एक्सप्लोरर

Rahul Tripathi: टी20 स्क्वाड में हर बार मिल रही जगह लेकिन अब तक नहीं हुआ डेब्यू, क्या श्रीलंका सीरीज में मिलेगा मौका?

IND vs SL: नए साल के पहले हफ्ते में श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर होगी. यहां वह तीन मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी.

India Squad for Sri Lanka: 3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टी20 और वनडे सीरीज के लिए आज (मंगलवार) टीम इंडिया (Team India Squad) का एलान होना है. पिछले कुछ समय से लगातार टी20 स्क्वाड में चुने जा रहे राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) को इस बार भी मौका मिलना तय है हालांकि इस बार उनके इंटरनेशनल डेब्यू की भी उम्मीद की जा रही है.

IPL 2022 के बाद से राहुल त्रिपाठी को कई द्विपक्षीय टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में चुना गया लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल सका. हर बार यह खिलाड़ी बेंच पर ही बैठा नजर आया. इस बार उनके डेब्यू की उम्मीद इसलिए की जा रही है क्योंकि केएल राहुल अपनी शादी की तैयारियों के चलते स्क्वाड से बाहर रहेंगे, वहीं रोहित शर्मा भी अनफिट हैं. उधर, विराट कोहली को आराम दिया जाना लगभग तय है. सीनियर्स की गैरमौजूदगी के साथ-साथ ऋषभ पंत और दीपक हुडा जैसे खिलाड़ियों के फिलहाल आउट ऑफ फॉर्म रहने के कारण राहुल त्रिपाठी को इस बार स्क्वाड के साथ-साथ प्लेइंग-11 में भी जगह मिल सकती है.

ऐसा रहा है राहुल त्रिपाठी का करियर
31 साल के राहुल त्रिपाठी पिछले दो साल से IPL में जमकर रन बना रहे हैं. IPL 2022 में तो वह लाजवाब रहे थे. IPL और घरेलू टी20 मैचों का ओवरऑल रिकॉर्ड देखा जाए तो राहुल त्रिपाठी 125 टी20 मैचों में 26.93 की औसत और 134.14 के स्ट्राइक रेट से 2800 से ज्यादा रन बना चुके हैं. इस खिलाड़ी को लिस्ट-ए (53 मैच) और फर्स्ट क्लास (51) मैचों का भी अच्छा अनुभव है.

ऐसी हो सकती है टी20 स्क्वाड: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हूडा, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक.

प्लेइंग-11 के लिए यह होगी पहली पसंद: शुभमन गिल, ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक.

यह भी पढ़ें...

IPL Mini Auction Stats: फ्रेंचाइजियों ने 43% पैसा ऑलराउंडर्स पर लुटाया, गेंदबाजों पर खर्च की महज 19% रकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिनेश कार्तिक के घर गूंजी किलकारी, पत्नी दीपिका पल्लीकल ने बेटी को दिया जन्म
दिनेश कार्तिक के घर गूंजी किलकारी, पत्नी दीपिका पल्लीकल ने बेटी को दिया जन्म
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
'पढ़ाई में नहीं आए इतने नंबर, लेकिन...', 80% विनिंग रेट पर बोले सूर्यकुमार यादव; स्कूल से जुड़ा राज खोला
'पढ़ाई में नहीं आए इतने नंबर, लेकिन...', 80% विनिंग रेट पर बोले सूर्यकुमार यादव; स्कूल से जुड़ा राज खोला
Watch: 'इसे खाना खिलाओ, काफी कमजोर...', अर्शदीप सिंह ने किससे कही ये बात; वीडियो वायरल
Watch: 'इसे खाना खिलाओ, काफी कमजोर...', अर्शदीप सिंह ने किससे कही ये बात; वीडियो वायरल

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Gas Production: LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
LPG की बादशाहत किसके पास? टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन, भारत का नंबर कितना?
हापुड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो
हापुड़ में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे 2 संदिग्ध गिरफ्तार, दिल्ली के मंदिरों की रेकी कर भेजे वीडियो
Trump To Iran: 'अब इजरायल हमला नहीं करेगा....मुझे पता नहीं था', कतर के गैस इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ईरानी हमले के बाद नरम पड़े ट्रंप
'अब इजरायल हमला नहीं करेगा....मुझे पता नहीं था', कतर के गैस प्लांट पर ईरानी हमले से घबराए ट्रंप
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
'मैंने शराब पीना छोड़ दिया, अब...', IPL 2026 से पहले युजवेंद्र चहल ने किया खुलासा, बताया अब क्या है सपना
Ustaad Bhagat Singh X Review: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चल गया जादू, लोग बोले-'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चल गया जादू, लोग बोले-'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
कर्ज के जाल में फंसा अमेरिका, 39 ट्रिलियन डॉलर हुआ उधार, ट्रंप ने जंग पर अब तक कितना पैसा बहाया?
कर्ज के जाल में फंसा अमेरिका, 39 ट्रिलियन डॉलर हुआ उधार, ट्रंप ने जंग पर अब तक कितना पैसा बहाया?
Gut Bacteria And Cancer: सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सावधान! आपकी आंतों में छिपा है 'कैंसर का विलेन', वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
एटीएम से कैसे रिफिल होगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानें किन लोगों को मिलेगा इस सुविधा का फायदा? 
एटीएम से कैसे रिफिल होगा आपका एलपीजी सिलेंडर, जानें किन लोगों को मिलेगा इस सुविधा का फायदा? 
Embed widget