IND vs ENG 1st ODI Nagpur: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की. रोहित ने इस दौरान कई सवालों के जवाब दिए. रोहित से उनके भविष्य को लेकर भी सवाल किया गया. रोहित इस सवाल पर सहज नहीं दिखे. हालांकि उन्होंने जवाब बखूबी दिया. रोहित ने कहा कि हर फॉर्मेट अलग है. 

रोहित ने नागपुर में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, ''ये किस तरह का सवाल है? यह अलग फॉर्मेट है, जो कि अलग समय पर हो रहा है. बतौर क्रिकेटर उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. मैंने अपने करियर के दौरान इस स्थिति की काफी बार सामना किया है. इसलिए मेरे लिए ये नया नहीं है. हम इस बात को जानते हैं कि हर सीरीज अलग है और हर दिन अलग है.''

रोहित ने वनडे सीरीज पर दी प्रतिक्रिया -

रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज पर कह कहा, ''मैंने चुनौतियों को देखते हुए आगे बढ़ रहा हूं. ये नहीं देख रहा हूं कि पहले क्या हुआ. पीछे की ओर देखने का कोई मतलब नहीं है. बहुत कुछ अच्छा भी हुआ है. मेरा आने वाले वक्त पर पूरा फोकस है. मैं सीरीज में अच्छी शुरुआत की कोशिश करूंगा.''

भारत के लिए गिल के साथ रोहित कर सकते हैं ओपनिंग -

टीम इंडिया के लिए नागपुर में रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल ओपनिंग कर सकते हैं. विराट कोहली नंबर तीन पर खेलेंगे. जबकि श्रेयस अय्यर को नंबर चार या पांच पर बैटिंग का मौका मिल सकता है. केएल राहुल और रवींद्र जडेजा को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. हार्दिक पांड्या की जगह लगभग तय है.

यह भी पढ़ें : U19 Women's T20 World Cup: तेलंगाना सरकार ने भारतीय खिलाड़ी के लिए खोला खजाना, प्राइज मनी के तौर पर दिए 1 करोड़