एक्सप्लोरर

रणजी का रोमांच: डेब्यू मैच में उत्तराखंड की शानदार जीत, बिहार को 10 विकेट से रौंदा

रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप मैच में उत्तराखंड ने बिहार को 10 विकेट से हराकार टूर्नामेंट की बेहतरीन शुरुआत की है.

18 साल बाद रणजी ट्रॉफी में खेलने उतरी बिहार को प्लेट ग्रुप के पहले मैच में उत्तराखंड के हाथों 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है. अपने होम ग्राउंड पर खेल रहे उत्तराखंड ने गेंदबाजों के कमाल से डेब्यू मैच को महज दो दिन में खत्म कर दिया. दूसरी पारी में उत्तराखंड के सामने जीत के लिए तीन रनों का लक्ष्य था जिसे उसने चौका लगाकर खत्म किया.

टॉस जीतने के बाद उत्तराखंड ने बिहार को पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा. उत्तराखंड की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे बिहार की टीम महज 60 रनों पर ढेर हो गई. पहली पारी में विवेक मोहन ने सबसे अधिक 13 रन बनाए. तीन बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए. उत्तराखंड की ओर से दीपक ढोपाला ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए.

छोटे से स्कोर के जवाब में उत्तराखंड ने पहली पारी में 227 रन बनाकर 167 रनों की विशाल बढ़त ली. टीम की ओर से करन कौशल ने सबसे अधिक 91 रनों की पारी खेली. बिहार की ओर से आशुतोष अमन ने सबसे अधिक चार विकेट झटके तो वहीं समर कादरी तीन विकेट लेने में सफल रहे.

167 रनों से पिछड़ने के बाद बिहार ने दूसरी पारी कुछ संघर्ष जरूर किया लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने. टीम ने 70 रन तक पहुंचते-पहुंचते अपने आधे बल्लेबाज खो दिए थे और उन पर पारी से हार का खतरा मंडराने लगा था लेकिन 9वें विकेट के लिए कादरी(36) और अनुनय सिंह ने 55 रनों की साझेदारी कर टीम को इस खतरे से बाहर निकाला. हालाकि टीम 169 रनों पर ऑल आउट हो गई.

मेजबान टीम की ओर से सन्नी कश्यप ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके जबकि पहली पारी में 6 विकेट लेने वाले दीपक ने तीन विकेट अपने नाम किए. दूसरी पारी में टीम के सामने 3 रनों का लक्ष्य था जिसे कौशल ने पहली ही गेंद पर चौका लगा कर हासिल कर लिया.

पहली बार रणजी खेलने उतरी उत्तराखंड को इस जीत के साथ 7 अंक मिले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SA vs NZ Semi-Final Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू, सीफर्ट और एलन आए ओपनिंग; फाइनल के लिए 170 का है लक्ष्य
LIVE: न्यूजीलैंड की पारी शुरू, सीफर्ट और एलन आए ओपनिंग; फाइनल के लिए 170 का है लक्ष्य
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
MS Dhoni ने तोड़ा ट्रैफिक रूल, तेज रफ्तार पर लगा जुर्माना; जानें कितना करना पड़ेगा भुगतान
MS Dhoni ने तोड़ा ट्रैफिक रूल, तेज रफ्तार पर लगा जुर्माना; जानें कितना करना पड़ेगा भुगतान
पाकिस्तान के बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल से ले लिया संन्यास? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई
बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल से ले लिया संन्यास? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
कहां है भारत की आखिरी सड़क और कहां होती है यह खत्म, जान लीजिए जवाब
कहां है भारत की आखिरी सड़क और कहां होती है यह खत्म, जान लीजिए जवाब
Video:
"होली का पहला रुझान" दोस्तों ने RCC मशीन में डाल दिया लड़का, फिर सीमेंट की तरह घुमाया, वीडियो वायरल
Embed widget