एक्सप्लोरर

PSL 2023 Final: पाकिस्तान सुपर लीग फाइनल में मोहम्मद रिजवान समेत इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, देखें लिस्ट

Pakistan Super League 2023 Final: पीएसएल 2023 का फाइनल लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेला जाएगा. मोहम्मद रिजवान सहित दोनों टीमों में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले ही मैच का रुख बदल सकते हैं.

Lahore Qalandars vs Multan Sultans Final: पाकिस्तान सुपर लीग का फाइनल 18 मार्च को लाहौर कलंदर्स और मुल्तान सुल्तांस की टीमों के बीच खेला जाएगा. यह खिताबी मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा. मुल्तान सुल्तांस ने क्वालिफायर में लाहौर कलंदर्स को हराकर फाइनल में प्रवेश किया. वहीं दूसरे एलिमिनेटर मैच में लाहौर कलंदर्स ने पेशावर जाल्मी को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई. ये दोनों टीमें लगातार दूसरी बार पीएसएल के फाइनल में पहुंची हैं. शनिवार (18 मार्च) को खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होगी. आइए आपको बताते हैं दोनों टीमों में ऐसे कौन से खिलाड़ी हैं जो अकेले ही मैच रुख बदल सकते हैं. 

मोहम्मद रिजवान

मुल्तान सुल्तांस के कप्तान मोहम्मद रिजवान मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में हैं. वह पीएसएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. वह मौजूदा सीजन में अब तक 516 रन बना चुके हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक समेत चार अर्धशतक लगाए हैं. रिजवान अगर फाइनल में चले तो वह पीएसएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन जाएंगे. वह बाबर आजम के 522 रन से सिर्फ 7 रन पीछे हैं. अगर फाइनल में रिजवान का बल्ला चला तो फिर मुल्तान के खिताब जीतने की राह आसान हो जाएगी. 

फखर जमां

इस खिताबी मुकाबले में फखर जमां भी कमाल कर सकते हैं. वह लाहौर कलंदर्स की टीम का हिस्सा हैं. इस सीजन में उन्होंने लाहौर के लिए सबसे ज्यादा 390 रन बनाए हैं. फखर जमां अपनी आक्रामक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं. वह पीएसएल 2023 में एक शतक सहित 2 अर्धशतक लगा चुके हैं. लाहौर कलंदर्स की टीम का भाग्य बहुत हद तक उनकी बैटिंग पर निर्भर करेगा. 

अब्बास अफरीदी-इहसानुल्लाह

पाकिस्तान सुपर लीग में अब्बास अफरीदी और इहसानुल्लाह ने अपनी बॉलिंग का लोहा मनवाया है. ये दोनों तेज गेंदबाज मुल्तान सुल्तांस की टीम का हिस्सा हैं. अब्बास अफरीदी ने 10 मैचों में सर्वाधिक 23 विकेट चटकाए हैं. वहीं इहसानुल्लाहह 11 मैचों में 21 विकेट लेने में सफल रहे. लाहौर कलंदर्स के खिलाफ होने वाले फाइनल में ये दोनों गेंदबाज निर्णयायक भूमिका निभा सकते हैं. 

राशिद खान-हारिस रऊफ

राशिद खान और हारिस रऊफ पीएसएल 2023 में लाहौर कलंदर्स के सफल गेंदबाज रहे हैं. राशिद ने 10 मैचों में अपनी टीम के लिए 18 विकेट झटके हैं. वहीं हारिस रऊफ ने 12 मैचों में 17 विकेट लिए हैं. पाकिस्तान सुपर लीग 2023 के ओवर ऑल बॉलिंग के आंकड़े देखें जाएं तो सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में राशिद खान तीसरे और हारिस रऊफ चौथे नंबर पर हैं. खिताबी मुकाबले में ये दोनों गेंदबाज मुल्तान की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:

Photos: रिलेशनशिप में रहीं, शादी करने से किया इंकार, जानिए महिला क्रिकेट की 'सचिन तेंदुलकर' ने क्यों किया अनमैरिड रहने का फैसला?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत का अपमान, संजीव गोयनका पर भड़के IPL के फाउंडर ललित मोदी, बोले- ड्रामा कम करो...
ऋषभ पंत का अपमान, संजीव गोयनका पर भड़के IPL के फाउंडर ललित मोदी, बोले- ड्रामा कम करो
CSK के खिलाफ मैच से बाहर होंगे श्रेयस अय्यर? पंजाब किंग्स के कोच ने दिया ताजा अपडेट, जानकर चौंक जाएंगे
CSK के खिलाफ मैच से बाहर होंगे श्रेयस अय्यर? पंजाब किंग्स के कोच ने दिया ताजा अपडेट
कौन हैं 23 साल के Shivang Kumar? जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया IPL डेब्यू का मौका, जानें उनके बारे में सबकुछ
कौन हैं 23 साल के Shivang Kumar? जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने दिया IPL डेब्यू का मौका
भारत को मिलेगा दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एकसाथ 1 लाख लोग देख पाएंगे लाइव मैच
भारत को मिलेगा दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एकसाथ 1 लाख लोग देख पाएंगे लाइव मैच

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: ईरान से जंग के बीच एक और यूरोपीय देश ने US को दिया झटका, गालिबाफ का दावा- 70 लाख लोग सेना में आने को तैयार
ईरान से जंग के बीच एक और यूरोपीय देश ने US को दिया झटका, गालिबाफ का दावा- 70 लाख लोग सेना में आने को तैयार
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
ऋषभ पंत का अपमान, संजीव गोयनका पर भड़के IPL के फाउंडर ललित मोदी, बोले- ड्रामा कम करो...
ऋषभ पंत का अपमान, संजीव गोयनका पर भड़के IPL के फाउंडर ललित मोदी, बोले- ड्रामा कम करो
Explained: क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया! जानें तब-अब में 5 बड़े फर्क
क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया!
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
Viral video: पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
Embed widget