एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: सरफराज खान ने कैसे एक ही टेस्ट में टीम इंडिया की सबसे बड़ी समस्या का समाधान किया?

IND Vs ENG: टीम इंडिया के सामने सीरीज शुरू होने से पहले मिडिल ऑर्डर की समस्या थी. लेकिन सरफराज ने इस समस्या का समाधान कर दिया है.

IND Vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में सरफराज खान ने भारत की सबसे बड़ी समस्या का समाधान कर दिया है. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया मिडिल ऑर्डर की नाकामयाबी से जूझ रही थी. लेकिन सरफराज खान ने धमाकेदार डेब्यू किया है और वह तीसरे टेस्ट की दोनों पारियों में फिफ्टी लगाने में कामयाब रहे. सरफराज की वजह से टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर बेहद मजबूत नज़र आ रहा है. इसके साथ ही रांची में केएल राहुल की वापसी के बाद टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगा.

टीम इंडिया के लिए मिडिल ऑर्डर की समस्या का सिलसिला सीरीज आरंभ होने से पहले ही शुरू हो गया था. विराट कोहली ने निजी कारणों का हवाला देकर सीरीज के शुरुआती दो मैचों से नाम वापस ले लिया था. पहले टेस्ट में मिडिल ऑर्डर का जिम्मा श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को दिया गया. अय्यर सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में फ्लॉप साबित हुए. वहीं केएल राहुल चोटिल होने की वजह से दूसरे और तीसरे टेस्ट में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बने. दूसरे टेस्ट में राहुल के स्थान पर रजत पाटिदार को मौका दिया गया. पाटिदार भी मौके को भुनाने में कामयाब नहीं हो पाए और दो टेस्ट की चार पारियों में एक भी फिफ्टी नहीं लगा पाए. टीम इंडिया की समस्या तब और ज्यादा बढ़ गई जब विराट कोहली ने आखिरी तीन टेस्ट से भी नाम वापस ले लिया.

सरफराज खान का धमाकेदार डेब्यू

लंबे समय से टीम इंडिया के लिए खेलने का दावा ठोक रहे सरफराज खान को राजकोट टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला. सरफराज खान ने इस मौके को दोनों हाथ से लपक लिया है. डेब्यू करते हुए सरफराज ने पहली पारी में 66 गेंद में 62 रन की शानदार पारी खेली. सरफराज की पारी में 9 चौके और एक छक्का शामिल रहा. सरफराज अनलकी रहे और रनआउट हो गए. दूसरी पारी में सरफराज का बल्ला और ज्यादा कमाल दिखाने में कामयाब रहा. सरफराज ने दूसरी पारी में 72 गेंद में 68 रन की नाबाद पारी खेली. दूसरी पारी में सरफराज ने 3 छक्कों के अलावा 6 चौके भी जड़े. सरफराज खान का अब सीरीज के बाकी बचे दोनों मैचों में खेलना भी तय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL 2026: मुंबई इंडियंस की ताकत और सबसे बड़ी कमजोरी, क्या खिताब जीतने की दावेदार है MI 
IPL 2026: मुंबई इंडियंस की ताकत और सबसे बड़ी कमजोरी, क्या खिताब जीतने की दावेदार है MI 
रामलला के दरबार पहुंची LSG की टीम, IPL 2026 से पहले मांगी जीत की दुआ
रामलला के दरबार पहुंची LSG की टीम, IPL 2026 से पहले मांगी जीत की दुआ
IPL में सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप किसने जीती? विराट कोहली के नाम नहीं ये रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा बार ऑरेंज कैप किसने जीती? विराट कोहली के नाम नहीं ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Farsa Baba Death: गौ-रक्षक फरसा बाबा की मौत से आक्रोशित बागेश्वर महाराज, बोले- दोषियों को दी जाए फांसी
गौ-रक्षक फरसा बाबा की मौत से आक्रोशित बागेश्वर महाराज, बोले- दोषियों को दी जाए फांसी
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
ईद पर रेड अनारकली में धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान ने बिखेरा जलवा, लुक्स से लूटी लाइमलाइट
ईद पर रेड अनारकली में धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान ने बिखेरा जलवा, लुक्स से लूटी लाइमलाइट
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
'जब US-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
बेबी डॉल पर गार्ड का धमाल...लड़कियों के साथ डांस कर जीता दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
बेबी डॉल पर गार्ड का धमाल...लड़कियों के साथ डांस कर जीता दिल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
बुखार आने पर झट से खा लेते हैं दवाई, शरीर के साथ नाइंसाफी तो नहीं कर रहे आप?
बुखार आने पर झट से खा लेते हैं दवाई, शरीर के साथ नाइंसाफी तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget