देशवासियों से की यह अपील
कुछ ही महीनों में उग आती हैं ये फसल, किसान भाई कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
कुछ ही महीनों में उग आती हैं ये फसल, किसान भाई कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
Vitamin B12 Deficiency Symptoms: उत्तर भारत के 47% लोग इस 'साइलेंट' बीमारी के शिकार, कहीं आपकी थकान भी तो नहीं है बड़ा संकेत?
उत्तर भारत के 47% लोग इस 'साइलेंट' बीमारी के शिकार, कहीं आपकी थकान भी तो नहीं है बड़ा संकेत?
Embed widget