Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेल रहे अपने सभी राष्ट्रीय खिलाड़ियों को फौरन देश लौटने का फरमान जारी किया है. पाकिस्तान सुपर लीग के सातवें सीजन से पहले खिलाड़ियों को आराम देने और घरेलू फ्रेंचाइजी लीग की तैयारी करने के लिए पाक बोर्ड ने यह आदेश जारी किया है. PSL का अगला सीजन 27 जनवरी से शुरू हो रहा है.

पाकिस्तान टीम के राष्ट्रीय खिलाड़ी मुहम्मद हसनैन, फखर जमां, हरिस रऊफ और शादाब खान इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग की अलग-अलग टीमों का हिस्सा हैं. ये चारों खिलाड़ी अब जल्द ही वतन वापस लौटेंगे. PCB ने इन खिलाड़ियों की ऑस्ट्रेलियाई फ्रेंचाइजी को इस संबंध में लेटर भी लिखा है.

IND vs SA Test Series: टेस्ट क्रिकेट में चौथी बार हुआ ऐसा, बिना शतक लगाए एक टीम ने 2+ शतक लगाने वाली टीम को सीरीज में दी मात

PCB ने इसके साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया है कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच PSL को रद्द नहीं किया जाएगा और न ही शेड्यूल में कोई परिवर्तन होगा. PSL के सभी मुकाबले तय समय पर 2 फेज में कराची और लाहौर में ही खेले जाएंगे. PCB पहले ही मैचों की तारीखों का ऐलान कर चुका है. लीग की शुरुआत कराची के नेशनल स्टेडियम में होगी. इसके बाद टूर्नामेंट 9 फरवरी से लाहौर में शिफ्ट होगा.

IND vs SA: सीरीज में एक बार भी 250 रन तक नहीं पहुंचा दक्षिण अफ्रीका, फिर भी जीती बाजी, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा

PSL के सातवें सीजन का पहला मुकाबला मुल्तान सुल्तान्स और कराची किंग्स के बीच 27 जनवरी को खेला जाएगा. लीग में कुल 34 मैच खेले जाएंगे. फाइनल मुकाबला 27 फरवरी को खेला जाएगा. पाकिस्तान सुपर लीग में 6 टीमें हिस्सा लेती हैं. इनमें कराची किंग्स, पेशावर जालमी, इस्लामाबाद यूनाइटेड, लाहौर कलंदर, क्वेटा ग्लेडिएटर, मुल्तान सुल्तान्स शामिल हैं.