एक्सप्लोरर

Watch: चहल की एंट्री से खौफ में राजस्थान का एडमिन? सलमान-राजपाल का फनी वीडियो शेयर कर दिया हिंट

Yuzvendra Chahal: राजस्थान रॉयल्स के स्पिन युजवेंद्र चहल टीम के साथ जयपुर पहुंच गए हैं. उनका टीम ने एक फनी वीडियो शेयर किया है.

Yuzvendra Chahal IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए जयपुर पहुंच गए हैं. वे जल्द ही प्रैक्टिस शुरू करेंगे. इस सिलसिले में युजवेंद्र चहल का एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है. राजस्थान रॉयल्स ने एक्स पर चहल का एक फनी वीडियो शेयर किया है. इसमें वे टीम के एडमिन को चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं. चहल के इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट्स देखने को मिले हैं. 

दरअसल राजस्थान ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें बॉलीवुड फिल्म मुझसे शादी करोगी का एक सीन भी दिखाया गया है. इसमें सलमान खान और राजपाल यादव आ रहे हैं. वीडियो में युजवेंद्र चहल का रेफ्रेंस दिया गया है. इसके बाद चहल की भी एंट्री होती है. चहल दिलचस्प अंदाज में एडमिन को चेतावनी देते हुए नजर आते हैं. राजस्थान ने यह वीडियो फैंस के एंटरटेमेंट के लिए शेयर किया है.  

चहल इससे पहले भी कई बार फनी अंदाज में दिख चुके हैं. चहल की एक तस्वीर बहुत वायरल हुई थी. उसमें वे मैदान पर लेटे हुए दिख रहे थे. चहल की इस तस्वीर पर कई मीम भी बने थे. वे टीम में का माहौल हल्का बनाए रखते हैं. चहल के इस अंदाज पर उनके साथी खिलाड़ी कई बार बात कर चुके हैं. 

चहल राजस्थान रॉयल्स के अहम गेंदबाजों में से एक हैं. वे पिछले सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पांचवें नंबर पर रहे थे. चहल ने आईपीएल 2023 में 14 मैच खेले थे. इस दौरान 21 विकेट झटके थे. उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 4 विकेट लेना रहा था. अगर चहल के ओवर ऑल रिकॉर्ड को देखें तो वह भी शानदार रहा है. उन्होंने 145 मैचों में 187 विकेट झटके हैं. चहल आईपीएल में 6 बार 4 या इससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें : CSK के पूर्व खिलाड़ी का बड़ा दावा, कहा- IPL में जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली को 100 करोड़ मिलेंगे, अगर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
काव्या मारन की गलती पर पाकिस्तान ले रहा मजे, अबरार अहमद और SRH विवाद पर सामने आया नया अपडेट
काव्या मारन की गलती पर पाकिस्तान ले रहा मजे, अबरार अहमद और SRH विवाद पर सामने आया नया अपडेट
IPL 2026: 27 करोड़ लेने वाले ऋषभ पंत सबसे महंगे बल्लेबाज और कप्तान, देखें सबसे महंगा गेंदबाज कौन
27 करोड़ लेने वाले ऋषभ पंत सबसे महंगे बल्लेबाज और कप्तान, देखें सबसे महंगा गेंदबाज कौन
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget