एक्सप्लोरर

Rishabh Pant Photo: करीब 40 दिन बाद अपने पैरों पर खड़े हुए ऋषभ पंत, बैसाखी का सहारा लेकर बढ़ाया कदम, तस्वीरें वायरल

Rishabh Pant: 30 दिसंबर 2022 को ऋषभ पंत एक कार दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिसके बाद उनकी घुटने की सर्जरी भी हुई. अब वह करीब 40 दिन बाद अपने पैरों पर खड़े हुए.

Rishabh Pant Photo: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 को एक कार दुर्घटना में काफी बुरी तरह से घायल हो गए थे. उसके बाद अस्पताल में लगभग 1 महीना बिताने के बाद अब वह अपने घर पहुंच गए हैं, जहां से वह लगातार अपनी रिकवरी को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस को अपडेट देते रहते हैं. अब ऋषभ ने 10 फरवरी की शाम को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने फोटो भी पोस्ट की है. इन फोटो में साफ दिख रहा है कि उन्होंने अब थोड़ा-थोड़ा चलना भी शुरू कर दिया है.

ऋषभ पंत ने अपने इस ट्वीट में फोटो पोस्ट करने के साथ लिखा कि एक कदम आगे, एक कदम और मजबूत, एक कदम बेहतर. पंत के इस पोस्ट से साफ पता चलता है कि उनकी रिकवरी काफी सही चल रही है. बता दें कि नए साल के लिए पंत अपने घर रुड़की खुद कार चलाकर जा रहे थे, इसी दौरान नेशनल हाईवे पर उनकी कार अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

इस दुर्घटना में पंत की कार जहां पूरी तरह से जल गई, वहीं वह भी गंभीर रूप से घायल हुए. हालांकि, हादसे में वह बाल-बाल बच गए. उस समय पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कुछ दिन बाद घुटने की सर्जरी के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई स्थित कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था.

One step forward
One step stronger
One step better pic.twitter.com/uMiIfd7ap5

February 10, 2023

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में दिखा था शानदार फॉर्म

पंत ने भारतीय टीम के लिए साल 2022 के अंत में बांग्लादेश के दौरे पर खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में काफी शानदार प्रदर्शन किया था. इस टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में जहां उनके बल्ले से 46 रनों की अहम पारी देखने को मिली थी, वहीं दूसरे मैच में उन्होंने टीम की पहली पारी के दौरान 93 रन बनाए थे.

इसके बाद सभी को उम्मीद थी कि ऋषभ अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए एक बार फिर से मैच विनर की भूमिका निभाते हुए नजर आयेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. अब उनकी जगह बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में केएस भरत खेल रहे हैं. अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि पंत मैदान पर कब वापसी करेंगे, लेकिन इस बीच कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि वह इस साल एक्शन में नहीं दिखाई देंगे.

यह भी पढ़े...

ICC Women's T20 World Cup 2023: 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानें कैसा है शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RR Vs CSK Highlights: राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों के बाद वैभव सूर्यवंशी ने बरपाया कहर, एमएस धोनी के बिना बुरी तरह फेल हुई सीएसके
राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों के बाद वैभव सूर्यवंशी ने बरपाया कहर, एमएस धोनी के बिना बुरी तरह फेल हुई सीएसके
IPL 2026: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के सामने 10 चैलेंज, वो कितने रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के सामने 10 चैलेंज, वो कितने रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?
सिर्फ 15 गेंद में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, चेन्नई के खिलाफ रचा इतिहास; मारे 5 छक्के और 4 चौके
15 गेंद में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, चेन्नई के खिलाफ रचा इतिहास; मारे 5 छक्के और 4 चौके
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US Israel War: ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध में किस हथियार ने मचाया सबसे ज्यादा कहर? ड्रोन, मिसाइल या AI आखिर क्या?
ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध में किस हथियार ने मचाया सबसे ज्यादा कहर? ड्रोन, मिसाइल या AI?
UP Weather: यूपी में बादलों की आवाजाही का दौर, आज नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी
यूपी में बादलों की आवाजाही का दौर, आज नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी
IPL 2026: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के सामने 10 चैलेंज, वो कितने रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के सामने 10 चैलेंज, वो कितने रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?
वाराणसी में टूरिज्म पर बुरा असर, खाड़ी देशों में तनाव के बीच शिव की नगरी में कम हुए पर्यटक, भारी गिरावट
वाराणसी में टूरिज्म पर बुरा असर, खाड़ी देशों में तनाव के बीच शिव की नगरी में कम हुए पर्यटक
Amritsar News: अमृतसर में तेज धमाके से हड़कंप, थाने के पास ब्लास्ट से ग्रामीणों में दहशत, ग्रेनेड हमले की आशंका
अमृतसर में तेज धमाके से हड़कंप, थाने के पास ब्लास्ट से ग्रामीणों में दहशत, ग्रेनेड हमले की आशंका
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Rajasthan RBSE 12th Result 2026 Live: अब बस कुछ घंटों का इंतजार, सुबह 10 बजे RBSE जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, देखें पल पल की अपडेट
अब बस कुछ घंटों का इंतजार, सुबह 10 बजे RBSE जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, देखें पल पल की अपडेट
Pink Moon: ब्लड मून से कितना अलग होता है पिंक मून, असमान में कितने साल में एक बार होती है यह घटना?
ब्लड मून से कितना अलग होता है पिंक मून, असमान में कितने साल में एक बार होती है यह घटना?
Embed widget