एक्सप्लोरर

PAK vs NZ: सरफराज अहमद की धमाकेदार वापसी, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लगा दी अर्धशतकों की हैट्रिक

Sarfaraz Ahmed: सरफराज अहमद ने टेस्ट टीम में वापसी करते हुए बैक टू बैक तीन अर्धशतक जड़ दिए हैं.

Sarfaraz Ahmed Comeback: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) की लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें प्लेइंग-11 में मौका दिया गया. यहां उन्होंने धमाकेदार अंदाज में वापसी की. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ने के बाद सरफराज ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी लाजवाब फिफ्टी जड़ डाली है.

पाकिस्तान और न्यूजीलैडं के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच कराची में हुआ था. यहां सरफराज चार साल बाद टेस्ट मैच खेल रहे थे. उन्होंने इस टेस्ट की पहली पारी में ही 86 रन जड़कर दमदार वापसी की. इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने 53 रन जड़े.

पाक और कीवी टीम के बीच दूसरा टेस्ट भी कराची में ही खेला जा रहा है. इस टेस्ट के तीसरे दिन जब सरफराज पिच पर आए तो एक बार फिर वह विकेट से चिपक गए. उन्होंने 109 गेंद पर 78 रन की पारी खेली. उन्होंने पांचवें विकेट के लिए सौद शकील के साथ 150 रन की पार्टनरशिप की. यहां सरफराज डेरिल मिचेल का शिकार बने. मिचेल ने उन्हें टॉम ब्लंडेल के हाथों स्टपिंग करवा दी. बता दें कि सरफराज अब तक 51 टेस्ट मैच खेल चुके हैं और इनमें उन्होंने 37.81 की औसत से 2874 रन बनाए हैं.

दूसरा टेस्ट भी ड्रॉ होने की कगार पर
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला ड्रॉ रहा था. दूसरा मुकाबला भी उसी ओर आगे बढ़ रहा है. कराची की फ्लेट विकेट पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही है. नतीजा यह हुआ है कि तीसरे दिन का खेल खत्म होने को आ चुका है लेकिन अब तक दोनों टीमों की एक-एक पारी भी खत्म नहीं हुई है. बता दें कि यहां न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 449 रन बनाए हैं. जवाब में पाकिस्तान ने तीसरे दिन के दूसरे सत्र तक 5 विकेट खोकर 337 रन बना लिए हैं.

यह भी पढ़ें...

Kapil Dev: वर्ल्ड कप जीतने के सवाल पर कपिल देव की दो टूक बात, बोले- 'विराट, रोहित जैसे 2-3 खिलाड़ियों के भरोसे ही रहेंगे तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget