एक्सप्लोरर

Rohit Sharma: दस साल पहले आज ही के दिन रोहित ने लगाया था अपना पहला दोहरा शतक, मुंबई में फिर कमाल करने का मौका

ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के लिए आज का दिन काफी खास है, क्योंकि आज से ठीक 10 साल पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया था.

ICC Cricket World Cup 2023: टीम इंडिया इस वक्त वर्ल्ड कप अभियान में व्यस्त हैं. इस बार भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है. भारत ने अभी तक अपने सभी 6 मैचों में जीत हासिल की है, और सातवां मैच आज श्रीलंंका के खिलाफ मुंबई के वानखाड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मुंबई का वानखाड़े स्टेडियम टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का घरेलू मैदान है, और आज रोहित शर्मा वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान पहली बार अपने घरेलू मैदान पर खेलने जा रहे हैं, इस वजह से उनके लिए आज का दिन काफी खास है.

हालांकि, रोहित शर्मा के लिए 2 नवंबर यानी आज के दिन एक और वजह से खास है, और वो वजह आज से ठीक दस साल पहले यानी 2 नवंबर, 2013 को सामने आई थी. उस दिन रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया था. रोहित ने 158 गेंदों में 16 छक्कों की मदद से 209 रनों की पारी खेली थी. उस वक्त रोहित सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के बाद दुनिया के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने थे, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया हो.

रोहित ने ऑस्ट्रेलिया को किया था परेशान

हालांकि, उसके बाद दुनिया के कई खिलाड़ियों ने दोहरा शतक लगाए, लेकिन करियर में तीन-तीन दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी पूरी दुनिया में सिर्फ एक है, और उसका नाम रोहित शर्मा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई वो द्विपक्षीय सीरीज बेहद रोमांचक रही थी, और बेंगलुरू में टीम इंडिया सीरीज़ डाइसडर मैच खेल रही थी, और उस मैच में रोहित ने एक धमाकेदार पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को हैरान कर दिया था, क्योंकि उनके खिलाफ वनडे क्रिकेट में इतनी बड़ी पारी पहले कभी किसी भी खिलाड़ी ने नहीं खेली थी. रोहित की उस शानदार पारी के बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 383 रन बनाए थे, जिसका पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 57 रनों से उस मैच को हार गई थी.

अब, दस साल बाद आज ही के दिन रोहित शर्मा बतौर कप्तान श्रीलंका के खिलाफ अपने घरेलू मैदान यानी मुंबई के वानखाड़े स्टेडियम में उतरने वाले हैं. इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा का फॉर्म भी जबरदस्त रहा है, ऐसे में उनके फैन्स को उम्मीद है कि रोहित 2 नवंबर की तारीख को एक बार फिर स्पेशल बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के मुकाबले कितनी मिलती है श्रीलंकाई खिलाड़ियों को सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का छठा विकेट गिरा, रवींद्र जडेजा आउट; ध्रुव ओर सुथार क्रीज पर मौजदू
भारत का छठा विकेट गिरा, रवींद्र जडेजा आउट; ध्रुव ओर सुथार क्रीज पर मौजदू
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
'सबसे बड़ी जीत', ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद क्या बोले BAN कप्तान शांतो?
'सबसे बड़ी जीत', ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद क्या बोले BAN कप्तान शांतो?
मैंने शाहिद अफरीदी से झगड़ा किया, शोएब अख्तर ने खोला 2011 वर्ल्ड कप का राज
मैंने शाहिद अफरीदी से झगड़ा किया, शोएब अख्तर ने खोला 2011 वर्ल्ड कप का राज

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget