एक्सप्लोरर

रविन्द्र जडेजा ने बताया इस प्लान की वजह से इंग्लैंड ने गंवाए 50 रनों के अंदर 6 विकेट

भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले जा रहे सीरीज़ के आखिरी टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 198/7 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड ने एक बार फिर से टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी और अपना आखिरी मैच खेल रहे एलिस्टर कुक ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया.

पहले कुक ने कीटन जेनिंग्स के साथ 60 रनों की साझेदारी की. इसके बाद जेनिंग्स आउट हो गए. इसके बाद कुक ने मोईन अली के साथ भारत की मुश्किलें बढ़ाए रखी. दिन के खेल के दूसरे सेशन में मेज़बान टीम ने एक भी विकेट नहीं खोया. संभलकर बल्लेबाज़ी करते हुए इन दोनों बल्लेबाज़ों ने टीम को 63वें ओवर तक 133 रनों तक पहुंचा दिया.

लेकिन चाय के बाद भारतीय गेंदबाज़ एक खास रणनीति के साथ मैदान पर उतरे और सिर्फ कुक ही नहीं बल्कि छह अन्य बल्लेबाज़ों को आउट कर मैच में भारत का पलड़ा भारी कर दिया. तेज़ गेंदबाज़ों की सफल गेंदबाज़ी के साथ-साथ इंग्लैंड दौरे पर अपना पहला टेस्ट खेल रहे रविन्द्र जडेजा ने एक छोर से इंग्लिश बल्लेबाज़ों पर दबाव बनाए रखा और दो अहम विकेट चटकाए.

दिन का खेल खत्म होने के बाद जडेजा ने बताया कि किस तरह विकेट ना मिलने के बावजूद उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों पर दबाव बनाने की रणनीति पर काम किया.

जडेजा बोले, 'मोईन अली और एलिस्टर कुक की पार्टनरशिप के दौरान सबने अच्छी गेंदबाज़ी. हमने प्लान किया था कि हम बाउंड्री नहीं देंगे तो वो प्रेशर में आकर गलत शॉट खेलेंगे. हुआ भी कुछ वैसा ही कि एक विकेट गिरा और 50 रनों के अंदर हमने छह विकेट हासिल किए, क्योंकि हमें पता है कि इंग्लैंड में 1 एक विकेट आता है तो 2-3 विकेट साथ में आते हैं और वैसा ही हुआ.'

विकेट से आपको बहुत मदद नहीं मिल रही, मैं ये ही सोच रहा था कि शमी, इशांत और बुमराह सामने एंड से अच्छी गेंदबाज़ी कर रहे थे और उन्हें बीट कर रहे थे और अच्छे एरिया में गेंदबाज़ी कर रहे थे. मैं भी यही कोशिश कर रहा था कि मैं भी उन्हें बाउंड्री ना दूं और उन पर प्रेशर क्रिएट करूं. दूसरे सेशन में भी हमने अच्छा कमबैक किया. हमें भले ही विकेट नहीं मिला लेकिन हमने उन पर दबाव बनाए रखा और मेरे हिसाब से पूरी बॉलिंग यूनिट ने अपना काम किया.'

जडेजा के अलावा भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों ने भी पहले दिन बेहतरीन गेंदबाज़ी की और इंग्लिश खेमे पर दबाव बनाए रखा. इशांत ने अपने बेहद ही किफायती 22 ओवरों के स्पेल में 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा बुमराह ने 41 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए.

