एक्सप्लोरर

IND vs PAK: 'टक्कर की क्रिकेट हो तो...', भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज पर ये क्या कह गए रोहित शर्मा

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैचों की सीरीज के सवाल पर रोहित शर्मा का जोरदार बयान चर्चा में है. एक खिलाड़ी के तौर पर जानिए रोहित क्या चाहते हैं.

IND vs PAK: क्रिकेट जगत में एक-दूसरे के चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान आखिरी बार कोई टेस्ट मैच साल 2007 में खेले थे. 3 टेस्ट मैचों की उस सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 से बाजी मारी थी. उसके बाद राजनीतिक तनाव के कारण दोनों देशों के बीच कोई मैच नहीं खेला गया है. अब Club Prairie Fire पॉडकास्ट पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने रोहित शर्मा से पूछा कि क्या भारत और पाकिस्तान के बीच नियमित रूप से क्रिकेट मैच खेले जाएं तो कैसा रहेगा? वॉन का कहना है कि दोनों के बीच चाहे मैच कहीं पर भी खेला जाए, लेकिन भारत-पाकिस्तान टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नजरिए से फायदेमंद रह सकता है.

'ये टक्कर जबरदस्त रहेगी'

रोहित शर्मा ने जवाब देते हुए कहा, "मैं ऐसा मानता हूं कि उनकी टीम अच्छी है, उनकी गेंदबाजी लाजवाब है. खासतौर पर विदेशी मैदान पर खेला जाए तो हमारा मुकाबला शानदार रहेगा. मेरे हिसाब से भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी टेस्ट मैच शायद 2006 या उसी समय में खेला गया था. अंत में हम क्रिकेट खेलना चाहते हैं और मेरे नजरिए से ये भिड़ंत जबरदस्त रहेगी. वैसे ये मायने नहीं रखता क्योंकि हम आईसीसी टूर्नामेंट्स में उनसे खेलते हैं. मैं किसी और विषय पर कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन टक्कर की क्रिकेट खेलना चाहता हूं. ये टक्कर अच्छी रहेगी तो क्यों नहीं."

कब हुआ था भारत-पाकिस्तान का आखिरी मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच कोई आखिरी मैच 2023 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान खेला गया था. वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के उस मैच में पाकिस्तानी टीम पहले खेलते हुए मात्र 192 रन पर सिमट गई थी. वहीं भारत ने करीब 20 ओवर शेष रहते 7 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया था. अब दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आमने-सामने आने वाली हैं क्योंकि दोनों टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है. उनकी भिड़ंत 9 जून को होगी.

यह भी पढ़ें:

LSG VS CSK: धोनी के स्वागत में लखनऊ में लगा दिलचस्प हॉर्डिंग, पढ़कर आपका भी दिल हो जाएगा खुश

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget