एक्सप्लोरर

IND vs NZ 3rd ODI: ऋृषभ पंत फिर फ्लॉप, कितने मौके देगा BCCI, पिछली 14 पारियों में बनाए सिर्फ इतने रन

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे में ऋषभ पंत फिर कुछ नहीं कर पाए. वह महज 10 बनाकर आउट हुए. पंत पिछले चार महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संघर्ष कर रहे हैं.

Rishabh Pant Performance Last 14th Innings: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय टीम बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रही. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए. प्रतिभावान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉप रहे. वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए. तीसरे मैच में उनसे बहुत उम्मीदें थीं. पंत पर जितना बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने भरोसा किया है उतना शायद हाल के वर्षों में किसी क्रिकेटर पर नहीं किया. देश-विदेश के कई क्रिकेट पंडित अक्सर पंत की वाहवाही करते हैं. लेकिन उन्होंने व्हाइट बॉल क्रिकेट में अब तक निराश किया है. पंत की एक पारी को अगर छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर उन्होंने व्हाइट बॉल क्रिकेट में संघर्ष किया है.

पिछली 14 पारियों में पंत का स्कोर

इसी साल जुलाई में ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए एकदिवसीय मैच में 125 रन की नाबाद पारी खेली थी. उस इनिंग्स के बाद से उन्हें ग्रहण लग गया. तब से लेकर अब तक पंत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 14 पारियों खेल चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले सिर्फ 244 रन निकले. इस दरम्यान पिछले तीन वनडे मैचों की दो पारियों में वह केवल 25 रन बना पाए. टीम प्रबंधन को भले ही उनकी योग्यता पर भरोसा करता हो. लेकिन पंत मैनेजमेंट के भरोसे पर खरे नहीं उतरे हैं. हाल में उनकी फिटनेस पर भी सवाल उठाए गए थे. 

कितने मौके देगा बीसीसीआई

भारतीय चयनकर्ताओं को पंत पर भरोसा है इस लिए वे उनके आगे नहीं सोच पाते हैं. कई क्रिकेट विश्लेषक भी ऋषभ पंत की तारीफ करते हैं. लेकिन उन्होंने जुलाई के बाद से ऐसी कोई धमाकेदार पारी नहीं खेली जो प्रसंशा के लायक हो. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में पिछली 14 पारियों में सिर्फ 244 रन बनाना कहां कि काबिलियत है? शायद कोई दूसरा विकेटकीपर बल्लेबाज होता तो उसे अब तक टीम से बाहर फेंक दिया गया होता. पंत को लेकर बीसीसीआई भी नरम रुख अपनाता है. लेकिन चयनकर्ताओं को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि ऋषभ पंत न जाने कितने होनहार विकेटकीपर बल्लेबाजों की राह रोके खड़े हैं. 

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ: हर्षा भोगले के व्हाइट बॉल रिकॉर्ड के सवाल पर भड़के ऋषभ पंत, कहा – ‘मेरे लिए तुलना अभी ठीक नहीं’

Roger Binny: बहू मयंती लैंगर की वजह से मुश्किल में BCCI चीफ रोजर बिन्नी, मिला नोटिस

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
T20 Mumbai League 2026: रहाणे की टीम ने दर्ज की शानदार जीत, वैभव की घातक गेंदबाजी, पढ़िए मैच का अपडेट
रहाणे की टीम ने दर्ज की शानदार जीत, वैभव की घातक गेंदबाजी, पढ़िए मैच का अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव? जानें सारी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत और वेस्टइंडीज की टक्कर, कब और कहां देख पाएंगे लाइव?
21वीं सदी में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने मानव सुथार, अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास
21वीं सदी में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने मानव सुथार, अफगानिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास

वीडियोज

Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Embassy Advisory: ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बीच ईरान में भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी- 'जल्द बाहर निकलें...'
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
INDIA Bloc की बैठक में कांग्रेस ने सपा प्रमुख को दी बड़ी जिम्मेदारी, कहा- अब अखिलेश जी...
Israel Iran War Live Updates: 'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
'इजरायल को भारी कीमत चुकानी होगी', मिसाइल अटैक पर भड़का ईरान, हूती भी जंग में कूदे
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, BCB का अध्यक्ष बना पूर्व क्रिकेटर; आते ही कर दिया बड़ा एलान
Karuppu OTT Release:'करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे सूर्या और तृषा की ये धमाकेदार फिल्म?
करुप्पु' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
ममता बनर्जी को दिल्ली में बड़ा झटका, राज्यसभा के सांसद ने दिया इस्तीफा, पार्टी भी छोड़ी
American Tourist in Bihar: US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
US के टूरिस्ट का Google Maps से उठा भरोसा, बिहारियों ने 4 घंटे का रास्ता 20 मिनट में कराया पार 
Embed widget