मोहम्मद शमी को 22 ओवरों के स्पेल में कोई सफलता तो नहीं मिली लेकिन उन्होंने विरोधी टीम को मुश्किल में फंसाए रखा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

19 छक्के और 14 चौके, RCB ने कर दी चौकों-छक्कों की बारिश, बना डाले 250 रन; हर किसी ने CSK को धोया
19 छक्के और 14 चौके, RCB ने की चौकों-छक्कों की बारिश, बना डाले 250 रन; हर किसी ने CSK को धोया
CSK vs RCB: विराट कोहली का कैच छूटा तो चिल्लाई अनुष्का शर्मा, फिर शिवम दुबे ने कैच पकड़कर किया ऐसा; वीडियो वायरल
विराट कोहली का कैच छूटा तो चिल्लाई अनुष्का शर्मा, फिर शिवम दुबे ने कैच पकड़कर किया ऐसा; वीडियो वायरल
पंजाब किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरून ग्रीन? बॉलिंग करने पर KKR के कोच ने दिया अपडेट
पंजाब किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरून ग्रीन? बॉलिंग करने पर KKR के कोच ने दिया अपडेट
Watch: ऋषभ पंत का ब्लॉकबस्टर शो, सुपरमैन बन पकड़े ऐसे कैच, पलट दिया मैच; देखें वीडियो
Watch: ऋषभ पंत का ब्लॉकबस्टर शो, सुपरमैन बन पकड़े ऐसे कैच, पलट दिया मैच; देखें वीडियो

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: राजकुमार राव-सान्या मल्होत्रा की 'टोस्टर' का ट्रेलर | Bollywood Masala | Toaster Trailer
Khabar Filmy Hain: 'टिटहरी'-'सरके चुनर' कंट्रोवर्सी के बाद 'सजन रे' | Bollywood Masala | Badshah | Nora
Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी दफ्तरों की हफ्ते में दो दिन छुट्टी, टाइम टेबल भी बदला... पाकिस्तान-श्रीलंका के बाद अब नेपाल में गहराया तेल का संकट!
सरकारी दफ्तरों की हफ्ते में दो दिन छुट्टी, टाइम टेबल भी बदला... PAK के बाद अब नेपाल में तेल संकट!
Bareilly News: बरेली में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-टैंकर टक्कर में 5 की मौत, ड्राइवर समेत 3 घायल
बरेली में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-टैंकर टक्कर में 5 की मौत, ड्राइवर समेत 3 घायल
19 छक्के और 14 चौके, RCB ने कर दी चौकों-छक्कों की बारिश, बना डाले 250 रन; हर किसी ने CSK को धोया
19 छक्के और 14 चौके, RCB ने की चौकों-छक्कों की बारिश, बना डाले 250 रन; हर किसी ने CSK को धोया
TMC ने उर्दू में जारी किया मेनिफेस्टो तो भड़के ओवैसी, कहा- मुसलमानों को लेकर ममता बनर्जी का दोहरा चरित्र
TMC ने उर्दू में जारी किया मेनिफेस्टो तो भड़के ओवैसी, कहा- मुसलमानों को लेकर ममता बनर्जी का दोहरा चरित्र
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म, एक ने 65 दिनों से जमा रखी है धाक
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म
'कोई कितना बड़ा भी गुंडा क्यों न हो...', कूचविहार में PM मोदी की हुंकार, कहा- कट, कमीशन और करप्शन से बंगाल बेहाल
'कोई कितना बड़ा भी गुंडा क्यों न हो...', कूचविहार में PM मोदी की हुंकार, कहा- कट, कमीशन और करप्शन से बंगाल बेहाल
Sugar Effects On Teeth: क्या चीनी खाने से पीले होते हैं दांत, जानें इससे डायबिटीज के अलावा क्या हो सकती हैं दिक्कतें?
क्या चीनी खाने से पीले होते हैं दांत, जानें इससे डायबिटीज के अलावा क्या हो सकती हैं दिक्कतें?
Video: चलती ट्रेन बनी ‘मूविंग बारात’! शादी के लिए परिवार ने बुक किया पूरा कोच, डांस-गाने से गूंजा रेलवे डिब्बा
चलती ट्रेन बनी ‘मूविंग बारात’! शादी के लिए परिवार ने बुक किया पूरा कोच, डांस-गाने से गूंजा रेलवे डिब्बा
Embed widget