एक्सप्लोरर

RCB vs SRH: कप्तान डेविड वॉर्नर के कंधों पर रहेगा जीत का दारोमदार, ये हो सकती है हैदराबाद की Playing 11

हैदराबाद अपना पिछला मुकाबला केकेआर से हार गयी थी. गेंदबाजी में राशिद खान और मोहम्मद नबी एक बार फिर टीम की मजबूत कड़ी साबित हो सकते हैं. दोनों ही ने पिछले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया था.

आईपीएल 2021 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच भिड़ंत होगी. शाम 7:30 बजे से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस मैच में हैदराबाद की जीत का दारोमदार कप्तान डेविड वॉर्नर के कंधों पर होगा. कप्तान वॉर्नर और साहा की सलामी जोड़ी पिछले मैच में कुछ खास नहीं कर पायी थी. टीम को इस मैच में दोनों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी. मध्यक्रम का दारोमदार एक बार फिर जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे के कंधों पर होगा. दोनों ने केकेआर के खिलाफ पिछले मैच में शानदार अर्धशतक लगाए थे. 

गेंदबाजी में हैदराबाद की टीम चाहेगी कि भुवनेश्वर कुमार जल्द से जल्द अपनी लय हासिल कर लें. भुवनेश्वर पिछले मैच में खासे महंगे साबित हुए थे. टीम को यॉर्कर स्पेशलिस्ट नटराजन और संदीप शर्मा से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. राशिद खान और मोहम्मद नबी के चलते हैदराबाद का स्पिन विभाग बेहद मजबूत नजर आता है. दोनों ही ने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी और दो दो विकेट अपने नाम किए थे. 

वॉर्नर से होगी बड़ी पारी की उम्मीद 

SRH को इस मैच में अपने कप्तान डेविड वॉर्नर से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वॉर्नर पिछले मैच में केवल तीन रन बनाकर आउट हो गए थे. उनके साथ एक बार फिर साहा सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतर सकते हैं. टीम को दोनों से तेज पारी की उम्मीद होगी. इसके बाद तीसरे नंबर पर मनीष पांडे और चौथे नंबर पर जॉनी बेयरस्टो बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. दोनों ही ने पिछले मैच में आकर्षक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था. निचले क्रम में विजय शंकर और अब्दुल समद की पॉवर हिटिंग टीम के लिए बड़ा स्कोर खड़ा करने में मददगार साबित हो सकती है. 

आरसीबी के लिए राशिद से पार पाने की होगी चुनौती 

पिछले मैच में राशिद खान ने बेहद ही शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 24 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे. आरसीबी की टीम के लिए उनका सामना करना बेहद चुनौतिपूर्ण होगा. स्पिन में मोहम्मद नबी भी बखूबी अपनी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. हैदराबाद की तेज गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर और संदीप शर्मा के कंधों पर होगी. डेथ ओवरों में यॉर्कर स्पेशलिस्ट नटराजन बेहद कारगर साबित हो सकते हैं.

ये हो सकती है सनराईजर्स हैदराबाद की Playin 11

डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, विजय शंकर, अब्दुल समद, मोहम्मद नबी, राशिद खान, टी नटराजन, संदीप शर्मा और भुवनेश्वर कुमार.  

यह भी पढ़ें 

KKR vs MI: दो ओवर में पांच विकेट लेकर आंद्रे रसेल ने रचा इतिहास, KKR के लिए ऐसा करने वाले बने तीसरे गेंदबाज

IPL 2021: पूर्व भारतीय दिग्गज ने किया संजू सैमसन का समर्थन, कहा- सिंगल नहीं लेने का फैसला था सही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा होंगे या नहीं? फाइनल से पहले गौतम गंभीर को मिली सलाह, जानें क्या है मामला
प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा होंगे या नहीं? फाइनल से पहले गौतम गंभीर को मिली सलाह
IND vs NZ: क्या फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा सकता है भारत? आंकड़ों से समझिए टीम इंडिया की जीत के कितने प्रतिशत चांस
क्या फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा सकता है भारत? आंकड़ों से समझिए टीम इंडिया की जीत के कितने प्रतिशत चांस
पर्थ टेस्ट में 198 पर सिमटी टीम इंडिया, फिर गेंदबाजों ने करवाई जबरदस्त वापसी, पढ़ें पहले दिन क्या-क्या हुआ
पर्थ टेस्ट में 198 पर सिमटी टीम इंडिया, फिर गेंदबाजों ने करवाई जबरदस्त वापसी, पढ़ें पहले दिन क्या-क्या हुआ

वीडियोज

Iran Israel War: इजरायल के बीचो-बीच ईरान ने दागीं मिसाइलें, मची अफरा-तफरी | Netanyahu
UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
हिजबुल्लाह-हूती और हमास से बैलिस्टिक मिसाइल तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को जंग के लिए कैसे किया था तैयार?
प्रॉक्सी नेटवर्क से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को कैसे किया था तैयार?
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'भारत क्या किसी का गुलाम है, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
'भारत क्या किसी का गुलाम, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget