एक्सप्लोरर

IND vs NZ: रचिन रवींद्र के शतक से बैकफुट पर टीम इंडिया, भारतीय गेंदबाजी का हुआ बुरा हाल

IND vs NZ 1st Test: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में रचिन रवींद्र ने शतक लगा दिया है. यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक है.

Rachin Ravindra Century IND vs NZ 1st Test: रचिन रवींद्र पहली पारी में भारत के लिए दीवार बन गए हैं. उन्होंने बेंगलुरु टेस्ट मैच में शतक लगाकर टीम इंडिया को बैकफुट पर भेज दिया है. यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक है. रवींद्र ने अपना शतक 124 गेंद में पूरा किया, जिसके दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के भी लगाए. वो अब भारतीय सरजमीं पर शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास के 21वें खिलाड़ी बन गए हैं.

तीसरे दिन रचिन रवींद्र ने 34 गेंद में 22 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया. एक छोर से लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन रवींद्र दूसरे छोर पर डटे रहे. बेंगलुरु टेस्ट के शुरुआती सेशन में डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी और टॉम ब्लंडेल ने भी अपना विकेट गंवाया. इस बीच रवींद्र को टिम सउदी का साथ मिला, तीसरे दिन लंच के समय तक 49 रन बना लिए हैं और उनकी रवींद्र के साथ पार्टनरशिप 122 रनों की हो चुकी है.

12 साल बाद आया शतक

रचिन रवींद्र साल 2012 के बाद भारत में टेस्ट सेंचुरी लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज भी हैं. 2012 में रॉस टेलर ने 113 रन की पारी खेली थी और संयोग से वह मैच भी बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही खेला गया था. इस मैदान से रवींद्र को कुछ खास लगाव लगता है क्योंकि 2023 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही 108 रन की शानदार पारी खेली थी.

उन्होंने साल 2021 में भारत के खिलाफ कानपुर में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. वो अब तक अपने छोटे से टेस्ट करियर की 19 पारियों में 2 शतक लगा चुके हैं. उनका पहला शतक इसी साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आया था, जब उन्होंने 240 रन बनाते हुए शानदार दोहरा शतक ठोका था. रवींद्र अब तक अपने टेस्ट करियर में 700 से अधिक रन बनाने के अलावा 10 विकेट भी ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ: पहले फिलिप्स और फिर हेनरी का जडेजा ने किया शिकार, न्यूजीलैंड के उड़े होश, देखें वीडियो

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget