एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ एक नहीं, बल्कि इतने टेस्ट नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा, वजह का भी हो गया खुलासा

IND vs AUS Test Series, Rohit Sharma: टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है. हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा टीम के साथ नहीं गए हैं. रोहित को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है.

India vs Australia Test Series, Rohit Sharma: एक तरफ टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसका तीसरा मुकाबला आज (बुधवार) खेला जाना है. वहीं दूसरी तरफ एक टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. टीम इंडिया के साथ कप्तान रोहित शर्मा अभी ऑस्ट्रेलिया नहीं गए हैं. यहां जानें आखिर क्यों रोहित टीम के साथ नहीं गए और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कितने टेस्ट नहीं खेल पाएंगे. 

पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया कि रोहित शर्मा सिर्फ 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाने वाला पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे. हालांकि, इसके पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया गया था. ये बताया गया था कि निजी कारणों की वजह से रोहित शर्मा टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं गए हैं, और वह पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे. 

अब खबर आई है कि रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ पर्थ टेस्ट नहीं, बल्कि एडिलेड टेस्ट भी नहीं खेल पाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे. दरअसल, रोहित एक बार फिर पिता बनने वाले हैं. बताया जा रहा है कि अगले वीक रोहित के पिता बनने की संभावना है. इसी वजह से वह अपने परिवार को वक्त देना चाहते हैं, और उन्होंने बीसीसीआई से छुट्टी ली है. 

रोहित की जगह बुमराह होंगे टीम इंडिया के कप्तान

ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले टीम इंडिया के हेड कोच रोहित शर्मा ने साफ कर दिया था कि रोहित की गैर मौजूदगी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम को लीड करेंगे. वैसे, बता दें कि बुमराह टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं. ऐसे में नियमित कप्तान के न होने पर उपकप्तान ही टीम की अगुवाई करता है. 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह (कप्तान) और प्रसिद्ध कृष्णा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget